Agency:एजेंसियां
Last Updated:
Cyclone Ditwah Update: बंगाल की खाड़ी में बना डीप डिप्रेशन साइक्लोन डिटवाह में तब्दील हो रहा है. इसकी दिशा बदलने के बाद तमिलनाडु, पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश, केरल और कर्नाटक में रेड अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने अगले 72 घंटों में भारी से बहुत भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी दी है. मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है.
साइक्लोन डिटवाह बंगाल की खाड़ी में तेजी से असर दिखा रहा है. Cyclone Ditwah News: बंगाल की खाड़ी से उठे मौसम सिस्टम ने अचानक अपनी रफ्तार और दिशा बदल ली है और मौसम विभाग की चेतावनियों ने दक्षिण भारत में खतरे की घंटी बजा दी है. गुरुवार को यह सिस्टम डीप डिप्रेशन में तब्दील हो चुका है और शाम तक इसके साइक्लोन डिटवाह बनने की पुष्टि की गई है. इसका असर अगले 48 घंटों में तेजी से बढ़ने वाला है.
मौसम विभाग के मुताबिक यह चक्रवात अब उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ता हुआ तमिलनाडु, पुडुचेरी और दक्षिण आंध्र प्रदेश के तट की तरफ बढ़ रहा है. इसके साथ ही लक्षद्वीप, केरल और दक्षिण कर्नाटक के तटीय जिलों में भी भारी वर्षा और तेज हवाओं को लेकर रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है.
Cyclone Ditwah formed over the SW Bay of Bengal near 6.9°N/81.9°E at 1130 IST today. It lay close to Pottuvil, ~90 km SSE of Batticaloa and ~700 km SSE of Chennai. The system will move NNW and reach off North Tamil Nadu–Puducherry–south AP coasts by early 30 Nov. pic.twitter.com/I8sQbCqbk7

