Hawk News
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Facebook Twitter Instagram
Wednesday, July 8
Facebook Twitter LinkedIn VKontakte
Hawk News
Banner
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Hawk News
Home » All News » Breaking News LIVE: ‘अगर बताया होता तो इतनी जानें न जातीं’, मंदिर भगदड़ पर आयोजकों पर बरसे CM चंद्रबाबू नायडू
Hindi News

Breaking News LIVE: ‘अगर बताया होता तो इतनी जानें न जातीं’, मंदिर भगदड़ पर आयोजकों पर बरसे CM चंद्रबाबू नायडू

HawkNewsBy HawkNewsNovember 1, 2025No Comments13 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
Total Views: 0

Breaking News in Hindi: आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले के काशीबुग्गा में शनिवार को श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में हुए हादसे ने पूरे राज्य को हिला दिया. एकादशी के दिन भारी भीड़ के बीच लोहे की ग्रिल टूटने से मची अफरा-तफरी में कम से कम 9 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि दो की हालत गंभीर है. मृतकों में महिलाएं और एक 13 साल का बच्चा भी शामिल है. पुलिस ने मंदिर के मालिक के खिलाफ ‘culpable homicide’ यानी गैर-इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है. श्रीकाकुलम के एसपी के.वी. महेश्वर रेड्डी ने बताया, ‘यह पारंपरिक भगदड़ नहीं थी. भीड़ में अचानक रेलिंग टूटने से लोग घबरा गए और भागने लगे. इस दौरान कई लोग दीवार से गिर गए और कुचलकर मर गए.’ मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि यह हादसा पूरी तरह आयोजकों की लापरवाही का नतीजा है. नायडू ने कहा, ‘यह बेहद दर्दनाक है कि निर्दोष लोगों की जान चली गई. यह मंदिर एक निजी व्यक्ति ने बनवाया था और कार्तिक एकादशी के मौके पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे. लेकिन आयोजकों ने न तो पुलिस को बताया और न ही प्रशासन को सूचना दी. अगर उन्होंने बताया होता तो पुलिस बल तैनात कर भीड़ को नियंत्रित किया जा सकता था.’

November 1, 2025 17:28 IST

‘30 हजार की भीड़ थी, सरकार ने कोई इंतजाम नहीं किया’, वाईएसआरसीपी नेता सीदीरी अप्पलाराजू का आरोप

आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले के काशीबुग्गा वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में हुई भगदड़ पर वाईएसआरसीपी नेता सीदीरी अप्पलाराजू ने सरकार पर गंभीर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा, ‘एकादशी के पवित्र दिन मंदिर में हजारों लोग पहुंचे थे. सरकार ने पहले से क्या तैयारी की थी? कितनी पुलिस तैनात थी?’ अप्पलाराजू ने कहा कि मंदिर प्रबंधन ने पहले ही प्रशासन और पुलिस को अनुमति की जानकारी दी थी, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया. ‘जब 30 से 50 हजार लोग एक जगह इकट्ठा होते हैं, तो सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी सरकार की होती है. लेकिन लापरवाही के कारण 9 लोगों की मौत हुई, दो की हालत गंभीर है और छह लोग फ्रैक्चर से घायल हैं.’ उन्होंने कहा कि सरकार को मृतकों और घायलों के परिवारों को उचित मुआवजा देना चाहिए.

November 1, 2025 17:07 IST

मंदिर भगदड़ पर CM चंद्रबाबू नायडू का फूटा गुस्सा, आयोजकों पर भड़के

मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि तालमेल की कमी के कारण 9 लोगों की मौत और 5 के घायल होने की घटना हुई. उन्होंने घोषणा की कि सरकार इस घटना की पूरी जांच कराएगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी. नायडू ने कहा, ‘हमारा लक्ष्य है कि भविष्य में किसी भी धार्मिक आयोजन में एक भी जान न जाए.’

