Hawk News
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Facebook Twitter Instagram
Friday, October 30
Facebook Twitter LinkedIn VKontakte
Hawk News
Banner
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Hawk News
Home » All News » Cyclone Arnab LIVE: तूफान अर्नब में मचाई तबाही, ओडिशा में 59 हजार बेघर, 36 ट्रेनें रद्द और AP में ₹4600 करोड़ का नुकसान
Hindi News

Cyclone Arnab LIVE: तूफान अर्नब में मचाई तबाही, ओडिशा में 59 हजार बेघर, 36 ट्रेनें रद्द और AP में ₹4600 करोड़ का नुकसान

HawkNewsBy HawkNewsOctober 30, 2026No Comments8 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
Total Views: 0

Cyclone Arnab LIVE: तूफान अर्नब का असर अब ओडिशा और आंध्र प्रदेश में साफ दिखाई दे रहा है. तेज बारिश और बाढ़ ने कई इलाकों में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है. ओडिशा में हालात ऐसे बिगड़े कि नौ जिलों से करीब 59 हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाना पड़ा. राहत और बचाव के लिए 300 से ज्यादा टीमें मैदान में उतारी गई हैं. दूसरी तरफ आंध्र प्रदेश में तूफान से शुरुआती अनुमान के मुताबिक 4,600 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है. मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वे किया है. रेलवे पर भी तूफान का असर पड़ा है. हावड़ा-चेन्नई रूट पर 36 ट्रेनें रद्द करनी पड़ी हैं.

तूफान के बाद कई इलाकों में पानी भर गया है और राहत अभियान तेज कर दिया गया है. ओडिशा के गंजाम जिले में बहुदा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंचने के बाद रेलवे ने पुलों पर आवाजाही को लेकर एहतियाती कदम उठाए. वहीं आंध्र प्रदेश में प्रशासन ने पहले से गर्भवती महिलाओं को अस्पतालों में पहुंचाने की तैयारी की थी. स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक 3100 गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित चिकित्सा केंद्रों में शिफ्ट किया गया और इस दौरान 367 बच्चों का जन्म हुआ. इस लाइव ब्लॉग में पढ़िए तूफान से जुड़ी हर बड़ी अपडेट और राहत-बचाव अभियान की ताजा स्थिति.

October 30, 202613:47 IST

Cyclone Arnab LIVE Updates: आंध्र प्रदेश में बिजली विभाग को ₹500 करोड़ का नुकसान, 4,765 गांवों में बहाल हुई बिजली

Cyclone Arnab LIVE: चक्रवाती तूफान अर्नब के कारण आंध्र प्रदेश के बिजली क्षेत्र को करीब 500 करोड़ रुपए का नुकसान होने का अनुमान है. राज्य के ऊर्जा मंत्री गोट्टीपति रवि कुमार ने गुरुवार को बताया कि तूफान से क्षतिग्रस्त बिजली ढांचे की मरम्मत के लिए युद्धस्तर पर काम किया जा रहा है. सबसे ज्यादा प्रभावित पालकोल्लू, भीमावरम और नरसापुर पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. भीमावरम के तूफान प्रभावित इलाकों का निरीक्षण करते हुए मंत्री ने कहा कि नुकसान का सही आकलन विस्तृत सर्वे के बाद ही हो पाएगा. फिलहाल करीब 1,700 कर्मचारी बहाली के काम में जुटे हैं. इसके अलावा तीनों बिजली वितरण कंपनियों (DISCOMs) से 500 अतिरिक्त कर्मचारियों को बुलाया गया है, जबकि तेलंगाना से भी 500 बिजली कर्मचारी मरम्मत कार्यों में मदद के लिए पहुंचे हैं.

October 30, 202612:16 IST

Cyclone Arnab LIVE: कांग्रेस ने केंद्र से की PMCARES फंड के जरिए प्रभावित परिवारों को मदद देने की मांग

Cyclone Arnab LIVE Updates: चक्रवाती तूफान अर्नब से हुई तबाही के बाद कांग्रेस ने केंद्र सरकार से राहत और पुनर्वास कार्यों की जिम्मेदारी संभालने की अपील की है. पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शुक्रवार को कहा कि केंद्र को राज्य सरकारों के साथ मिलकर राहत अभियान चलाना चाहिए और PMCARES फंड के जरिए सभी प्रभावित परिवारों तक समय पर सहायता पहुंचानी चाहिए. खरगे ने आंध्र प्रदेश में लोगों की मौत और ओडिशा में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित होने पर दुख जताया. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि इस मुश्किल घड़ी में उनकी संवेदनाएं मृतकों के परिवारों के साथ हैं. साथ ही उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से संकट में फंसे लोगों की हरसंभव मदद करने की अपील की.

