Hawk News
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Facebook Twitter Instagram
Sunday, July 12
Facebook Twitter LinkedIn VKontakte
Hawk News
Banner
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Hawk News
Home » All News » Breaking News LIVE: पुणे-नवी मुंबई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मनोरमा खेडकर के घर पर तलाशी, जुटाए अहम दस्तावेज
Hindi News

Breaking News LIVE: पुणे-नवी मुंबई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मनोरमा खेडकर के घर पर तलाशी, जुटाए अहम दस्तावेज

HawkNewsBy HawkNewsSeptember 18, 2025No Comments10 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
Total Views: 0
Breaking News in Hindi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को फिर से चुनाव आयोग पर बड़ा हमला बोला. उन्होंने आरोप लगाया कि मतदाता सूची से कांग्रेस समर्थकों के नाम सुनियोजित तरीके से हटाए जा रहे हैं और इसमें सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल किया जा रहा है. राहुल का दावा है कि कर्नाटक के आलंद विधानसभा क्षेत्र में 6000 से ज्यादा वोटर्स के नाम काटे गए और इसमें दलित, अल्पसंख्यक और आदिवासी मतदाताओं को खास तौर पर निशाना बनाया गया. कांग्रेस नेता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ‘वोट चोरों और लोकतंत्र की हत्या करने वालों’ को बचा रहे हैं. राहुल ने चेतावनी दी कि यदि चुनाव आयोग ने सात दिन के भीतर कर्नाटक CID को जरूरी जानकारी नहीं दी तो पूरा देश मान लेगा कि आयोग भी इस साजिश में शामिल है. उन्होंने दावा किया कि यह सिर्फ शुरुआत है और वे जल्द ही ‘हाइड्रोजन बम’ जैसे बड़े सबूत पेश करेंगे. राहुल ने मंच पर कुछ पीड़ित मतदाताओं को भी बुलाया जिनके नाम का इस्तेमाल कर वोटर लिस्ट से नाम हटाने के आवेदन डाले गए. उनका कहना था कि आवेदन ऑटोमेटेड ऑनलाइन सिस्टम से किए गए और जिन मोबाइल नंबरों से यह काम हुआ, वे कर्नाटक के बाहर के थे.

चुनाव आयोग ने राहुल के आरोपों पर क्या कहा?

चुनाव आयोग ने राहुल गांधी के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया. आयोग का कहना है कि ऑनलाइन वोट डिलीट नहीं किए जा सकते और किसी नाम को हटाने से पहले प्रभावित व्यक्ति को सुनवाई का मौका देना जरूरी होता है. आयोग ने यह भी कहा कि 2023 में आलंद में वोट काटने के कुछ असफल प्रयास जरूर हुए थे और उसके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई गई थी.

बीजेपी ने भी राहुल गांधी पर पलटवार किया. महाराष्ट्र भाजपा प्रवक्ता केशव उपाध्याय ने उन्हें ‘वोट चोरी का बादशाह’ बताया और कहा कि बार-बार बेबुनियाद आरोप लगाकर जनता को गुमराह करने के लिए राहुल को देश से माफी मांगनी चाहिए. उपाध्याय ने कर्नाटक हाईकोर्ट के उस फैसले का हवाला भी दिया जिसमें मालुर विधानसभा सीट पर कांग्रेस की जीत रद्द कर दी गई थी.

September 18, 2025 15:21 IST

पुणे News LIVE: मनोरमा खेडकर के घर की तलाशी, पुलिस की 24 घंटे से निगरानी

पुणे और नवी मुंबई पुलिस की संयुक्त टीम ने वकील की मौजूदगी में मनोरमा खेडकर के घर की तलाशी ली. यह वही घर है जहां नवी मुंबई से अपहृत मिक्सर के हेल्पर को रखा गया था. तलाशी के दौरान अहम दस्तावेज और सामान जुटाए जा रहे हैं. थोड़ी देर में पंचनामा पूरा होगा. पुणे पुलिस ने पिछले 24 घंटे से खेडकर के घर पर निगरानी रखी हुई थी. मामले की जांच तेजी से आगे बढ़ रही है और पुलिस अपहरण केस से जुड़े अन्य पहलुओं की भी छानबीन कर रही है.