November 1, 2025 16:43 IST

वेंकटेश्वर मंदिर हादसे पर BRS MLA का बयान – ‘कई लोगों की जान गई, यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण’

आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम स्थित वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में हुई भगदड़ पर तेलंगाना के BRS विधायक तलसानी श्रीनिवास यादव ने गहरा दुख जताया है. उन्होंने कहा, ‘यह हादसा बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है. इस समय कार्तिक मास चल रहा है, और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं. भारी भीड़ के कारण भगदड़ मच गई, जिसमें 10 लोगों की जान चली गई. यह अत्यंत दुखद है.’ यादव ने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की. उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजनों में प्रशासन को भीड़ नियंत्रण के पुख्ता इंतजाम पहले से करने चाहिए ताकि ऐसी त्रासदी दोबारा न हो.

November 1, 2025 16:00 IST

बिहार चुनाव में प्रचार करने दरभंगा पहुंचे अखिलेश यादव

दरभंगा, बिहार: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बिहार विधानसभा चुनाव पर कहा, ‘बिहार की जनता बदलाव के लिए वोट डालने जा रही है, बिहार की जनता खुशहाली के लिए वोट डालने जा रही है, तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए वोट डालने जा रही है, बिहार की जनता बिजली सस्ती हो, 200 यूनिट फ्री मिले उसके लिए वोट डालने जा रही है… जिन्होंने पलायन कराया इस बार उन्हें सबक सिखाने का काम जनता करेगी…’

November 1, 2025 15:08 IST

आधार कार्ड को लेकर आज से बदल गए नियम

नए महीने की शुरुआत के साथ ही भारतीय नागरिकों की पहचान से जुड़े सरकारी डॉक्यूमेंट आधार कार्ड को लेकर भी नियम बदल गए हैं. नियमों में नए बदलाव के साथ अब आधार कार्डधारक को आधार कार्ड में किसी बदलाव के लिए आधार कार्ड सेंटर जाने की जरूरत नहीं होगी. भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) के अनुसार, यूजर्स के लिए प्रक्रिया को आसान और सहज बनाने के लिए अब आधार कार्डधारक की डेमोग्राफिक जानकारियों को ऑनलाइन ही अपडेट करवाया जा सकेगा. आधार कार्डधारक अब अपने नाम, एड्रेस, डेथ ऑफ बर्थ और मोबाइल नंबर जैसी जानकारियों को ऑनलाइन ही अपडेट कर सकेंगे. इसके अलावा, आधार कार्डधारकों को 31 दिसंबर, 2025 से पहले उनका पैन कार्ड आधार से लिंक करवाना आवश्यक होगा.

यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, फिंगरप्रिंट और फोटो के बायोमैट्रिक अपडेट के लिए 125 रुपए फीस के रूप में भुगतान करने होंगे. हालांकि, अगर आधार कार्डधारक की उम्र 5-7 वर्ष है और यह अपडेट पहली बार करवाया जा रहा है तो सर्विस निशुल्क रहेगी. इसी तरह, 15-17 वर्ष के कार्डधारकों को दो बार अपडेट करवाने की स्थिति में भी किसी तरह का कोई भुगतान नहीं करना होगा.

इसके अलावा, अगर कार्डधारक एनरोलमेंट नंबर, जेंडर, डेट ऑफ बर्थ, एड्रेस, मोबाइल और ईमेल एड्रेस को लेकर डेमोग्रैफिक अपडेट करवाता है तो बायोमैट्रिक अपडेट के साथ यह निशुल्क होगा और अलग से करवाने पर 75 रुपए फीस के रूप में भुगतान करनी होगी. (IANS)

November 1, 2025 14:56 IST

Breaking News Live: एसआईआर के खिलाफ सड़क पर उतरेंगी ममता बनर्जी

Breaking News Live: पश्चिम बंगाल में एसआईआर के खिलाफ टीएमसी का विरोध तेज हो गया है. खुद ममता बनर्जी इसके विरोध में सड़प पर उतरेंगी. ऐसी संभावना है कि वह 4 नवंबर को इसके खिलाफ विरोध प्रदर्शन में भाग लेंगी.

November 1, 2025 14:03 IST

छत्तीसगढ़ का परिवर्तन अद्भुत और प्रेरणादायी… रायपुर में बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘पिछले 25 वर्षों में छत्तीसगढ़ ने जो परिवर्तन देखा है वो अद्भुत और प्रेरणादायी है. कभी यह राज्य नक्सलवाद और पिछड़ेपन से पहचाना जाता था. आज वही राज्य समृद्धि, सुरक्षा और स्थायित्व का प्रतीक बन रहा है… और इस परिवर्तन के पीछे है छत्तीसगढ़ की जनता का परिश्रम और भाजपा की सरकारों का दूरदर्शी नेतृत्व.’

