India
oi-Dhirendra Giri Goswami
CBSE: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाओं को साल में दो बार आयोजित करने के लिए नियमों का ड्राफ्ट तैयार किया है, जो 2026 से लागू होगा। ड्राफ्ट के अनुसार, पहली परीक्षा फरवरी-मार्च में और दूसरी परीक्षा मई में आयोजित की जाएगी।
सीबीएसई के अधिकारियों के मुताबिक, ड्राफ्ट पब्लिक डोमेन में रखा जाएगा और सभी स्टेकहोल्डर्स 9 मार्च तक अपनी प्रतिक्रिया दे सकेंगे, जिसके बाद नीति को अंतिम रूप दिया जाएगा। ड्राफ्ट में बताया गया है कि कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा का पहला चरण 17 फरवरी से 6 मार्च तक होगा, जबकि दूसरा चरण 5 से 20 मई तक आयोजित किया जाएगा।

यह नया प्रस्ताव छात्रों को अपने प्रदर्शन में सुधार का एक और अवसर देने के उद्देश्य से लाया गया है, जिससे उनका मानसिक दबाव कम हो सके। दोनों परीक्षाएं पूरी पाठ्यक्रम के आधार पर आयोजित होंगी और छात्रों को दोनों चरणों के लिए एक ही परीक्षा केंद्र मिलेगा।
शैक्षिक वर्ष 2026-27 से लागू होने वाले इस नए नियम के तहत, परीक्षा शुल्क दोनों परीक्षाओं के लिए एक साथ जमा करना होगा। इसके अलावा, यह भी स्पष्ट किया गया है कि सीबीएसई की कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षाओं के पहले और दूसरे संस्करण को ही सप्लीमेंट्री एग्जाम के रूप में माना जाएगा, और किसी भी परिस्थिति में विशेष परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी।
नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) में यह सिफारिश की गई थी कि बोर्ड परीक्षा को ‘उच्च जोखिम’ से मुक्त किया जाए और सभी छात्रों को किसी भी स्कूल वर्ष में दो बार परीक्षा देने का अवसर मिले।इस परिवर्तन पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक भी हुई थी, जिसमें इस नीति के बारे में विस्तार से चर्चा की गई थी।
यह भी पढ़ें दिल्ली में अंबेडकर और भगत सिंह की तस्वीरों पर सियासत तेज, CM रेखा गुप्ता का AAP पर करारा हमला
-

Housefull 5 Story: अक्षय कुमार की ‘हाउसफुल 5’ की कहानी जान लीजिए, भारत में पहले नहीं बनी ऐसी फिल्म!
-

चहल से तलाक के बाद धनश्री ने किस खास शख्स को कहा ‘आई लव यू’, इमोशनल पोस्ट लिखकर किया मिस
-

IND vs PAK: मना करने के बाद भी Virat Kohli से मिलने पहुंचे बाबर आजम! हाई-वोल्टेज मैच के बीच दिखा दिलचस्प नजारा
-

18 महीने से अलग रह रहे हैं युजवेंद्र चहल-धनश्री वर्मा, तलाक की वजह का अब हुआ खुलासा, वकील ने क्या कहा?
-

Mumbai Local Trains: मुंबई लोकल ट्रेन का 24 फरवरी का ताजा शेड्यूल, जानिए अपडेट्स
-

Aaj Ke Match Ka Toss Kaun Jeeta: आज के मैच का टॉस कौन जीता- भारत बनाम पाकिस्तान, IND vs PAK
-

‘बिहार करे पुकार, आइए निशांत कुमार’, CM Nitish के पुत्र का कैसा रहा इतिहास, क्या होगा सियासी सफर का आगाज़
-

UGC NET Result: DDU University के छात्रों ने नेट, जेआरएफ परीक्षा में हासिल की यह बड़ी उपलब्धि
-

‘मुझे मन ही मन…’, भारत की हार और कोहली की भविष्यवाणी पर IIT बाबा का यूटर्न, ट्रोलिंग के बाद अब क्या कहा?
-

‘तुम नीच हो, नीच ही मरोगे’, पाकिस्तान की हार पर ट्रोल करने वालों पर भड़के Javed Akhtar, दिया करारा जवाब
-

Bangladesh vs New Zealand: आज के मैच में बल्लेबाज या गेंदबाज कौन पड़ेगा भारी? जानें पिच और वेदर रिपोर्ट
-

Atishi Marlena: दिल्ली में ‘आप’ ने आतिशी को ही क्यों बनाया LoP, केजरीवाल के फैसले की 5 बड़ी वजह?