Deeply distressed by the loss of lives in Andhra Pradesh and the massive disruption to people’s lives in Odisha caused by Cyclone Arnab. My heartfelt condolences to the bereaved families.

The Union Government must lead coordinated relief and rehabilitation efforts with State Governments, ensuring timely assistance through PMCARES fund to all the affected families.

I urge Congress workers to extend all possible help to those in distress.

— Mallikarjun Kharge (@kharge) October 30, 2026

October 30, 202611:24 IST

Cyclone Arnab LIVE Updates: आंध्र CM चंद्रबाबू नायडू ने दिए बिजली और सड़कें जल्द बहाल करने के निर्देश

Cyclone Arnab LIVE: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ से प्रभावित इलाकों में राहत और बहाली के काम तेज करने के निर्देश दिए हैं. हवाई सर्वेक्षण के बाद उन्होंने मुख्य सचिव, वरिष्ठ अधिकारियों और जिला कलेक्टरों के साथ समीक्षा बैठक की. अधिकारियों ने उन्हें जमीनी हालात और मरम्मत कार्यों की प्रगति की जानकारी दी. नायडू ने बिजली आपूर्ति और सड़कों को जल्द बहाल करने के साथ सभी जरूरी सेवाएं जल्द से जल्द शुरू करने को कहा. उन्होंने बिजली विभाग को जरूरत पड़ने पर दूसरे क्षेत्रों और राज्यों से अतिरिक्त कर्मचारियों को बुलाने और तय समयसीमा में मरम्मत पूरी करने का निर्देश दिया. मुख्यमंत्री ने कहा कि जब तक हर प्रभावित घर और गांव में बिजली नहीं पहुंच जाती, तब तक अधिकारी काम जारी रखें. मोबाइल नेटवर्क बहाल होने में हो रही देरी पर चिंता जताते हुए उन्होंने टेलीकॉम कंपनियों से भी तेजी से काम करने की अपील की. अधिकारियों के मुताबिक, 26 से 29 अक्टूबर के बीच हुई बारिश से राज्य में करीब 380 TMC पानी आया, जबकि भूजल स्तर में लगभग 44 TMC की वृद्धि हुई. आंध्र प्रदेश ईस्टर्न पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (APEPDCL) के तहत प्रभावित 5,400 गांवों में से 4,771 में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है, जबकि 629 गांवों में बहाली का काम बाकी है.

October 30, 202610:30 IST

Cyclone Arnab LIVE: आंध्र प्रदेश तट पर फंसे जहाज से सभी 20 क्रू मेंबर्स का रेस्क्यू, कोस्ट गार्ड ने एयरलिफ्ट किया

Cyclone Arnab LIVE Updates: चक्रवाती तूफान अर्नब के कारण बंगाल की खाड़ी में आंध्र प्रदेश तट के पास फंसे मार्शल आइलैंड के झंडे वाले मालवाहक जहाज सिग्मा पर्ल के सभी 20 क्रू मेंबर्स को भारतीय तटरक्षक बल ने सुरक्षित बचा लिया है. गुरुवार (29 अक्टूबर) को कोनसीमा जिले के अंतरवेदी गांव के पास समुद्र में फंसे 180 मीटर लंबे जहाज से चालक दल के सदस्यों को एयरलिफ्ट किया गया. कोस्ट गार्ड की ओर से जारी बयान के मुताबिक, सभी 20 सदस्यों को सुरक्षित निकालकर कोस्ट गार्ड के जहाज ‘सुजय’ पर पहुंचाया गया.

October 30, 202609:35 IST

Cyclone Arnab LIVE Updates: आंध्र प्रदेश में 4,600 करोड़ रुपए के नुकसान का अनुमान

Cyclone Arnab LIVE: मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने गुरुवार को बताया कि तूफान अर्नब से आंध्र प्रदेश को शुरुआती आकलन के मुताबिक करीब 4,600 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है. उन्होंने कृष्णा और गोदावरी क्षेत्रों के प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वे किया. इसके बाद डॉ. बीआर अंबेडकर कोनसीमा जिले के कात्रेनिकोना मंडल के चेय्येरु गांव जाते हुए प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया. मुम्मिडिवारम मंडल के गच्छकायला पोरा गांव में बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात के बाद उन्होंने बताया कि पहले से की गई तैयारी के कारण जान का नुकसान सीमित रखने में मदद मिली. राज्य में अब तक सात लोगों की मौत की खबर है.

