Breaking News Today Live: केंद्र सरकार के नक्सलवाद उन्मूलन अभियान को बड़ी सफलता मिली है. गृह मंत्रालय (MHA) के मुताबिक, देश में सबसे ज्यादा नक्सल प्रभावित जिलों की संख्या घटकर अब सिर्फ 3 रह गई है. वहीं, कुल नक्सल प्रभावित जिलों की संख्या भी 18 से घटकर 11 हो गई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में इस साल सुरक्षा बलों ने अब तक के सबसे सफल ऑपरेशन अंजाम दिए हैं — 312 नक्सली मारे गए, 836 गिरफ्तार हुए और 1,639 ने आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में वापसी की. गृह मंत्रालय ने कहा है कि सरकार का लक्ष्य 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद का पूर्ण उन्मूलन करना है. वर्तमान में छत्तीसगढ़ के बीजापुर, सुकमा और नारायणपुर जिले सबसे अधिक प्रभावित माने जा रहे हैं.
October 15, 2025 17:53 IST
भारत का निर्यात 6.74% बढ़ा, लेकिन आयात में 16.6% उछाल
भारत के निर्यात ने सितंबर में मजबूती दिखाई है. वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, सितंबर में भारत का निर्यात 6.74% बढ़कर 36.38 अरब डॉलर पहुंचा, जबकि आयात 16.6% बढ़कर 68.53 अरब डॉलर हो गया. इस उछाल की वजह सोना, उर्वरक और चांदी के आयात में बढ़ोतरी बताई जा रही है. नतीजतन, देश का व्यापार घाटा (Trade Deficit) बढ़कर 32.15 अरब डॉलर पर पहुंच गया, जो एक साल में सबसे अधिक है. अप्रैल से सितंबर की अवधि में कुल निर्यात 3.02% बढ़कर 220.12 अरब डॉलर, जबकि आयात 4.53% बढ़कर 375.11 अरब डॉलर हुआ. वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल ने कहा कि “वैश्विक आर्थिक अस्थिरता के बावजूद भारत का निर्यात क्षेत्र मजबूती से टिके हुए है.” उन्होंने बताया कि घरेलू उद्योग अपनी सप्लाई चेन बनाए रखे हुए हैं और अमेरिकी 50% टैरिफ के प्रभाव का विश्लेषण किया जा रहा है.
October 15, 2025 16:20 IST
त्योहारों के सीजन में रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत: नॉर्दर्न रेलवे चला रहा है 4718 स्पेशल ट्रेनें
त्योहारों में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए नॉर्दर्न रेलवे ने ट्रेन संचालन की बड़ी तैयारी की है. 19 सितंबर 2025 से 30 नवंबर 2025 के बीच कुल 4718 स्पेशल ट्रेनों के फेरे चलाए जा रहे हैं.पिछले साल इसी अवधि में 3836 स्पेशल ट्रेनें चलाई गई थीं. पिछले साल के छठ पर्व (2024) के बाद से अब तक 23 नई नियमित ट्रेनें शुरू की गई हैं. यात्रियों की सुविधा के लिए डिब्बे बढ़ाकर 2,70,532 अतिरिक्त सीटें/बर्थ तैयार की गई हैं (27 सितंबर से 31 अक्टूबर 2025 तक). पिछले साल इसी अवधि में 2,48,008 सीटें/बर्थ बढ़ाई गई थीं.
इस बार सिर्फ सामान्य कोचों में ही 1,76,409 अतिरिक्त सीटें/बर्थ बढ़ाई गई हैं, जबकि पिछले साल यह संख्या करीब 1.12 लाख थी. आने वाले 15 से 27 अक्टूबर (13 दिनों) के दौरान नॉर्दर्न रेलवे से कुल 507 ट्रेन फेरे शुरू किए जाएंगे,ताकि त्योहारों में यात्रियों को यात्रा में कोई परेशानी न हो.