November 1, 2025 13:08 IST

वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में मची भगदड़, कई श्रद्धालुओं की मौत

आंध्र प्रदेश में श्रीकाकुलम जिले के काशीबुग्गा स्थित वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में भगदड़ मच गई, जिसमें कई लोग घायल हो गए. यह घटना उस समय हुई जब एकादशी के अवसर पर मंदिर में भारी भीड़ जमा हुई थी. श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण अचानक भगदड़ मच गई. सीएम ऑफिस की की तरफ से जारी बयान में बताया गया कि घायलों को तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में ले जाया गया. पुलिस मौके पर पहुंची. राज्य के कृषि मंत्री के. अत्चन्नायडू तुरंत दुर्घटनास्थल पर पहुंचे. उन्होंने घटना की जानकारी जुटाने के लिए मंदिर के अधिकारियों से बात की. मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है.’

November 1, 2025 12:12 IST

आचारण ही सबसे बड़ा धर्म… ब्रह्माकुमारी संस्था में बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘हमारे यहां कहा जाता है, ‘आचारः परमो धर्म आचारः परमं तपः. आचारः परमं ज्ञानम् आचरात् किं न साध्यते’ अत: आचारण ही सबसे बड़ा धर्म है, आचरण ही सबसे बड़ा तप है और आचरण ही सबसे बड़ा ज्ञान है. आचरण से क्या कुछ सिद्ध नहीं हो सकता. यानी बदलाव तब होता है जब अपने कथन को आचरण में भी उतारा जाए और यही ब्रह्माकुमारी संस्था की आध्यात्मिक शक्ति का स्रोत है.’

November 1, 2025 11:49 IST

आज का दिन बहुत विशेष… रायपुर में बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवनिर्मित ब्रह्मा कुमारी ध्यान केंद्र में ‘शांति शिखर’ का उद्घाटन किया. इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, ‘आज का दिन बहुत विशेष है. आज हमारा छत्तीसगढ़ अपनी स्थापना के 25 साल पूरे कर रहा है. छत्तीसगढ़ के साथ ही झारखंड और उत्तराखंड की स्थापना के भी 25 वर्ष पूरे हुए हैं. आज देश के और भी कई राज्य अपना स्थापना दिवस मना रहे हैं. मैं इन सभी राज्यों के निवासियों को स्थापना दिवस की बहुत-बहुत बधाई देता हूं. ‘राज्य के विकास से देश का विकास’, इसी मंत्र पर चलते हुए हम भारत को विकसित बनाने के अभियान में जुटे हैं.’

November 1, 2025 11:42 IST

पीएम मोदी ने रायपुर में किया रोड शो, छत्तीसगढ़ को देंगे 14260 की सौगात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर में रोड शो किया. प्रधानमंत्री मोदी छत्तीसगढ़ राज्य के गठन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव में भाग लेंगे. प्रधानमंत्री सड़क, उद्योग, स्वास्थ्य सेवा और ऊर्जा जैसे प्रमुख क्षेत्रों में 14,260 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे.

November 1, 2025 11:24 IST

लुधियाना में कबड्डी खिलाड़ी की हत्या, गैंगस्टर हनी रूमी ने ली जिम्मेदारी

पंजाब के लुधियाना जिले के जगराओं में कबड्डी खिलाड़ी तेजपाल सिंह की हत्या के मामले में गैंगस्टर कनेक्शन सामने आया है. जानकारी के मुताबिक, इस हत्या की जिम्मेदारी गैंगस्टर हनी रूमी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर ली है.

बताया जा रहा है कि हनी रूमी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो और पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि तेजपाल की हत्या उसकी गैंग ने की है. फिलहाल पुलिस ने पोस्ट का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि हत्या किन कारणों से की गई और इस वारदात में गैंग के कितने सदस्य शामिल थे.

