Hawk News
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Facebook Twitter Instagram
Monday, July 6
Facebook Twitter LinkedIn VKontakte
Hawk News
Banner
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Hawk News
Home » All News » Breaking News Live: ‘हम कभी नहीं भूलेंगे…’ जयशंकर से मुलाकात में बोले इजरायली विदेश मंत्री- भारत ही भविष्य
Hindi News

Breaking News Live: ‘हम कभी नहीं भूलेंगे…’ जयशंकर से मुलाकात में बोले इजरायली विदेश मंत्री- भारत ही भविष्य

HawkNewsBy HawkNewsNovember 4, 2025No Comments8 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
Total Views: 0

भारत दौरे पर आए इज़रायली विदेश मंत्री गिदोन सार ने मंगलवार को भारतीय समकक्ष एस जयशंकर से मुलाकात की. इस दौरान जयशंकर ने सार का भारत में स्वागत करते हुए कहा कि भारत और इजरायल के बीच सामरिक साझेदारी बेहद मजबूत और विश्वसनीय है. जयशंकर ने कहा, ‘भारत और इजरायल आतंकवाद की चुनौती का सामना कर रहे हैं. यह आवश्यक है कि हम आतंकवाद के हर रूप के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाएं.’

वहीं इजरायली विदेश मंत्री ने भारत की भूमिका की प्रशंसा करते हुए कहा, ‘मेरा मानना है कि भारत ही भविष्य है. भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र और सबसे तेज़ी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था है.

उधर गुरु नानक देव जी के 556वें प्रकाश पर्व के अवसर पर भारत से सिख श्रद्धालुओं का जत्था पाकिस्तान पहुंच गया है. कुल 1,796 भारतीय सिख तीर्थयात्री शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) के नेतृत्व में करतारपुर सहित विभिन्न ऐतिहासिक गुरुद्वारों में मत्था टेकने के लिए रवाना हुए हैं.

यह जत्था भारत-पाकिस्तान के बीच धार्मिक यात्राओं की पुरानी परंपरा के तहत गया है. श्रद्धालु ननकाना साहिब, करतारपुर साहिब, डेरा साहिब लाहौर और अन्य पवित्र स्थलों पर गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के मुख्य कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे.

दूसरी तरफ पंजाब के तरनतारन उपचुनाव के दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग एक विवादित बयान के चलते घिर गए हैं. उन्होंने अपने भाषण में पूर्व केंद्रीय गृहमंत्री और दलित नेता स्वर्गीय बूटा सिंह को लेकर ऐसी टिप्पणी कर दी, जिसे समाज के एक बड़े वर्ग ने अपमानजनक और नस्लीय करार दिया है.

November 4, 2025 14:46 IST

गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर पाकिस्तान पहुंचा सिख जत्था

गुरु नानक देव जी के 556वें प्रकाश पर्व के अवसर पर भारत से सिख श्रद्धालुओं का जत्था पाकिस्तान पहुंच गया है. कुल 1,796 भारतीय सिख तीर्थयात्री शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) के नेतृत्व में करतारपुर सहित विभिन्न ऐतिहासिक गुरुद्वारों में मत्था टेकने के लिए रवाना हुए हैं.

यह जत्था भारत-पाकिस्तान के बीच धार्मिक यात्राओं की पुरानी परंपरा के तहत गया है. श्रद्धालु ननकाना साहिब, करतारपुर साहिब, डेरा साहिब लाहौर और अन्य पवित्र स्थलों पर गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के मुख्य कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे.

SGPC अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तान सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (PSGPC) और वहां के स्थानीय प्रशासन ने श्रद्धालुओं के स्वागत और सुरक्षा के लिए विशेष इंतज़ाम किए हैं. प्रकाश पर्व के मुख्य समारोह में बड़ी संख्या में सिख संगत के जुटने की संभावना है. यह आयोजन भारत और पाकिस्तान दोनों देशों के सिख समुदायों के लिए आस्था और भाईचारे का प्रतीक माना जाता है.

November 4, 2025 14:08 IST

‘हम कभी नहीं भूलेंगे…’ जयशंकर से मुलाकात में बोले इजरायली विदेश मंत्री- भारत ही भविष्य

इजरायल के विदेश मंत्री गिदोन सार ने नई दिल्ली में एस. जयशंकर के साथ बैठक के दौरान कहा कि भारत और इजरायल के बीच संबंध सिर्फ दोस्ती तक सीमित नहीं, बल्कि एक दीर्घकालिक सामरिक साझेदारी की दिशा में बढ़ रहे हैं. उन्होंने कहा, ‘नई दिल्ली आना मेरे लिए सम्मान की बात है. मैं विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर का गर्मजोशी से स्वागत और आतिथ्य के लिए धन्यवाद करता हूं.’