October 15, 2025 16:03 IST
जीतन राम मांझी बोले: मोदी ने ट्रंप को दिया करारा जवाब, कहा ‘अपने टैक्स अपने पास रखो’
लखीसराय: केंद्रीय मंत्री और HAM (सेक्युलर) संरक्षक जीतन राम मांझी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा, ‘मोदी जी अलौकिक प्रतिभा वाले नेता हैं. उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप से कहा था, ‘अपने टैक्स अपने पास रखो.’ उन्होंने GST घटाकर और भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूत कर अमेरिका को सीधा जवाब दिया.’ मांझी ने कहा कि पीएम मोदी ने भारत की आर्थिक नीति को दुनिया के सामने एक मिसाल बना दिया है और ऐसा नेतृत्व देश को नई ऊंचाइयों पर ले जा सकता है.
#BiharElection2025 | Lakhisarai: Union Minister and HAM (S) Custodian, Jitan Ram Manjhi says, “He (Dy CM Vijay Sinha) is the best candidate. He’s demonstrated his administrative capabilities as Deputy Chief Minister. He’s demonstrated his skills as Speaker of the Bihar Assembly.… pic.twitter.com/7kr5HHE0Tj
— ANI (@ANI) October 15, 2025
October 15, 2025 15:49 IST
पंजाब में वर्दी पर दाग: फिल्लौर एसएचओ भूषण कुमार पर यौन शोषण और अश्लील बातचीत का केस दर्ज
पंजाब पुलिस के फिल्लौर थाने के एसएचओ भूषण कुमार गंभीर आरोपों में घिर गए हैं. महिलाओं से कथित यौन उत्पीड़न और अश्लील बातचीत के वायरल ऑडियो सामने आने के बाद पुलिस ने उनके खिलाफ औपचारिक एफआईआर दर्ज कर ली है. एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क ने बताया कि यह मामला धारा 504 सीआरपीसी, 334/14-10-2025, 75(1) बीएनएस, 67(डी) पुलिस एक्ट और 67 आईटी एक्ट के तहत दर्ज किया गया है. उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल हुए ऑडियो और वीडियो की गंभीरता को देखते हुए कार्रवाई की गई है.
भूषण कुमार ने फिलहाल मीडिया से दूरी बना ली है और किसी टिप्पणी से इनकार किया है. इससे पहले उन्होंने आरोपों को ‘बेबुनियाद’ बताया था. पंजाब राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन राजलाली ने इस मामले में सख्त रुख अपनाते हुए कहा, ‘वर्दी की आड़ में महिलाओं का शोषण किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.’ जानकारी के मुताबिक, भूषण पहले भी एक रेप केस में लापरवाही और पीड़िता की मां को अकेले बुलाने के आरोपों के कारण सस्पेंड किए जा चुके हैं.
October 15, 2025 15:34 IST
‘वोट चोरी’ पर एमवीए का हमला: चुनाव आयोग से पारदर्शिता और निष्पक्षता की मांग, राज ठाकरे बोले- गड़बड़ी है तो चुनाव टालो
महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनावों से पहले सियासत गरमाती जा रही है. बुधवार को महाविकास आघाड़ी (एमवीए) का प्रतिनिधिमंडल राज्य चुनाव आयोग और मुख्य निर्वाचन अधिकारी से मिला, जहां विपक्षी दलों ने चुनाव प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाए. एमवीए नेताओं ने आयोग से कहा कि “मतदाता सूची में गड़बड़ी” और “वोट चोरी” के आरोपों की जांच की जाए और चुनाव पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से कराए जाएं. बैठक में राज ठाकरे ने कहा, ‘अगर मतदाता सूची सही नहीं है, तो इस पर सुप्रीम कोर्ट में चर्चा होनी चाहिए. ऐसे में चुनाव कराना जनता के साथ अन्याय होगा. जब तक प्रक्रिया पर आम सहमति नहीं बनती, तब तक चुनाव आगे बढ़ाए जाएं.’ उद्धव ठाकरे ने तंज कसते हुए कहा, ‘अगर चुनाव गड़बड़ियों के साथ ही होने हैं, तो फिर ये दिखावा क्यों? सीधे चयन प्रक्रिया कर दीजिए.’
