Last Updated:
Business Startup : कोई काम अगर मेहनत और लगन से किया जाए तो सफलता एक दिन जरूर मिलती है. यह बात भोपाल के रहने वाले अभिषेक साहू ने डंके की चोट पर साबित की है. उन्होंने पहले साइबर कैफे चलाया जो सालभर में ही फेल हो गया, लेकिन एक छोटा सा सैंडविच कार्ट शुरू किया जो आज हर महीने 25 लाख का बिजनेस करके देता है.
30 हजार के सैंडविच बिजनेस से हर साल 3 करोड़ की कमाई हो रही है.
नई दिल्ली. सीखने वालों के लिए डिजिटल जमाने में हुनर बनाने के हजार तरीके हैं. भोपाल के अभिषेक साहू ने भी अपना बिजनेस सीखने के लिए कहीं जाकर प्रैक्टिस नहीं की, बल्कि उन्होंने यूट्यूब को ही अपना गुरु बनाया और महज 30 हजार रुपये उधार लेकर खुद का काम शुरू किया. आज उनकी हर महीने की कमाई 25 लाख रुपये है. यह रकम देखकर तो किसी भी लालच आ जाएगी, लेकिन इस फिगर तक पहुंचने के लिए साहू ने काफी मेहनत की है. ऐसा भी नहीं है कि अभिषेक ने यह पहला बिजनेस शुरू किया और उसमें ही सफलता मिल गई. इससे पहले उन्होंने साइबर कैफे खोला थ, जो एक साल के भीतर ही बंद हो गया.
सोशल मीडिया इंफ्ल्यूएंशर प्रथम ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, अभिषेक का यह पहला बिजनेस नहीं था. उन्होंने साइबर कैफे खोला था, सालभर के अंदर ही बंद हो गया. इसके बाद बिलकुल नए बिजनेस में हाथ डाला. उन्होंने 30 हजार का लोन लेकर सैंडविच बनाना शुरू किया और एक ठेले से अपना बिजनेस स्टार्ट किया. यह छोटा सा खाने का बिजनेस साल दर साल बढ़ना शुरू हो गया. साहू करीब 15 साल पहले वह भोपाल आए थे और अपना साइबर कैफे शुरू किया, लेकिन यह वेंचर सालभर में ही बंद हो गया. इसके बाद उन्होंने दूसरा वेंचर शुरू किया जो खाने का था.
मामूली निवेश से शुरू हुआ काम
साहू का पहला बिजनेस फेल होने के बाद दूसरा बिजनेस बेहद कम पैसों में शुरू किया. उन्होंने महज 30 हजार का लोन लेकर ठेले पर सैंडविच बनाना शुरू किया. इससे पहले उन्होंने यूट्यूब पर सैंडविच बनाना सीखा और भरोसा होने के बाद उन्होंने सैंडविच कार्ड शुरू किया. साहू का बिजनेस जल्द ही रंग लाना शुरू कर दिया. कस्टमर बढ़ने पर उन्होंने अपना बिजनेस भी बढ़ाया और सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उनका बिजनेस काफी बढ़ गया. धीरे-धीरे पूरे भोपाल में उनके नाम के चर्चे होने लगे और बिक्री दिनोंरात बढ़ने लगी.
लगने लगी घंटेभर की वेटिंग
अभिषेक की सैंडविच के लोग इस कदर दीवाने हो गए कि उनकी दुकान पर 30 मिनट से लेकर 50 मिनट तक की वेटिंग होने लगी और कस्टमर भी अपना समय देने के लिए इंतजार करने लगे. साहू ने अपने बिजनेस का नाम हरिहर सैंडविच रखा और आज वीकडेज में भी उनके 600 सैंडविच बिक जाते हैं. वीकेंड पर तो करीब 1,000 सैंडविच बिक जाती है. इस तरह, उनका हर महीने करीब 25 लाख रुपये का कारोबार हो जाता है. इस तरह साहू ने एक असफल बिजनेस से शुरुआत करके आज 25 लाख महीने का कारोबार खड़ा कर दिया.
इंटरनेट यूजर्स ने भी सराहा
साहू की सक्सेस स्टोरी वायरल होने के बाद इंटरनेट और सोशल मीडिया यूजर्स ने भी उनके काम को खूब सराहा. एक यूजर ने कमेंट किया कि 25 लाख हर महीने का टर्नओवर कमाल है. महज 30 हजार का निवेश करके आज 3 करोड़ सालाना कमाने वाला बिजनेस खड़ा करना आसान नहीं है. एक अन्य यूजर ने कहा कि फेल कैफे से 25 लाख के बिजनेस तक का सफर सराहनीय है. एक अन्य यूजर ने लिखा, अभिषेक का सफर कमाल का है, उस पर नजर रखनी होगी.
About the Author
प्रमोद कुमार तिवारी को शेयर बाजार, इन्वेस्टमेंट टिप्स, टैक्स और पर्सनल फाइनेंस कवर करना पसंद है. जटिल विषयों को बड़ी सहजता से समझाते हैं. अखबारों में पर्सनल फाइनेंस पर दर्जनों कॉलम भी लिख चुके हैं. पत्रकारि…
और पढ़ें

