Last Updated:
CBSE class 12 re-evaluation 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी CBSE 12वीं रिजल्ट के बाद री-इवैल्यूएशन को लेकर नया अपडेट है.बोर्ड ने साफ कर दिया है कि 1 जून 2026 से री-इवैल्यूएशन और मार्क्स वेरिफिकेशन की प्रक्रिया शुरू होगी पहले यह प्रक्रिया 29 मई से ही शुरू होनी थी.
CBSE Board Result 2026, CBSE Re-evaluation Process, CBSE 12th Mark Verification: सीबीएसई रीवैल्यूएशन 1 जून से शुरू होगी.
CBSE class 12 re-evaluation 2026: CBSE 12वीं बोर्ड रिजल्ट 2026 के बाद अब री-इवैल्यूएशन और री-चेकिंग प्रक्रिया को लेकर नया अपडेट सामने आया है. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी CBSE अब 1 जून 2026 से 12वीं के छात्रों के लिए री-इवैल्यूएशन प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है. यह सुविधा उन छात्रों के लिए होगी जिन्होंने अपनी उत्तर पुस्तिका की स्कैन कॉपी मंगवाई है हालांकि बोर्ड ने पहले अपने नोटिस में बताया था कि मार्क्स वेरिफिकेशन और री-इवैल्यूएशन का पोर्टल 29 मई 2026 से खुल जाएगा, लेकिन अब जारी नए प्रेस स्टेटमेंट में तारीख बदल दी गई है. बोर्ड के मुताबिक अब यह प्रक्रिया 1 जून से शुरू होगी.
स्कैन कॉपी लेने वाले छात्र ही कर सकेंगे आवेदन
CBSE की नई व्यवस्था के तहत वही छात्र री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन कर पाएंगे जिन्होंने पहले अपनी उत्तर पुस्तिका की स्कैन कॉपी हासिल की है. स्कैन कॉपी देखने के बाद छात्र तय कर सकेंगे कि उन्हें किन सवालों में दोबारा जांच की जरूरत महसूस हो रही है.बोर्ड का कहना है कि इस प्रक्रिया का मकसद छात्रों को ज्यादा पारदर्शी और निष्पक्ष व्यवस्था देना है ताकि वे अपनी कॉपी खुद देखकर फैसला ले सकें.
OSM सिस्टम को लेकर अब भी जारी हैं शिकायतें
इस साल CBSE ने पहली बार बड़े स्तर पर ऑन-स्क्रीन मार्किंग सिस्टम यानी OSM लागू किया था. इसके तहत छात्रों की कॉपियों को डिजिटल तरीके से जांचा गया, लेकिन रिजल्ट जारी होने के बाद से सोशल मीडिया पर लगातार छात्रों की शिकायतें सामने आ रही हैं.कई छात्रों का कहना है कि उन्हें जो स्कैन कॉपी मिली है उसमें तस्वीरें धुंधली दिखाई दे रही हैं. वहीं कुछ छात्रों ने आरोप लगाया है कि उनकी पूरी उत्तर पुस्तिका दिखाई ही नहीं दे रही या कुछ पेज गायब हैं. इन शिकायतों के कारण छात्रों में काफी चिंता और घबराहट देखी जा रही है. इसी विवाद और छात्रों की परेशानियों को देखते हुए CBSE ने मदद के लिए 24×7 टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1800-11-8004 जारी किया है. इसके अलावा छात्र और अभिभावक info.cbse@nic.in और resultcbse2026@cbseshiksha.in पर ईमेल भेजकर भी अपनी शिकायत या सवाल दर्ज करा सकते हैं.
लाखों छात्रों ने मांगी स्कैन कॉपी
CBSE की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक इस बार बड़ी संख्या में छात्रों ने अपनी उत्तर पुस्तिका की स्कैन कॉपी मांगी है.बोर्ड के अनुसार कुल 4 लाख 4 हजार 319 आवेदन स्कैन कॉपी के लिए प्राप्त हुए वहीं छात्रों ने कुल 11 लाख 31 हजार 961 उत्तर पुस्तिकाओं की कॉपी मांगी.अब तक बोर्ड की ओर से 8 लाख 98 हजार 214 उत्तर पुस्तिकाएं डिजिटल तरीके से उपलब्ध कराई जा चुकी हैं. CBSE ने अपने 26 मई 2026 के बुलेटिन में कहा था कि बाकी लंबित स्कैन कॉपी भी 27 मई तक छात्रों के रजिस्टर्ड ईमेल आईडी और आधिकारिक पोर्टल पर उपलब्ध करा दी जाएंगी.
About the Author
न्यूज़18 हिंदी (Network 18) डिजिटल में असिस्टेंट एडिटर के तौर पर कार्यरत. न्यूज 18 में एजुकेशन, करियर, सक्सेस स्टोरी की खबरों पर. करीब 15 साल से अधिक मीडिया में सक्रिय. हिन्दुस्तान, दैनिक भास्कर के प्रिंट व …और पढ़ें