कांग्रेस नेता बालासाहेब थोराट ने कहा कि विधानसभा चुनावों के दौरान भी शिकायतें की गई थीं, पर सुधार नहीं हुए. उन्होंने आरोप लगाया कि ‘पुरानी मतदाता सूचियां राजनीतिक दलों से छिपाई जा रही हैं.’ (IANS)
October 15, 2025 13:19 IST
Breaking News LIVE: फिर एक मंच पर आए उद्धव और राज ठाकरे
आज की बड़ी खबर लाइव: महाराष्ट्र की राजनीति में कुछ बड़ा हो सकता है. राज ठाकरे अपने बेटे अमित ठाकरे और उद्धव ठाकरे अपने बेटे आदित्य ठाकरे के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए पहुंचे हैं. NCP की तरफ से जयंत पाटिल और जितेंद्र आवाढ होंगे. कांग्रेस के तरफ से अभी साफ नहीं है कि प्रेस कॉन्फ्रेंस में कौन होगा, क्यों कांग्रेस महाराष्ट्र अध्यक्ष दिल्ली में हैं.
October 15, 2025 11:18 IST
Breaking News LIVE: ED का दिल्ली से लेकर चंडीगढ़ तक में एक्शन, आंखों में धूल झोंकने के खेल का पर्दाफाश
आज की बड़ी खबर लाइव: जांच एजेंसी ईडी द्वारा दिल्ली, नोएडा, मुजफ्फरनगर, चंडीगढ़ में बड़ी कार्रवाई की गई है. जांच एजेंसी ईडी द्वारा दिल्ली-NCR के करीब एक दर्जन लोकेशन पर सर्च ऑपरेशन की कार्रवाई की जा रही है. यह मामला मल्टी लेवल मार्केटिंग स्कीम के नाम पर मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा है. दुबई में रह रहा मुख्य आरोपी नवाब अली उर्फ लविश चौधरी के नेटवर्क से जुड़े कई अन्य आरोपियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन की कार्रवाई चल रही है. कई राज्यों में ‘एक धर्म सम्प्रदाय’ के मानने वाले लोगों को अपने जाल में फंसाकर करोड़ों रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग के मामले को अंजाम देने का मामला है. जांच एजेंसी ईडी द्वारा हाल में ही करीब 270 करोड़ की चल अचल संपतियों को अटैच किया गया था. करीब 116 बैंक खाता को फ्रिज किया जा चुका है. इस मामले में आगे की कार्रवाई लगातार आगे बढ़ाया जा रहा है. QFX और YFX जैसे फॉरेक्स मामले से जुड़े फर्जीवाड़ा मामले में इसी साल ईडी की चंडीगढ़ जोनल ऑफिस में केस दर्ज किया गया था.
