Last Updated:
CBSE Re-evaluation: CBSE 12वीं के री-इवैल्यूएशन और मार्क्स वेरिफिकेशन के लिए इसका पोर्टल खुल गया है. बोर्ड ने खुद एक्स पोस्ट पर इसकी जानकारी दी और बताया कि अब सीबीएसई का री-इवैल्यूएशन और मार्क्स वेरिफिकेशन पोर्टल लाइव हो गया है.
CBSE Class 12 Re-evaluation, cbse portal: सीबीएसई के री इवैल्यूएशन का पोर्टल लाइव हो गया है.
CBSE Re-evaluation: CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजों को लेकर असमंजस में चल रहे लाखों छात्रों के लिए बड़ी राहत की खबर है. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आखिरकार Verification of Marks और Re-evaluation Portal खोल दिया है. अब वे छात्र जिन्होंने अपनी उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैन कॉपी प्राप्त कर ली है अपने अंकों के सत्यापन और री-इवैल्युएशन के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि आवेदन की यह प्रक्रिया 6 जून 2026 तक जारी रहेगी. ऐसे में जिन छात्रों को अपने अंकों को लेकर कोई संदेह है.वे तय समय के भीतर आवेदन कर सकते हैं.
CBSE ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी
पोर्टल शुरू होने की जानकारी देते हुए CBSE ने अपने आधिकारिक एक्स (X) अकाउंट पर पोस्ट किया.बोर्ड ने लिखा कि वेरिफिकेशन (Verification)और री इवैल्युएशन (Re-evaluation Portal) पोर्टल अब लाइव है और छात्रों से आवेदन करने से पहले पूरी प्रक्रिया समझने के लिए वीडियो देखने की अपील की गई है.CBSE ने कहा कि छात्र स्टेप-बाय-स्टेप निर्देशों का पालन करते हुए आसानी से आवेदन कर सकते हैं.
OSM विवाद के बीच खुला पोर्टल
इस बार री-इवैल्युएशन प्रक्रिया ऐसे समय शुरू हुई है जब CBSE का नया On Screen Marking (OSM) सिस्टम लगातार चर्चा में है. बोर्ड ने पहली बार बड़े पैमाने पर डिजिटल चेकिंग सिस्टम लागू किया था जिसमें परीक्षक छात्रों की स्कैन की गई उत्तर पुस्तिकाओं की जांच कर रहे थे.रिजल्ट जारी होने के बाद सोशल मीडिया पर कई छात्रों ने मूल्यांकन को लेकर सवाल उठाए. कुछ छात्रों ने कम अंक मिलने की शिकायत की तो कुछ ने स्कैन कॉपी में गड़बड़ी, धुंधली तस्वीरें और उत्तरों के सही मूल्यांकन न होने जैसे आरोप लगाए. इसके बाद री-इवैल्युएशन प्रक्रिया को लेकर छात्रों की उत्सुकता और बढ़ गई थी.इसके लिए लगभग 4 लाख से अधिक आवेदन आए.
Dearest Students,
The verification and re-evaluation portal is now LIVE !
Please watch the video carefully for step-by-step instructions on how to apply for Verification of Marks and re-evaluation.

