Live now
Agency:एजेंसियां
Last Updated:
Breaking News Today Live Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के जरिये देशवासियों को संबोधित करेंगे. इसके अलावा वह आज 22वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन (ASEAN-India Summit)…और पढ़ें

आज का दिन भारत के लिए कई महत्वपूर्ण घटनाओं से भरा रहेगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 11 बजे अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के जरिये देशवासियों को संबोधित करेंगे. इसके अलावा, प्रधानमंत्री मोदी आज 22वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन (ASEAN-India Summit) में वर्चुअल रूप से शामिल होंगे. सम्मेलन में उनका संबोधन भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे के बाद होने की संभावना है. इस दौरान प्रधानमंत्री का फोकस भारत और दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों के बीच साझेदारी को और मजबूत करने पर रहेगा. माना जा रहा है कि वे क्षेत्रीय सहयोग, व्यापार, कनेक्टिविटी, और इंडो-पैसिफिक स्थिरता जैसे अहम मुद्दों पर विचार साझा करेंगे।
इसी बीच, भारत और चीन के बीच उड़ान सेवाएं पांच साल बाद आज फिर से शुरू होंगी. कोविड-19 महामारी और उसके बाद के राजनयिक व आर्थिक कारणों से दोनों देशों के बीच सीधी उड़ानें लंबे समय से बंद थीं. अब इन सेवाओं के फिर से शुरू होने से व्यापार, पर्यटन और लोगों के आवागमन को नई गति मिलने की उम्मीद है.
वहीं, देश के सबसे व्यस्त हवाई अड्डों में से एक दिल्ली एयरपोर्ट का उन्नत टर्मिनल-2 (T2) भी 26 अक्टूबर को फिर से खुलने जा रहा है. नागरिक उड्डयन मंत्री केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया इस अत्याधुनिक और ‘भविष्य के लिए तैयार’ टर्मिनल का उद्घाटन करेंगे. नए स्वरूप में टर्मिनल-2 को यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और डिजिटल सेवाओं के लिहाज से और आधुनिक बनाया गया है.

