वक्फ कानून पर हंगामा, जम्मू-कश्मीर विधानसभा 15 मिनट के लिए स्थगित
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में वक्फ संशोधन कानून को लेकर नेशनल कांफ्रेंस (NC) के विधायकों ने स्थगन प्रस्ताव की अनुमति न मिलने पर जोरदार हंगामा किया।
विधानसभा अध्यक्ष अब्दुल रहीम राठर ने कहा, “मैंने नियमों को देखा है और नियम 58 के अनुसार, कोई भी मामला जो न्यायालय में लंबित (सब-जूडिस) है, उसे स्थगन प्रस्ताव के माध्यम से नहीं उठाया जा सकता। चूंकि यह मामला सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है और इसकी प्रति मुझे प्राप्त हो गई है, इसलिए नियम के तहत इस पर चर्चा संभव नहीं है।” इसके बाद सदन को 15 मिनट के लिए स्थगित कर दिया गया।

