India
oi-Smita Mugdha
Chhattisgarh Dharm Wapasi: छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में ‘हिंदू धर्म वापसी’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कुल्हीडोंगरी गांव में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान 140 आदिवासी पुरुषों और महिलाओं ने हिंदू धर्म में वापसी की। इस आयोजन में भाजपा विधायक भावना बोहरा (Bhawna Bohra) मुख्य रूप से मौजूद रहीं। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हिंदू धर्म में इन लोगों की वापसी कराई गई
कार्यक्रम के दौरान विधायक बोहरा ने सभी प्रतिभागियों का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। उन्होंने कई लोगों के पैर धोकर और माला पहनाकर उनका सम्मान किया। आयोजन को ‘हिंदू धर्म वापसी’ नाम दिया गया था, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण और समर्थक भी उपस्थित रहे।

Chhattisgarh Dharm Wapasi:140 आदिवासियों की घर वापसी कराई गई
– बताया जा रहा है कि कार्यक्रम का उद्देश्य उन आदिवासी परिवारों को फिर से हिंदू परंपरा से जोड़ना था, जिन्होंने पूर्व में अन्य धर्म अपनाया था।
– आयोजकों ने बताया कि कि सभी लोगों ने स्वेच्छा से इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। हिंदू धर्म में वापसी करने वाले सभी आदिवासियों ने अपनी इच्छा और खुशी से फिर से धर्म वापसी का फैसला किया।
– विधायक ने वापसी करने वाली महिलाओं और पुरुषों के पैर धोए और माला पहनाई। इसके बाद मंत्रों के बीच उन्हें श्रीफल दिया गया और टीका लगाकर घर वापसी अभियान पूरा किया गया।
Chhattisgarh Dharm Wapasi: छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण रहा है मुद्दा
कबीरधाम जिला पहले भी धार्मिक गतिविधियों और धर्मांतरण से जुड़े मुद्दों को लेकर चर्चा में रहा है। राज्य में धर्म परिवर्तन और उससे जुड़ी प्रक्रियाओं को लेकर कानूनी प्रावधान मौजूद हैं, जिनके तहत प्रशासनिक अनुमति और सूचना देना अनिवार्य होता है। भाजपा समर्थकों ने इसे सांस्कृतिक पुनर्स्थापना का कदम बताया है। फिलहाल प्रशासन की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। छत्तीसगढ़ मं धर्मांतरण एक अहम मुद्दा रहा है। खास तौर पर आदिवासी समुदाय के जबरन धर्म परिवर्तन पर बीजेपी अक्सर हमलावर रहती है।
आदिवासियों के धर्म परिवर्तन के मुद्दे को संघ के कार्यक्रमों में भी उठाया जाता रहा है। अब बीजेपी विधायक ने 140 आदिवासियों की फिर से हिंदू धर्म में वापसी कराई है। इन परिवारों को हर संभव मदद का भी आश्वासन दिया गया है।
-

नक्सल मुक्त भारत अभियान में सीआरपीएफ की महत्वपूर्ण है भूमिका
-

Today Silver Rate Jaipur: चांदी की कीमतों में 22.86 प्रतिशत की जबरदस्त गिरावट, जयपुर में आज कितना हुआ भाव?
-

Weather Delhi-NCR: दिल्ली-एनसीआर में फिर मचेगी खलबली! IMD की नई चेतावनी ने बढ़ाई टेंशन, कब बदलेगा मौसम?
-

Sundar Pichai Caste: मदुरै में जन्मे सुंदर पिचाई किस जाति के? Google CEO की सुरक्षा में खर्च होते हैं करोड़ों
-

America: हनुमान जी की मूर्ति पर अमेरिका में बवाल, ट्रंप के नेता ने क्यों कहा- यह दिल्ली या इस्लामाबाद नहीं?
-

कौन हैं गलगोटिया के डीन Ravikant Kisana? लोगों ने इन्हें क्यों बताया सवर्णों का दुश्मन, AI समिट में कराई थू-थू
-

Silver Rate Today: चांदी एक दिन में 18,000 महंगी, क्या सिल्वर फिर रिकॉर्ड तोड़ेगा? अब कितने का मिलेगा 10gm?
-

Rahul Chahar Divorce Reason: राहुल चाहर की 4 साल की Love मैरिज का The End, चौथी एनिवर्सरी से पहले तलाक क्यों?
-

कौन है बिश्नोई गैंग की लेडी डॉन खुशनुमा? दिन में पार्लर,रात को मैडम जहर, गिरफ्तारी के बाद सनसनीखेज खुलासा
-

Bangladesh News: पीएम बनते ही तारिक रहमान का भारत को बड़ी सौगात, पलटा मोहम्मद यूनुस का ये फैसला
-

Vinod Jakhar NSUI President: कौन हैं विनोद जाखड़? जो जेल से बाहर निकलते ही बन गए छात्र संगठन NSUI के बॉस
-

Rouble Nagi: कौन हैं टीचर रूबल नागी? रातोंरात कैसे बनीं करोड़ों की मालकिन, कहां पढ़ाती हैं? हो रही है वाहवाही
-

‘पाकिस्तान के जाल में फंसा बांग्लादेश!’ T20 World Cup छोड़ने पर अब हो रहा पछतावा, मोहसिन नकवी पर फूटा गुस्सा?
-

Holi 2026 Bank Holiday: 3 या 4 मार्च? होली पर कब बंद रहेंगे बैंक, जानें आपके शहर का हाल
-

Galgotias की प्रोफेसर Neha Singh मुसीबत में? अब किया ये ‘कांड’, AI Summit में इस चूक से हुई फजीहत