September 18, 2025 15:21 IST

DUSU चुनाव में एबीवीपी-एनएसयूआई आमने-सामने

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव के बीच माहौल गर्म हो गया है. मतदान के दौरान एबीवीपी और एनएसयूआई दोनों संगठनों ने अपनी-अपनी जीत के दावे किए. हल्की झड़प और धक्का-मुक्की की खबरें भी सामने आईं. एबीवीपी ने आरोप लगाया कि एनएसयूआई अध्यक्ष रौनक खत्री और उनके साथियों ने नॉर्थ कैंपस में धक्का-मुक्की की, जिससे एक छात्रा घायल हो गई. वहीं, एनएसयूआई ने एबीवीपी पर धांधली और वोटों की हेरफेर का आरोप लगाते हुए डूसू अध्यक्ष पद उम्मीदवार का नामांकन रद्द करने की मांग की. एबीवीपी ने दावा किया कि वे सभी चार सीटें जीतेंगे, जबकि एनएसयूआई का कहना है कि छात्र एबीवीपी की ‘बेईमानी’ का जवाब वोट से देंगे. 19 सितंबर को नतीजे आएंगे.

September 18, 2025 15:07 IST

‘राहुल गांधी का ‘हाइड्रोजन बम’ फुस्स’, BJP नेता शाहनवाज हुसैन का पलटवार

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के ‘हाइड्रोजन बम’ वाले बयान पर भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने पलटवार किया. उन्होंने कहा कि वे बार-बार ‘हाइड्रोजन बम’ छोड़ने की बात करते हैं, लेकिन उनका हर दावा ‘फुस्स’ हो जाता है. भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, ‘राहुल गांधी बार-बार कहते हैं कि वे ‘हाइड्रोजन बम’ फोड़ेंगे, लेकिन उनका हर दावा ‘फुस्स’ हो जाता है. उन्होंने पहले कहा था कि ‘भूकंप’ आएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. अब वे ‘हाइड्रोजन बम’ की बात कर रहे हैं. मैं उनसे पूछता हूं कि वे ‘हाइड्रोजन बम’ कब फोड़ेंगे? मुझे लगता है कि उनका कुछ होने वाला नहीं है और हार का ठीकरा खुद पर न लेकर चुनाव आयोग पर थोपना चाहते हैं. इसलिए वे चुनाव आयोग को टारगेट करते हैं और घुसपैठियों को बचाने की कोशिश करते हैं.’ (IANS)

September 18, 2025 13:45 IST

‘CEC ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त कर आरोपों की जांच हो’

Breaking News Today Live: राहुल गांधी के कथित वोट चोरी के आरोपों पर बोली आम आदमी पार्टी. CEC ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त करके इस मामले की स्वतंत्र जांच होनी चाहिए. आम आदमी पार्टी ने राहुल गांधी पर भी उठाए सवाल. AAP ने प्रियंका कक्कड़ का बयान, राहुल गांधी वोट चोरी पर दोहरा चरित्र रखते हैं. जब अरविंद केजरीवाल नवीन पटनायक और उद्धव ठाकरे ने वोट चोरी के सवाल उठाए तो राहुल गांधी चुप रहे और आप चाहते हैं कि पूरा विपक्ष उनके साथ दें.

September 18, 2025 13:10 IST

Breaking News Today Live: मालेगांव बम धमके में बरी हुए सभी 7 लोगों को बॉम्बे हाई कोर्ट ने नोटिस दिया

Breaking News Today Live: मालेगांव बम धमके में बरी हुए सभी 7 लोगों को बॉम्बे हाई कोर्ट ने नोटिस दिया. इस मामले में पीड़ितों ने हाइकोर्ट में NIA स्पेशल कोर्ट के जजमेंट को चैलेंज किया है. इसके बाद सभी 7 लोगों जो बरी हुए हैं, जिसमें साध्वी प्रज्ञा सिंह भी हैं, उनको 6 हफ्तों में अपना जवाब देना है.

September 18, 2025 13:08 IST

Breaking News Today Live: दिल्ली सरकार का बड़ा एलान

Breaking News Today Live: दिल्ली सरकार बिना गारंटी के कामकाजी महिलाओं को देगी 10 करोड़ तक का MSME लोन‌. दिल्ली सरकार जल्दी ही लाएगी योजना. दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 500 पालना क्रेच के उद्घाटन के दौरान किया एलान.

