अहमदाबाद सिविल अस्पताल ने अंगदान के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए 200वें अंगदान की प्रक्रिया पूरी की. इस महायज्ञ में अमरेली निवासी महेशभाई सोलंकी के ब्रेन डेड होने के बाद उनके परिवार ने करुणामयी निर्णय लेते हुए उनके अंग दान किए, जिससे कई जिंदगियों में नई रोशनी आई. अस्पताल अधीक्षक डॉ. राकेश जोशी के अनुसार, पिछले साढ़े चार साल में हुए कुल 200 अंगदानों के जरिए अब तक 657 अंगों का प्रत्यारोपण किया गया है, जिससे 638 मरीजों को नया जीवन मिला है. अंगदान किए गए अंगों में 175 लीवर, 364 किडनी, 64 हृदय, 14 अग्न्याशय, 6 हाथ, 32 फेफड़े, 2 छोटी आंतें और 21 त्वचा शामिल हैं.
अरविंद केजरीवाल पर क्या बोले
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के लिए नोबेल पुरस्कार की मांग करने पर उन्होंने कहा, ‘व्यक्ति ने जो कुछ कहा, वह कम से कम ईमानदारी से कहा. आजकल अधिकांश लोग छुपाकर बातें करते हैं, लेकिन उसने अपने विचार खुलकर व्यक्त किए, यह साहस की बात है. जो पुरस्कार मिलते हैं, वे यूं ही नहीं मिलते, उनके लिए आवेदन करना पड़ता है, सिफारिशें जुटानी पड़ती हैं और सरकारी स्तर पर प्रयास भी करने होते हैं. ऐसे में अगर कोई खुलकर बोल रहा है कि उसने यह किया है, तो यह उसकी ईमानदारी है। बाकी लोग पर्दे के पीछे से ही प्रयास करते हैं, कम से कम यह सामने आया.’
Breaking News Today LIVE: एक-एक कर खुल रहा छांगुर बाबा का तिलिस्म
आज की बड़ी खबरें लाइव: छांगुर बाबा के 18 बैंक अकाउंट की डिटेल्स ED के हाथ लग है. 30 में से 18 बैंक अकाउंट की डिटेल्स मिली है. 18 बैंक अकाउंट में लगभग 68 करोड़ रुपए आए. तीन महीने में विदेशों से जमकर अकाउंट में फंडिंग हुई. 90 दिनों में विदेशों से लगभग 7 करोड़ आए. अभी और भी बैंक अकाउंट की डिटेल्स ED को मिलना बाकी. प्रॉपर्टी की डिटेल्स, इन्कम टैक्स रिटर्न की डिटेल्स की बारीक से बारीक जानकारी जुटा रही है ED की टीम. ED की टीम जल्द बड़ा एक्शन ले सकती है.
Breaking News Today LIVE: एस. जयशंकर चीन में रखेंगे भारत की बात
आज की बड़ी खबरें लाइव: पहलगाम अटैक और ऑपरेशन सिंदूर के बाद विदेश मंत्री एस. जयशंकर पहली बार चीन के दौरे पर जा रहे हैं. वहां जयशंकर SCO की विदेश मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेंगे. चीन के विदेश मंत्री से भी मिलने की प्लानिंग है. विदेश मंत्री एस. जयशंकर 13 से 15 जुलाई 2025 की अपनी विदेश यात्रा के तहत सिंगापुर भी जाएंगे.
Breaking News Today LIVE: दिल्ली बिल्डिंग कॉलेप्स में 6 की मौत
आज की बड़ी खबरें लाइव: उत्तर-पूर्वी दिल्ली के वेलकम इलाके में चार मंजिला इमारत ढह गई जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई. इस घटना में कुछ लोगों के मलबे में फंसे होने और घायल होने की भी खबर है. बता दें कि मलबे से अभी तक 4 लोगों को बाहर निकाला गया है. एक अधिकारी ने बताया कि हमें सुबह 7 बजे एक इमारत के गिरने की सूचना मिली. दमकल की सात गाड़ियों सहित कई टीम काम कर रही हैं. वहीं, दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा ने पूर्ववर्ती AAP सरकार पर निशाना साधा और जानकारी दी कि इस घटना में 6 लोगों की मौत हो चुकी है.

