Last Updated:
जनरल अनिल चौहान का CDS कार्यकाल 2026 तक बढ़ा, उन्होंने सेना में कई अहम पद संभाले हैं. उनके नेतृत्व में रक्षा सुधार और थिएटर कमांड पर तेज़ी से काम हो रहा है.
सीडीएस जनरल अनिल चौहान (File Photo)जनरल चौहान भारतीय सेना में 1981 में कमीशन हुए थे. अपने चार दशक लंबे करियर में उन्होंने कई अहम कमांड और स्टाफ अप्वाइंटमेंट्स संभाले. उन्हें देश की रक्षा सेवाओं में योगदान के लिए परम विशिष्ट सेवा मेडल (PVSM), उत्तम युद्ध सेवा मेडल (UYSM), अति विशिष्ट सेवा मेडल (AVSM), सेना मेडल (SM) और विशिष्ट सेवा मेडल (VSM) से नवाज़ा गया है. सीडीएस की स्थापना 2019 में भारत की सैन्य संरचना को आधुनिक और संयुक्त बनाने के लिए की गई थी. यह पद तीनों सेनाओं के बीच समन्वय स्थापित करने और रक्षा मंत्रालय के साथ तालमेल बिठाने में अहम भूमिका निभाता है. जनरल चौहान इस जिम्मेदारी को निभाने वाले दूसरे अधिकारी हैं.
जनरल अनिल चौहान का कार्यकाल बढ़ाने के पीछे कई अहम कारण हो सकते हैं. सरकार का फोकस डिफेंस सेक्टर में बड़े सुधार करने का है. जो शुरू भी हो चुके हैं. इनकी राह में कोई रुकावट न आए, इसलिए कार्यकाल बढ़ाया गया होगा. CDS की नियुक्ति का मुख्य उद्देश्य तीनों सेनाओं आर्मी, नेवी और एयरफोर्स के बीच बेहतर तालमेल और संसाधनों का संयुक्त उपयोग सुनिश्चित करना है. जनरल चौहान के नेतृत्व में थिएटर कमांड जैसे बड़े सुधारों पर काम हो रहा है, जिसे पूरा करने के लिए स्थिरता और निरंतरता जरूरी है. उनकी रणनीतिक समझ और अनुभव काफी काम आ रहा है. 1981 में कमीशन हुए चौहान ने कई महत्वपूर्ण कमांड और स्टाफ पदों पर सेवा की है. उनका अनुभव उन्हें जटिल हालात में भी संतुलित निर्णय लेने की क्षमता देता है.
बिपिन रावत के बाद बदले थे नियम
सरकार ने 28 दिसंबर 2019 को सेना के सर्विस रूल में बदलाव कर चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) का पद बनाया था. देश के पहले CDS बने जनरल बिपिन रावत, लेकिन उनकी हेलिकॉप्टर दुर्घटना में मृत्यु के बाद यह पद लंबे समय तक खाली रहा. इस दौरान उनकी जिम्मेदारियां अलग-अलग अधिकारियों को सौंपी गईं. फिर सरकार ने नया गजट नोटिफिकेशन जारी किया है, जिसमें CDS की नियुक्ति को लेकर अहम बदलाव किए गए. इसके तहत सर्विंग और रिटायर्ड 3-स्टार अधिकारी जैसे लेफ्टिनेंट जनरल, एयर मार्शल और वाइस एडमिरल को भी CDS चुना जा सकता है. साथ ही यह भी तय किया गया है कि CDS पद के लिए रिटायर्ड 3-स्टार और 4-स्टार अधिकारी की उम्र 62 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए. इस नियम के चलते हाल ही में रिटायर हुए तीनों सेना प्रमुख रेस से बाहर हो गए हैं. इस बदलाव के बाद CDS की नियुक्ति की प्रक्रिया तेज़ होने की उम्मीद है.
Mr. Gyanendra Kumar Mishra is associated with hindi.news18.com. working on home page. He has 20 yrs of rich experience in journalism. He Started his career with Amar Ujala then worked for ‘Hindustan Times Group…और पढ़ें
Mr. Gyanendra Kumar Mishra is associated with hindi.news18.com. working on home page. He has 20 yrs of rich experience in journalism. He Started his career with Amar Ujala then worked for ‘Hindustan Times Group… और पढ़ें