September 18, 2025 12:19 IST

Breaking News Today Live: तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक, दिल्ली-NCR में ED की छापेमारी

Breaking News Today Live: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आंध्र प्रदेश के 3500 करोड़ रुपये के शराब घोटाले से जुड़े मामले में तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक, दिल्ली-एनसीआर आदि में 20 स्थानों पर छापेमारी शुरू की है. यह कार्रवाई हैदराबाद जोनल कार्यालय द्वारा की जा रही है, जिसमें किकबैक के भुगतान को सुविधाजनक बनाने वाले संस्थाओं और व्यक्तियों के परिसरों पर दबिश दी गई.घोटाले में फर्जी या बढ़े हुए इनवॉइस के जरिए किकबैक दिए गए, जो 2019-2024 के बीच वाईएसआरसीपी सरकार के दौरान हुए. आरोपी व्यक्तियों के परिसरों पर भी तलाशी ली जा रही है. ईडी ने पहले ही मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया है, जिसमें हवाला, शेल कंपनियों और विदेशी लेनदेन शामिल हैं. एसआईटी ने 16 डिस्टिलरी कंपनियों से 1677 करोड़ के रिश्वत की पुष्टि की है. जांच में पूर्व सीएम जगन मोहन रेड्डी के सलाहकार और अन्य नाम सामने आए हैं.ईडी के अनुसार, कुल 3500 करोड़ से अधिक की अनियमितताएं पाई गईं, जिसमें खराब गुणवत्ता की शराब की आपूर्ति और नीतिगत हेराफेरी शामिल है. छापों में दस्तावेज, डिजिटल रिकॉर्ड जब्त किए जा रहे हैं. यह घोटाला राज्य के राजस्व को भारी नुकसान पहुंचाने वाला है.

September 18, 2025 12:16 IST

Breaking News Today Live: महाराष्ट्र में आज गुरुवार के दिन 1.80 लाख डॉक्टर हड़ताल पर

Breaking News Today Live: महाराष्ट्र के लगभग 1.80 लाख डॉक्टर हड़ताल पर है . इमरजेंसी सेवा छोड़ अन्य सेवाए आज बंद है . ये सभी डॉक्टर राज्य के सरकारी अस्पतालों में कार्यरत हैं. इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) महाराष्ट्र, राज्य सरकार के उस फैसले का विरोध कर रहा है, जिसमें होम्योपैथी डॉक्टरों को महाराष्ट्र मेडिकल काउंसिल (MMC) में रजिस्ट्रेशन की अनुमति दी गई है. डॉक्टरों की मांग है कि सरकार तुरंत यह निर्णय वापस ले. हड़ताल के चलते गुरुवार को सरकारी अस्पतालों में केवल इमरजेंसी सेवाएं चालू रहेंगी, जबकि ओपीडी, ऑपरेशन थिएटर और नियमित स्वास्थ्य सेवाएं बंद रहेंगी. हड़ताली डॉक्टरों का कहना है की NEET की परीक्षा पास करने के बाद एक MBBS डॉक्टर साढ़े 4 साल , आगे मास्टर्स करने वाले MD या MS डॉक्टर 3 साल पढ़ाई करते है और सरकारी अस्पताल में इंटर्नशिप करते है . इसके बाद एक एलोपैथी के डॉक्टर बनकर मरीजों की सेवा करते है . लेकिन सरकार होम्योपैथिक की पढ़ाई करने वालों डॉक्टरों को 6 महीने के एक शोर्ट टर्म कोर्स पढ़ाकर एलोपैथी मेडिसिन की प्रैक्टिस की अनुमति दे रही है.

September 18, 2025 11:20 IST

Breaking News Today Live: राहुल गांधी ने एक बार फिर से मुख्‍य चुनाव आयुक्‍त ज्ञानेश कुमार पर हमला बोला

Breaking News Today Live: राहुल गांधी ने एक बार फिर से मुख्‍य चुनाव आयुक्‍त ज्ञानेश कुमार पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि वोट डिलीट करने के उनके पास सौ फीसद सबूत हैं. हालांकि, कांग्रेस सांसद ने स्‍पष्‍ट किया कि वह हाइड्रोजन बम नहीं फोड़ने जा रहे है, वह बाद में आएगा. इसके साथ ही उन्‍होंने दावा किया कि आदिवसियों, दलितों और ओबीसी के वोट काटे गए हैं. उन्‍होंने यह भी दावा किया कि कांग्रेस डोमिनेटेड सीट को टार्गेट किया गया है. राहुल गांधी ने कहा कि संविधान पर उनका पूरा भरोसा है.

