India
oi-Ankit Tiwari
Canada Firing: कनाडा के ओंटारियो प्रांत के हैमिल्टन शहर में पंजाब की एक होनहार छात्रा हरसिमरत कौर रंधावा की दुखद मौत ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। आइए विस्तार से जानते हैं कौन हैं हरसिमरत?
कौन हैं हरसिमरत कौर रंधावा
21 वर्षीय हरसिमरत, पंजाब के तरनतारन जिले की रहने वाली थी और वह ओंटारियो स्थित मोहॉक कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी। वह एक मेहनती और सपने देखने वाली छात्रा थी, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था। हैमिल्टन पुलिस के अनुसार, हरसिमरत पूरी तरह से निर्दोष थी और उसे उस समय गोली लगी जब दो गुटों के बीच झड़प हो रही थी। दुर्भाग्यवश वह इस झगड़े की चपेट में आ गई और अपनी जान गंवा बैठी।

पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है। हरसिमरत की मौत की खबर जैसे ही पंजाब पहुंची, उसके गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिवार बेसुध है और रो-रोकर बुरा हाल है। अब परिजनों की एकमात्र उम्मीद यही है कि उनकी बेटी का पार्थिव शरीर जल्द भारत लाया जाए ताकि वे उसे अंतिम विदाई दे सकें।
परिजनों ने सरकार से शव लाने की लगाई गुहार
गांव के लोगों और परिजनों ने जिला प्रशासन से अपील की है कि वे केंद्र और राज्य सरकार से बात करके शव को जल्द भारत लाने की व्यवस्था करें। इस दुखद घटना पर विधायक मनजिंदर सिंह लालपुरा ने भी गहरा शोक व्यक्त किया है और पीड़ित परिवार से फोन पर बात की। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान से संपर्क कर शव को स्वदेश लाने की प्रक्रिया तेज़ करने की मांग की है।
दरअसल 21 वर्षीय भारतीय छात्रा हरसिमरत रंधावा रोज़ की तरह अपने काम पर जाने के लिए बस स्टॉप पर इंतजार कर रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, उसी वक्त एक कार से अंधाधुंध फायरिंग की गई। दुर्भाग्यवश, एक गोली सीधे हरसिमरत को जा लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।
हरसिमरत रंधावा के परिवार के सदस्य न्याय की मांग कर रहे हैं
न्यूज एजेंसी PTI के मुताबकि कनाडा में आवारा गोली लगने से मारी गई 21 वर्षीय भारतीय छात्रा हरसिमरत रंधावा के परिवार के सदस्य न्याय की मांग कर रहे हैं। उन्होंने सरकार से उसके शव को वापस लाने का भी आग्रह किया है। रंधावा- हैमिल्टन, ओंटारियो में मोहॉक कॉलेज की छात्रा – काम पर जाने के लिए बस स्टॉप पर इंतजार कर रही थी, तभी उसे आवारा गोली लग गई, जिससे उसकी मौत हो गई। हैमिल्टन पुलिस बुधवार को हुई हत्या की जांच कर रही है, उनका कहना है कि रंधावा एक निर्दोष व्यक्ति था।
VIDEO | Tarn Taran, Punjab: Family members of Harsimrat Randhawa, 21-year-old Indian student who was killed in Canada after she was struck by a stray bullet, demand justice. They have also urged the government to ensure the return of her mortal remains.
Randhawa – a student at… pic.twitter.com/tuwzhxMQOk
— Press Trust of India (@PTI_News) April 19, 2025 “>
हैमिल्टन पुलिस ने X पर किया पोस्ट
हैमिल्टन पुलिस ने X पर पोस्ट करते हुए लिखा- हैमिल्टन पुलिस इस घटना की जांच कर रही है कि #हैमऑन्ट में अपर जेम्स के बस स्टॉप पर खड़े एक निर्दोष व्यक्ति की आवारा गोली लगने से दुखद मौत हो गई।
Hamilton Police are investigating after an innocent bystander was tragically killed by a stray bullet while standing at a bus stop on Upper James in #HamOnt. Read More: https://t.co/TApLRQpxt9
— Hamilton Police (@HamiltonPolice) April 18, 2025 “>
आपको बता दे कि टोरंटो स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने भी इस घटना पर गहरा दुख जताया है। एक आधिकारिक बयान में कहा गया, “ओंटारियो के हैमिल्टन में भारतीय छात्रा हरसिमरत रंधावा की दुखद मौत से हम अत्यंत दुखी हैं। हम पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं और हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं।”