October 15, 2025 09:52 IST
Breaking News LIVE: एम्स-भुवनेश्वर के कर्मचारी की हत्या के मामले में चार लोग गिरफ्तार
आज की बड़ी खबर लाइव: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, भुवनेश्वर (एम्स-भुवनेश्वर) के एक कर्मचारी की हत्या में संलिप्तता के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है. सुधांशु खुंटिया की सोमवार सुबह उस समय गोली मारकर हत्या कर दी गई जब वह एम्स-भुवनेश्वर जा रहे थे. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुख्य आरोपी अब भी फरार है और उसे पकड़ने के प्रयास जारी हैं. उन्होंने बताया कि हत्या का कारण संभवत: लंबे समय से चल रहा भूमि विवाद है. पुलिस ने बताया कि खुंटिया की सोमवार सुबह करीब आठ बजे रणसिंहपुर इलाके के पास गोली मार दी गई. स्थानीय लोगों ने उन्हें एम्स पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
October 15, 2025 09:50 IST
Breaking News LIVE: महाराष्ट्र में फिर गरमाया मराठी और गैर-मराठी का मुद्दा
आज की बड़ी खबर लाइव: ठाणे जिले के डोंबिवली में मंगलवार को दुकान लगाने को लेकर मराठी और गैर-मराठी भाषी समूहों के बीच तीखी बहस हो गई. नगर निकाय के अधिकारियों ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि एक चौंकाने वाली घटना में गैर-मराठी विक्रेता (महिला) ने कथित तौर पर आत्मदाह करने के लिए अपने ऊपर मिट्टी का तेल छिड़क लिया, लेकिन वहां मौजूद लोगों और अधिकारियों के समय पर हस्तक्षेप से एक बड़ा हादसा टल गया. गुप्ते रोड पर हुए इस विवाद के कारण कुछ देर के लिए गतिरोध की स्थिति पैदा हो गई और शांति बहाल करने के लिए नगर निगम के अधिकारियों और स्थानीय नेताओं को हस्तक्षेप करना पड़ा. अधिकारियों के अनुसार, मराठी भाषी महिलाओं के एक समूह ने त्योहारी सीजन के लिए दुकान लगाने के लिए कल्याण डोंबिवली नगर निगम (केडीएमसी) से आधिकारिक अनुमति प्राप्त की थी. उन्होंने बताया कि जब वे अपनी दुकान लगाने के लिए वहां पहुंचीं तो गैर-मराठी दुकानदारों ने (जिन्होंने पहले से ही इस क्षेत्र पर कब्जा कर रखा था) जगह खाली करने से इनकार कर दिया. अधिकारियों ने बताया कि कहासुनी से शुरू हुआ विवाद जल्द ही बढ़ गया और दोनों समूहों, (जिनमें अधिकतर महिलाएं थीं) के बीच गाली-गलौज शुरू हो गई.
October 15, 2025 09:48 IST
Breaking News LIVE: बिहार विधानसभा चुनाव नहीं लड़ूंगा, जन सुराज पार्टी की मजबूती के लिए काम करूंगा: प्रशांत किशोर
आज की बड़ी खबर लाइव: जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बुधवार को घोषणा की कि वह बिहार विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे. उन्होंने दावा किया कि यह फैसला पार्टी के व्यापक हित में लिया गया है. पूर्व राजनीतिक रणनीतिकार ने यह भी कहा कि जन सुराज पार्टी की 150 से कम सीट पर जीत को हार माना जाएगा. प्रशांत किशोर ने कहा, ‘अगर जन सुराज पार्टी बिहार चुनाव जीतती है, तो इसका देशव्यापी प्रभाव पड़ेगा. राष्ट्रीय राजनीति एक अलग दिशा में रुख करेगी.’ बिहार में चुनाव दो चरणों में छह नवंबर और 11 नवंबर को होंगे और मतगणना 14 नवंबर को होगी.
October 15, 2025 09:27 IST
Breaking News LIVE: सोनम वांगचुक की हिरासत को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट
आज की बड़ी खबर लाइव: सुप्रीम कोर्ट बुधवार को सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि जे. अंगमो की याचिका पर फिर से सुनवाई शुरू करेगा. इस याचिका में जलवायु कार्यकर्ता की हिरासत को चुनौती दी गई है. सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट पर प्रकाशित वाद-सूची के अनुसार, न्यायमूर्ति अरविंद कुमार और न्यायमूर्ति एन.वी. अंजारिया की पीठ इस मामले की सुनवाई करेगी. मंगलवार को जस्टिस कुमार की अध्यक्षता वाली पीठ ने अंग्मो की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल द्वारा स्थगन की मांग के बाद सुनवाई 15 अक्टूबर के लिए स्थगित कर दी.