September 18, 2025 11:19 IST

चर्चित कंपनी बीसी जिंदल समूह के 13 ठिकानों पर छापेमारी, जांच एजेंसी ED द्वारा कार्रवाई

Breaking News Today Live: आज 18 सितंबर 2025 को प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी (ED) द्वारा दिल्ली स्थित जांच प्रकोष्ठ द्वारा दिल्ली-एनसीआर और हैदराबाद स्थित बी.सी. जिंदल समूह की कंपनियों, उनके निदेशकों और अन्य पदाधिकारियों से जुड़े 13 ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. सूत्रों के अनुसार, यह तलाशी विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (FEMA) उल्लंघन की आशंका के तहत की जा रही है. जांच का मुख्य फोकस जिंदल इंडिया थर्मल पावर लिमिटेड और जिंदल इंडिया पावरटेक लिमिटेड की विदेशी निवेश गतिविधियों और अपनी ही विदेशी संस्थाओं में फंड्स के कथित रूप से पार्क करने पर है.

September 18, 2025 10:34 IST

Breaking News Today Live: मैं मोदी को कैसे रुकने को बोल सकता हूं- शरद पवार

Breaking News Today Live: शरद पवार ने कोल्हापुर में बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि मेरे 75वें जन्मदिन पर पीएम मोदी खुद आये थे. राजनीति में संस्कृति और सभ्यता दिखानी चहिए. जब 75 होने के बाद में वह नहीं रुके, तो मोदी को रुकने के लिए वह कैसे कह सकते हैं. विपक्ष पीएम मोदी के 75 वर्ष पूरे होने पर बधाई के साथ तंज कस रहा है कि मार्गदर्शक मंडल मोदी जी का इंतजार कर रहा है, वहीं शरद पवार का इस मुद्दे पर अलग राय है.

September 18, 2025 09:58 IST

Breaking News Today Live: दिल्ली पुलिस की गाड़ी से एक्सिडेंट मामले में गिरी गाज

Breaking News Today Live: दिल्ली के मंदिर मार्ग में दिल्ली पुलिस की गाड़ी से हुए एक्सिडेंट में एक शख्स की मौत के बाद पुलिस अधिकारियों ने पुलिस टीम पर कार्रवाई की है. पीसीआर के दोनों पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया गया है. एक ASI, एक कांस्टेबल सस्पेंड किए गए. पुलिस का कहना है FIR दर्ज की जा रही है. कर्मियों का मेडिकल करवाया जाएगा.

September 18, 2025 09:16 IST

Breaking News Today Live: राहुल गांधी हाइड्रोजन बम फोड़ने वाले हैं- उदित राज

Breaking News Today Live: कांग्रेस नेता उदित राज ने कहा है कि आज हमारे जननायक नेता राहुल गांधी हाईड्रोजन बम फोड़ने वाले है- बहुत बड़ा खुलासा होने वाला है इंतेजार करीए.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleकबाड़ी वाले से बॉडीबिल्डिंग चैंपियन तक | Ragpicker Turned Bodybuilding Champion | Lucknow | Sunny
Next Article BJP अध्यक्ष चुनने में क्यों हो रही देरी? RSS के साथ क्या बिगड़ने लगे हैं रिश्ते! नितिन गडकरी ने क्या दिया जवाब | who will be Next BJP President 2025 delay rss relations MINISTER nitin gadkari statement
HawkNews
  • Website

Related Posts

Yash Ahuja कौन हैं? गोविंदा का बेटा डेब्यू को है तैयार,सितंबर में रिलीज हो रही फिल्‍म में सुनीता भी आएंगी नजर | Govinda son Yash Ahuja debut, Sunita Ahuja will also appear in film releasing in September.

July 12, 2026

न गांव छोड़ा, न सपने! किसान ने खेतों के बीच खड़ा कर दिया लग्जरी आशियाना, देखने वालों की नहीं थम रही भीड़

July 12, 2026

Rohit Chandel: ‘रोहित झूठा है, उसने धोखा दिया’, कौन हैं फर्नाज शेट्टी? एक्टर पर लगाए बेवफाई के आरोप | Meet Rohit Chandel’s Ex-Girl Friend Farnaz Shetty, who accused the actor of infidelity, Know Profile Hindi

July 12, 2026

Comments are closed.

