कॉलेज के लिए आरोपी के मन में गुस्सा!
इस घटना की शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी भी इसी कॉलेज में पढ़ाई कर रहा था लेकिन वह फेल हो गया। परीक्षा में पास ना होने की वजह से कॉलेज से उसे डिग्री नहीं मिल पा रही थी। वहीं उसको अच्छी इंटर्नशिप भी नहीं मिली थी। बताया गया है कि आरोपी इससे तनाव में था। पुलिस ने कहा है कि वह कॉलेज के लिए अपना जाहिर करने गया था और इसी गुस्से में इन हत्याओं को अंजाम दिया।
चीन में फायर आर्म्स पर सख्त कंट्रोल है, इसके बावजूद इस तरह के बड़े हमले लगातार सामने आ रहे हैं। इस सप्ताह की शुरुआत में ही एक 62 वर्षीय व्यक्ति ने दक्षिणी शहर झुहाई में अपनी कार को भीड़ में घुसाकर 35 लोगों को मार डाला था और 40 से अधिक लोगों को घायल कर दिया था।
इससे पहले अक्टूबर में शंघाई में एक व्यक्ति ने एक सुपरमार्केट में चाकू से 20 से ज्यादा लोगों पर वार किए थे। इस हमले में तीन लोगों की मौत हुई थी। इसी साल सितंबर में चीनी शहर शेनझेन में स्कूली छात्र की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी।

