कनाडा में कितने छात्र
भारतीय छात्रों ने कनाडाई शिक्षा प्रणाली में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। 2022 में भारत से स्टडी परमिट धारकों में 47 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है जो कुल 319,000 से ज्यादा है। कनाडा की अर्थव्यवस्था में उनका वित्तीय योगदान भी महत्वपूर्ण है। हालांकि इस साल संख्या में गिरावट देखी जा रही है।
अगस्त तक 137,445 भारतीय छात्रों को परमिट मिला। 2023 की तुलना में 4 फीसदी की कमी है। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक कनाडा में लगभग 6 लाख भारतीय छात्र हैं। हालांकि संख्या में और गिरावट आ सकती है।
इस शहर को सबसे ज्यादा नुकसान
ओंटारियो में कनाडा के कुल विदेशी छात्रों का 40 फीसदी रहते हैं। इसे सबसे ज्यादा नुकसान हो सकता है। बिजनेस स्टैंडर्ड की रिपोर्ट के मुताबिक काउंसिल ऑफ ओंटारियो यूनिवर्सिटीज के अध्यक्ष और सीईओ स्टीव ओरसिनी के मुताबिक इन नीतिगत बदलावों से ओंटारियो के विश्वविद्यालयों को 2024-25 में 30 करोड़ कनाडाई डॉलर और 2025-26 में 60 करोड़ कनाडाई डॉलर का खर्च आएगा।
ओंटारियों के संस्थानों पर इससे गहरा प्रभाव पड़ सकता है। क्योंकि विशेष रूप से उन्हें कम फंडिंग मिलती है, जिस कारण वह असुरक्षित हैं। इन संस्थानों को पूरी तरह से विदेशी छात्रों से मिलने वाली फीस पर निर्भर रहना पड़ता है। कॉलेज और इंस्टीट्यूट कनाडा के अध्यक्ष परी जॉनसन ने कहा, ‘नई नीतियों से कॉलेज क्षेत्र और स्थानीय व्यवसायों को नुकसान होगा।’