गिदोन सा’आर ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सराहना करते हुए कहा कि ‘हम प्रधानमंत्री मोदी की दृढ़ एकजुटता की सराहना करते हैं. हमें याद है कि 7 अक्टूबर को हमास के नरसंहार के बाद प्रधानमंत्री मोदी पहले विश्व नेता थे जिन्होंने प्रधानमंत्री नेतन्याहू को फोन किया था. हम इसे कभी नहीं भूलेंगे.’

उन्होंने भारत की भूमिका की प्रशंसा करते हुए कहा, ‘मेरा मानना है कि भारत ही भविष्य है. भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र और सबसे तेज़ी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था है. भारत एक वैश्विक महाशक्ति है और इजरायल एक क्षेत्रीय शक्ति. हमारे राष्ट्रों के बीच पहले से ही गर्मजोशी भरे संबंध हैं और अब हमारा लक्ष्य इन संबंधों को एक दीर्घकालिक सामरिक साझेदारी में बदलना है.’

November 4, 2025 13:35 IST

भारत में आपका स्वागत… इजरायली विदेश मंत्री से क्या बोले एस जयशंकर

भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने इजरायल के विदेश मंत्री गिदोन सार के साथ नई दिल्ली में सोमवार को द्विपक्षीय बैठक की. बैठक की शुरुआत में जयशंकर ने सार का भारत में स्वागत करते हुए कहा कि भारत और इजरायल के बीच सामरिक साझेदारी बेहद मजबूत और विश्वसनीय है. जयशंकर ने कहा, ‘भारत और इजरायल आतंकवाद की चुनौती का सामना कर रहे हैं. यह आवश्यक है कि हम आतंकवाद के हर रूप के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाएं.’

विदेश मंत्री ने आगे कहा कि भारत पश्चिम एशिया क्षेत्र की घटनाओं पर करीबी नजर रख रहा है और उम्मीद करता है कि वहां स्थायी और टिकाऊ शांति स्थापित हो सके. जयशंकर ने बंधकों की रिहाई का स्वागत करते हुए कहा कि भारत गाजा शांति समझौते का समर्थन करता है. उन्होंने कहा, ‘भारत की हमेशा यही इच्छा रही है कि क्षेत्र में स्थिरता और शांति कायम हो.’

इस मुलाकात को इजरायल के विदेश मंत्री के लिए विशेष रूप से अहम माना जा रहा है, क्योंकि यह 7 अक्टूबर 2023 की घटना के बाद उनकी पहली भारत यात्रा है. दोनों नेताओं के बीच बैठक में द्विपक्षीय सहयोग, आर्थिक कॉरिडोर परियोजनाएं और क्षेत्रीय सुरक्षा पर विस्तृत चर्चा की संभावना है.

November 4, 2025 12:23 IST

एक काले व्यक्ति को गृह मंत्री बना दिया… बूटा सिंह को लेकर ऐसा बयान, बड़े विवाद में घिर गए कांग्रेस अध्यक्ष वडिंग

पंजाब के तरनतारन उपचुनाव के दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग एक विवादित बयान के चलते घिर गए हैं. उन्होंने अपने भाषण में पूर्व केंद्रीय गृहमंत्री और दलित नेता स्वर्गीय बूटा सिंह के संदर्भ में ऐसी टिप्पणी कर दी, जिसे समाज के एक बड़े वर्ग ने अपमानजनक और नस्लीय करार दिया है.

वडिंग ने चुनावी सभा में कहा था, ‘कांग्रेस पार्टी ने एक काले रंग के व्यक्ति को, जो लोगों के घरों में चारा काटने का काम करता था, देश का गृह मंत्री बना दिया था.’

यह बयान बूटा सिंह के संदर्भ में दिया गया था, जिसके बाद राज्यभर में विरोध शुरू हो गया. दलित संगठनों, विपक्षी दलों और सामाजिक संगठनों ने वडिंग की निंदा की और कांग्रेस नेतृत्व से कड़ी कार्रवाई की मांग की.

November 4, 2025 10:49 IST

यह बहुत चौंकाने वाला… कोयंबटूर कॉलेज छात्रा से कथित गैंगरेप पर बीजेपी नेता ने स्टालिन को घेरा

भाजपा नेता तमिलिसाई सुंदरराजन ने कोयंबटूर कॉलेज छात्रा से कथित गैंगरेप मामले पर कहा, ‘यह बहुत चौंकाने वाला है और मैं विश्वास नहीं कर पा रही हूं कि कोयंबटूर जैसे शहर में ऐसी घटना हो सकती है, मुख्यमंत्री को महिलाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देनी चाहिए… यही समय है कि हमें तमिलनाडु में महिलाओं की सुरक्षा के बारे में सोचना चाहिए, यह बेहद निंदनीय है.’