Tags
culture fashion Featured fitness gadgets Just In leisure lifestyle Opinion phones Picks Science technology Top News
Categories
  • Beauty (12)
  • Business (19)
  • Celebrities (11)
  • Education (8)
  • Entertainment (6)
  • Fashion (12)
  • Fitness (11)
  • Health (3)
  • Hindi News (11,232)
  • Jobs (14)
  • Leisure (15)
  • Lifestyle (17)
  • Opinion (13)
  • Picks (7)
  • Politics (4)
  • Sports (3)
  • Tech (13)
  • Travel (10)
Editors Picks

Review: Record Shares of Voters Turned Out for 2020 election

January 11, 2021

EU: ‘Addiction’ to Social Media Causing Conspiracy Theories

January 11, 2021

World’s Most Advanced Oil Rig Commissioned at ONGC Well

January 11, 2021

Melbourne: All Refugees Held in Hotel Detention to be Released

January 11, 2021
Latest Posts

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

January 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

January 15, 2021

Marquez Explains Lack of Confidence During Qatar GP Race

January 15, 2021

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Advertisement
Demo
Demo
Top Posts

PM Modi के परमात्मा और महात्मा गांधी वाले बयान पर ऐसा क्या बोले राहुल गांधी? सदन में बजने लगी तालियां

July 1, 202412 Views

Katra Srinagar Mata Vashno Devi Vande Bharat Indian Railways New Train Rote

April 14, 202515 Views

CBSE Board Result 2025: क्या 6 मई को आएगा सीबीएसई रिजल्ट? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट, बोर्ड ने दी सफाई

May 4, 202513 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • YouTube
  • TikTok
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

By HawkNewsJanuary 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

By HawkNewsJanuary 15, 2021

Marquez Explains Lack of Confidence During Qatar GP Race

By HawkNewsJanuary 15, 2021

Subscribe to Updates

Get the latest tech news from FooBar about tech, design and biz.

Demo
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • Pinterest
Our Picks

Yash Ahuja कौन हैं? गोविंदा का बेटा डेब्यू को है तैयार,सितंबर में रिलीज हो रही फिल्‍म में सुनीता भी आएंगी नजर | Govinda son Yash Ahuja debut, Sunita Ahuja will also appear in film releasing in September.

July 12, 2026

न गांव छोड़ा, न सपने! किसान ने खेतों के बीच खड़ा कर दिया लग्जरी आशियाना, देखने वालों की नहीं थम रही भीड़

July 12, 2026

Rohit Chandel: ‘रोहित झूठा है, उसने धोखा दिया’, कौन हैं फर्नाज शेट्टी? एक्टर पर लगाए बेवफाई के आरोप | Meet Rohit Chandel’s Ex-Girl Friend Farnaz Shetty, who accused the actor of infidelity, Know Profile Hindi

July 12, 2026

एयरफोर्स में करियर बनाने का मौका! अग्निवीर वायु और मेडिकल असिस्टेंट भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, तुरंत करें अप्लाई

July 12, 2026
Don't Miss

Stay updated with our comprehensive news portal, delivering timely insights on global events, politics, tech, culture, and more. Your reliable source for informed perspectives.

We're social. Connect with us:

Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

About

Your source for the lifestyle news. This demo is crafted specifically to exhibit the use of the theme as a lifestyle site. Visit our main page for more demos.

We're social, connect with us:

Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte
From Flickr
Ascend
terns
casual
riders on the storm
chairman
mood
monument
liquid cancer
blue
basement
ditch
stars
Popular Posts

Yash Ahuja कौन हैं? गोविंदा का बेटा डेब्यू को है तैयार,सितंबर में रिलीज हो रही फिल्‍म में सुनीता भी आएंगी नजर | Govinda son Yash Ahuja debut, Sunita Ahuja will also appear in film releasing in September.

July 12, 2026

न गांव छोड़ा, न सपने! किसान ने खेतों के बीच खड़ा कर दिया लग्जरी आशियाना, देखने वालों की नहीं थम रही भीड़

July 12, 2026

Rohit Chandel: ‘रोहित झूठा है, उसने धोखा दिया’, कौन हैं फर्नाज शेट्टी? एक्टर पर लगाए बेवफाई के आरोप | Meet Rohit Chandel’s Ex-Girl Friend Farnaz Shetty, who accused the actor of infidelity, Know Profile Hindi

July 12, 2026
Copyright © 2017. Designed by Webdadz.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.