October 30, 202609:34 IST

Cyclone Arnab LIVE: 3,100 गर्भवती महिलाओं को अस्पताल पहुंचाया, 367 बच्चों का जन्म

Cyclone Arnab LIVE Updates: आंध्र प्रदेश में तूफान के खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की विशेष तैयारी की थी. विभाग ने ऐसी 4,228 महिलाओं की पहचान की थी जिनकी डिलीवरी अगले दो सप्ताह में संभावित थी या जिनकी गर्भावस्था हाई रिस्क वाली थी. इनमें से 3,100 महिलाओं को अलग-अलग अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में शिफ्ट किया गया. इनमें 690 महिलाएं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और 83 महिलाएं शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में पहुंचाई गईं. इसके अलावा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, जिला अस्पतालों, मेडिकल कॉलेज अस्पतालों और निजी अस्पतालों में भी महिलाओं को रखा गया. इस दौरान 367 बच्चों का जन्म हुआ.

October 30, 202609:33 IST

Cyclone Arnab LIVE Updates: हावड़ा-चेन्नई रूट पर 36 ट्रेनें रद्द, 30 का बदला रास्ता

Cyclone Arnab LIVE:तूफान के कारण ओडिशा के गंजाम जिले में बहुदा नदी का जलस्तर दो रेलवे पुलों के पास खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया. इसके बाद हावड़ा-चेन्नई रेल मार्ग पर ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ. यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए कुल 36 ट्रेनें रद्द कर दी गईं. 30 ट्रेनों का रास्ता बदला गया जबकि आठ ट्रेनों को नियंत्रित या रीशेड्यूल किया गया. ईस्ट कोस्ट रेलवे ने 24 ट्रेनें रद्द और 22 डायवर्ट कीं. वहीं साउथ कोस्ट रेलवे ने 12 ट्रेनें रद्द और आठ का रूट बदला.

October 30, 202609:28 IST

Cyclone Arnab LIVE: तूफान से तबाही पर राहुल गांधी ने जताई चिंता

Cyclone Arnab LIVE Updates: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आंध्र प्रदेश में तूफान से हुई तबाही और ओडिशा में भारी बारिश के बाद आई बाढ़ पर चिंता जताई है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, ‘आंध्र प्रदेश में तूफान अर्नब से हुई तबाही और ओडिशा में भारी बारिश तथा बाढ़ से पैदा हुए हालात को लेकर मैं बेहद चिंतित हूं.’ राहुल गांधी ने दोनों राज्यों की सरकारों से प्रभावित परिवारों तक जल्द राहत पहुंचाने और पुनर्वास सुनिश्चित करने की अपील की.

Deeply concerned by the devastation caused by Cyclone Arnab in Andhra Pradesh and the heavy rainfall and flooding in Odisha.

My heartfelt condolences to the families who have lost their loved ones. My thoughts are with everyone affected, those who have lost their homes, livelihoods and a sense of security.

I urge the governments to ensure swift relief and rehabilitation for every affected family during this difficult time.

— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) October 29, 2026

October 30, 202609:27 IST

Cyclone Arnab LIVE Updates: ओडिशा के 9 जिलों में 59 हजार से ज्यादा लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाए गए

Cyclone Arnab LIVE: तूफान अर्नब के बाद ओडिशा में बाढ़ प्रभावित इलाकों से लोगों को निकालने का अभियान तेज कर दिया गया है. अधिकारियों के मुताबिक राज्य के नौ जिलों से कुल 59,028 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है. इनमें अकेले गंजाम जिले के 11,882 लोग शामिल हैं. राज्य आपदा प्रबंधन मंत्री सुरेश पुजारी ने बताया कि राहत अभियान में कुल 313 टीमें लगाई गई हैं. इनमें NDRF की 9 टीमें, ODRAF की 60 टीमें और अग्निशमन विभाग की 244 टीमें शामिल हैं. सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाए गए लोगों में 3,001 गर्भवती महिलाएं भी हैं.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Article‘पत्नी के लिए रखा व्रत, खाना नहीं खाया, कॉफी पी’, BJP सांसद Ravi Kishan ने कैसे मनाया करवाचौथ? फोटोज वायरल | ravi kishan karwa chauth bjp mp said i kept fast for my wife dont eat but drank coffee
Next Article 76 वर्ष की उम्र में शिवराज सिंह चौहान की मां काशीबाई का निधन, कब और कहां होगा अंतिम संस्कार? | Union Agriculture Minister Shivraj Singh Chouhan Stepmother Kashibai Passes Away at 76 in Bhopal AIIMS
HawkNews
  • Website

Related Posts

76 वर्ष की उम्र में शिवराज सिंह चौहान की मां काशीबाई का निधन, कब और कहां होगा अंतिम संस्कार? | Union Agriculture Minister Shivraj Singh Chouhan Stepmother Kashibai Passes Away at 76 in Bhopal AIIMS

October 30, 2026

‘पत्नी के लिए रखा व्रत, खाना नहीं खाया, कॉफी पी’, BJP सांसद Ravi Kishan ने कैसे मनाया करवाचौथ? फोटोज वायरल | ravi kishan karwa chauth bjp mp said i kept fast for my wife dont eat but drank coffee

October 30, 2026

कोलकाता में ईडी का बड़ा एक्शन, 280 करोड़ के बैंक फ्रॉड मामले में 8 ठिकानों पर छापेमारी

October 30, 2026

Comments are closed.