November 4, 2025 10:36 IST

मुस्लिमों पर राष्ट्रगीत क्यों थोपना चाहते हैं… महाराष्ट्र में वंदे मातरम् पर छिड़ा विवाद, अबू आजमी का मंगल लोढ़ा पर पलटवार

महाराष्ट्र में ‘वंदे मातरम्’ को लेकर मचा सियासी बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा. राज्य के मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा द्वारा उन विधायकों के कार्यालयों के बाहर सामूहिक रूप से वंदे मातरम् गाने का आह्वान करने पर समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आज़मी ने तीखा पलटवार किया है.

आज़मी ने मंगलवार को कहा कि ‘मंगल प्रभात लोढ़ा को समझ ही नहीं है कि चीज़ें कैसे काम करती हैं. उन्हें यहां आने की क्या ज़रूरत है? वंदे मातरम् पहले से ही विधानसभा और संसद में गाया जाता है.’ उन्होंने कहा, ‘देवेंद्र फडणवीस ने अपने जैसे लोगों को मंत्री बना दिया है, जिन्हें न कानून की जानकारी है न व्यवस्था की. केरल हाईकोर्ट ने साफ कहा था कि राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत का सम्मान करना ज़रूरी है, गाना अनिवार्य नहीं है.’

सपा विधायक ने मंत्री पर सीधा सवाल उठाते हुए कहा, ‘क्या लोढ़ा जी कानून का सम्मान करते हैं? जब अदालत ने हमें मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने का आदेश दिया, तो हमने तुरंत मान लिया. फिर वह अदालत के आदेश के खिलाफ जाकर हम पर राष्ट्रगीत क्यों थोपना चाहते हैं?’ आज़मी ने दोहराया कि उनका और उनकी पार्टी का ‘भारत से गहरा लगाव और संविधान में पूर्ण विश्वास’ है, लेकिन किसी को भी ‘धर्म या राष्ट्रीय प्रतीकों के नाम पर बाध्य करने की अनुमति नहीं दी जा सकती.’

इससे पहले मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने कहा था कि ‘वंदे मातरम् का नारा लगाने पर आपत्ति जताना देशद्रोह है’ और उन्होंने घोषणा की थी कि ‘ऐसे विधायकों के कार्यालयों के बाहर सामूहिक वंदे मातरम् गायन किया जाएगा.’

November 4, 2025 10:05 IST

जम्मू में इंटरनेशनल बॉर्डर के पास प्रसिद्ध झीरी मेले की धूम

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद आज जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास पहला बड़ा सार्वजनिक कार्यक्रम प्रसिद्ध झीरी मेला आयोजित किया जा रहा है. उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने उत्तर भारत के सबसे बड़े इस मेले का शुभारंभ किया. यह मेला अपनी जीवंत सांस्कृतिक और पारंपरिक रंगत के लिए जाना जाता है और क्षेत्र में बड़े पैमाने पर सार्वजनिक आयोजनों की वापसी का प्रतीक है, जो शांति, एकता और स्थानीय विरासत का उत्सव मनाता है.

November 4, 2025 10:03 IST

इजरायली विदेश मंत्री करेंगे जयशंकर से बात, नेतन्याहू की भारत यात्रा की जमीन होगी तैयार

इज़रायल के विदेश मंत्री गीदोन सार हमास-इज़रायल जंग के बाद पहली बार भारत दौरे पर पहुंचे हैं. उनका यह दौरा दोनों देशों के बीच रणनीतिक, रक्षा और आर्थिक सहयोग को नई दिशा देने वाला माना जा रहा है. कुछ ही देर में विदेश मंत्री एस. जयशंकर से उनकी मुलाकात होगी.

दोनों देशों के बीच बातचीत में गाज़ा शांति समझौते, रक्षा सहयोग, प्रौद्योगिकी, कृषि, साइबर सुरक्षा और क्षेत्रीय कनेक्टिविटी जैसे मुद्दे प्रमुख रहेंगे. इस दौरे को प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के अगले महीने प्रस्तावित भारत दौरे से पहले एक महत्वपूर्ण कूटनीतिक तैयारी के रूप में भी देखा जा रहा है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous ArticleCarpenter पिता की World Champion बेटी | Amanjot kaur | Women World Cup 2025 |
Next Article Delhi Pollution: लापता हुए देश के पर्यावरण मंत्री Bhupender Yadav! कौन-कौन तलाश रहा? दिल्ली में लग गए पोस्टर | delhi-pollution-crisis-union-environment-minister-bhupender-yadav-missing-public-anger
HawkNews
  • Website

Related Posts

Baruipur Case Update: देह पर घाव, तालाब में चल रही थीं सांसें… बंगाल की बेटी के साथ क्या हुआ कि मचा बवाल?

July 6, 2026

छत्तीसगढ़ की लोककला को दुनिया तक पहुंचाने वाली आवाज़ | Padma Vibhushan Teejan Bai

July 6, 2026

Krishna Mohan Caste: किस जाति से हैं राम मंदिर ट्रस्ट के नए महासचिव कृष्ण मोहन? चंपत राय की जगह ये क्यों | krishna mohan caste ram mandir trust new general secretary why appointed after champat rai resignation

July 6, 2026

Comments are closed.

Tags
culture fashion Featured fitness gadgets Just In leisure lifestyle Opinion phones Picks Science technology Top News
Categories
  • Beauty (12)
  • Business (19)
  • Celebrities (11)
  • Education (8)
  • Entertainment (6)
  • Fashion (12)
  • Fitness (11)
  • Health (3)
  • Hindi News (11,096)
  • Jobs (14)
  • Leisure (15)
  • Lifestyle (17)
  • Opinion (13)
  • Picks (7)
  • Politics (4)
  • Sports (3)
  • Tech (13)
  • Travel (10)
Editors Picks

Review: Record Shares of Voters Turned Out for 2020 election

January 11, 2021

EU: ‘Addiction’ to Social Media Causing Conspiracy Theories

January 11, 2021

World’s Most Advanced Oil Rig Commissioned at ONGC Well

January 11, 2021

Melbourne: All Refugees Held in Hotel Detention to be Released

January 11, 2021
Latest Posts

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

January 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

January 15, 2021

Marquez Explains Lack of Confidence During Qatar GP Race

January 15, 2021

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Advertisement
Demo
Demo
Top Posts

PM Modi के परमात्मा और महात्मा गांधी वाले बयान पर ऐसा क्या बोले राहुल गांधी? सदन में बजने लगी तालियां

July 1, 202412 Views

Katra Srinagar Mata Vashno Devi Vande Bharat Indian Railways New Train Rote

April 14, 202515 Views

CBSE Board Result 2025: क्या 6 मई को आएगा सीबीएसई रिजल्ट? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट, बोर्ड ने दी सफाई

May 4, 202513 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • YouTube
  • TikTok
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

By HawkNewsJanuary 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

By HawkNewsJanuary 15, 2021

Marquez Explains Lack of Confidence During Qatar GP Race

By HawkNewsJanuary 15, 2021

Subscribe to Updates

Get the latest tech news from FooBar about tech, design and biz.

Demo
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • Pinterest
Our Picks

Baruipur Case Update: देह पर घाव, तालाब में चल रही थीं सांसें… बंगाल की बेटी के साथ क्या हुआ कि मचा बवाल?

July 6, 2026

छत्तीसगढ़ की लोककला को दुनिया तक पहुंचाने वाली आवाज़ | Padma Vibhushan Teejan Bai

July 6, 2026

Krishna Mohan Caste: किस जाति से हैं राम मंदिर ट्रस्ट के नए महासचिव कृष्ण मोहन? चंपत राय की जगह ये क्यों | krishna mohan caste ram mandir trust new general secretary why appointed after champat rai resignation

July 6, 2026

UGRAM Battle Rifle: 500 मीटर तक दुश्मन का खेल खत्म, सेना के लिए नई घातक बंदूक तैयार, ‘उग्राम’ के दम पर आत्मनिर्भर भारत की दहाड़

July 6, 2026
Don't Miss

Stay updated with our comprehensive news portal, delivering timely insights on global events, politics, tech, culture, and more. Your reliable source for informed perspectives.

We're social. Connect with us:

Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

About

Your source for the lifestyle news. This demo is crafted specifically to exhibit the use of the theme as a lifestyle site. Visit our main page for more demos.

We're social, connect with us:

Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte
From Flickr
Ascend
terns
casual
riders on the storm
chairman
mood
monument
liquid cancer
blue
basement
ditch
stars
Popular Posts

Baruipur Case Update: देह पर घाव, तालाब में चल रही थीं सांसें… बंगाल की बेटी के साथ क्या हुआ कि मचा बवाल?

July 6, 2026

छत्तीसगढ़ की लोककला को दुनिया तक पहुंचाने वाली आवाज़ | Padma Vibhushan Teejan Bai

July 6, 2026

Krishna Mohan Caste: किस जाति से हैं राम मंदिर ट्रस्ट के नए महासचिव कृष्ण मोहन? चंपत राय की जगह ये क्यों | krishna mohan caste ram mandir trust new general secretary why appointed after champat rai resignation

July 6, 2026
Copyright © 2017. Designed by Webdadz.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.