Tags
culture fashion Featured fitness gadgets Just In leisure lifestyle Opinion phones Picks Science technology Top News
Categories
  • Beauty (12)
  • Business (19)
  • Celebrities (11)
  • Education (8)
  • Entertainment (6)
  • Fashion (12)
  • Fitness (11)
  • Health (3)
  • Hindi News (13,803)
  • Jobs (14)
  • Leisure (15)
  • Lifestyle (17)
  • Opinion (13)
  • Picks (7)
  • Politics (4)
  • Sports (3)
  • Tech (13)
  • Travel (10)
Editors Picks

Review: Record Shares of Voters Turned Out for 2020 election

January 11, 2021

EU: ‘Addiction’ to Social Media Causing Conspiracy Theories

January 11, 2021

World’s Most Advanced Oil Rig Commissioned at ONGC Well

January 11, 2021

Melbourne: All Refugees Held in Hotel Detention to be Released

January 11, 2021
Latest Posts

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

January 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

January 15, 2021

A Review of the Venus Optics Argus 18mm f/0.95 MFT APO Lens

January 15, 2021

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Advertisement
Demo
Demo
Top Posts

Sajjan Kumar Caste: चाय बेचने वाले सज्जन की जाति क्या? 3 बार कांग्रेस MP रहे, कितनी दौलत परिवार के लिए छोड़ी? | Sajjan Kumar Caste: Tea Seller 3 Time Congress MP Dies-Know Family, Net Worth News Hindi

August 20, 2026114 Views

PM Modi के परमात्मा और महात्मा गांधी वाले बयान पर ऐसा क्या बोले राहुल गांधी? सदन में बजने लगी तालियां

July 1, 202412 Views

Katra Srinagar Mata Vashno Devi Vande Bharat Indian Railways New Train Rote

April 14, 202515 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • YouTube
  • TikTok
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

By HawkNewsJanuary 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

By HawkNewsJanuary 15, 2021

A Review of the Venus Optics Argus 18mm f/0.95 MFT APO Lens

By HawkNewsJanuary 15, 2021

Subscribe to Updates

Get the latest tech news from FooBar about tech, design and biz.

Demo
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • Pinterest
Our Picks

76 वर्ष की उम्र में शिवराज सिंह चौहान की मां काशीबाई का निधन, कब और कहां होगा अंतिम संस्कार? | Union Agriculture Minister Shivraj Singh Chouhan Stepmother Kashibai Passes Away at 76 in Bhopal AIIMS

October 30, 2026

Cyclone Arnab LIVE: तूफान अर्नब में मचाई तबाही, ओडिशा में 59 हजार बेघर, 36 ट्रेनें रद्द और AP में ₹4600 करोड़ का नुकसान

October 30, 2026

‘पत्नी के लिए रखा व्रत, खाना नहीं खाया, कॉफी पी’, BJP सांसद Ravi Kishan ने कैसे मनाया करवाचौथ? फोटोज वायरल | ravi kishan karwa chauth bjp mp said i kept fast for my wife dont eat but drank coffee

October 30, 2026

कोलकाता में ईडी का बड़ा एक्शन, 280 करोड़ के बैंक फ्रॉड मामले में 8 ठिकानों पर छापेमारी

October 30, 2026
Don't Miss

Stay updated with our comprehensive news portal, delivering timely insights on global events, politics, tech, culture, and more. Your reliable source for informed perspectives.

We're social. Connect with us:

Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

About

Your source for the lifestyle news. This demo is crafted specifically to exhibit the use of the theme as a lifestyle site. Visit our main page for more demos.

We're social, connect with us:

Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte
From Flickr
Ascend
terns
casual
riders on the storm
chairman
mood
monument
liquid cancer
blue
basement
ditch
stars
Popular Posts

76 वर्ष की उम्र में शिवराज सिंह चौहान की मां काशीबाई का निधन, कब और कहां होगा अंतिम संस्कार? | Union Agriculture Minister Shivraj Singh Chouhan Stepmother Kashibai Passes Away at 76 in Bhopal AIIMS

October 30, 2026

Cyclone Arnab LIVE: तूफान अर्नब में मचाई तबाही, ओडिशा में 59 हजार बेघर, 36 ट्रेनें रद्द और AP में ₹4600 करोड़ का नुकसान

October 30, 2026

‘पत्नी के लिए रखा व्रत, खाना नहीं खाया, कॉफी पी’, BJP सांसद Ravi Kishan ने कैसे मनाया करवाचौथ? फोटोज वायरल | ravi kishan karwa chauth bjp mp said i kept fast for my wife dont eat but drank coffee

October 30, 2026
Copyright © 2017. Designed by Webdadz.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.