November 1, 2025 11:06 IST

इजाजत मिले या नहीं, हम आंदोलन करते हैं… MVA की रैली पर क्या बोले शिवसेना (UBT) के नेता

शिवसेना (UBT) नेता आनंद दुबे ने महाविकास अघाड़ी और MNS को मुंबई पुलिस द्वारा आंदोलन की अनुमति नहीं दिए जाने पर कहा, “जब कोई भी आंदोलन एक जन आंदोलन होता है, तो हम आंदोलन करते हैं चाहे अनुमति मिले या नहीं. आज, 1 नवंबर को, मतदाता सूची में विसंगति के कारण मुंबई से “वोट चोर गद्दी छोड़” का नारा लगने वाला है, जिस तरह से बार-बार कहने के बावजूद चुनाव आयोग नहीं सुन रहा है, हमेशा की तरह, हमें बार-बार परेशान किया जा रहा है. हम कहां जाएं? आज, उद्धव ठाकरे, राज ठाकरे, शरद पवार और सहयोगी कांग्रेस और CPI(M) के नेता सभी कंधे से कंधा मिलाकर इकट्ठा हो रहे हैं ताकि हम दिल्ली तक अपनी आवाज पहुंचा सकें. जहां तक ​​​​अनुमति की बात है, हमने अनुमति मांगी, लेकिन उन्होंने नहीं दी. हजारों शिवसैनिक और मनसैनिक इकट्ठा हो रहे हैं और एकमात्र नारा है “वोट चोर गद्दी छोड़.”

November 1, 2025 10:39 IST

पीएम मोदी ने हरियाणा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ समेत इन राज्यों के स्थापना दिवस की दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को हरियाणा, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ समेत अन्य राज्यों के स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं दी.

हरियाणा दिवस के स्थापना दिवस का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘हरियाणा दिवस के अवसर पर राज्य के सभी निवासियों को बहुत-बहुत बधाई. यह ऐतिहासिक धरती हमारे किसान भाई-बहनों के अथक परिश्रम, जवानों के अतुलनीय पराक्रम और युवाओं के अद्भुत प्रदर्शन से देशभर के लिए एक मिसाल रही है. प्रगति के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहे इस प्रदेश के विशेष अवसर पर मैं हर किसी की खुशहाली और उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं.’

छत्तीसगढ़ के स्थापना दिवस का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने लिखा, ‘छत्तीसगढ़ के अपने सभी भाई-बहनों को राज्य के स्थापना दिवस की 25वीं वर्षगांठ की अनेकानेक शुभकामनाएं. प्रकृति और संस्कृति को समर्पित यह प्रदेश आज प्रगति के नित-नए मानदंड गढ़ने में जुटा है. कभी नक्सलवाद से प्रभावित रहे यहां के कई इलाके आज विकास की प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं. मुझे भरोसा है कि यहां के मेहनती और हुनरमंद लोगों की लगन और उद्यम से हमारा यह राज्य विकसित भारत के विजन को साकार करने में अहम भूमिका निभाएगा.’

मध्य प्रदेश के स्थापना दिवस का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने लिखा, ‘गौरवशाली इतिहास और सांस्कृतिक धरोहर को संजोने वाले मध्य प्रदेश के अपने सभी परिवारजनों को राज्य के स्थापना दिवस की ढेरों शुभकामनाएं. देश के हृदय में बसा हमारा यह प्रदेश जन-जन की आकांक्षाओं को आगे रखकर आज हर क्षेत्र में प्रगति की नई रफ्तार भर रहा है. मुझे विश्वास है कि विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि में यहां के प्रतिभाशाली और परिश्रमी लोगों की अमूल्य भूमिका होने वाली है.’

केरल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए पीएम मोदी ने लिखा कि केरल पिरवी दिवस पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं! यह एक ऐसा राज्य है जहां विविध क्षेत्रों में उत्कृष्टता प्राप्त करने वाले और अपनी रचनात्मकता तथा नवाचार के लिए विश्व भर में जाने जाने वाले विविध लोगों का निवास है. इस राज्य के सुंदर परिदृश्य और सदियों पुरानी विरासत भारत के जीवंत सांस्कृतिक वैभव को दर्शाती है. केरल के लोगों को सदैव उत्तम स्वास्थ्य और सफलता का आशीर्वाद प्राप्त हो.

कर्नाटक के स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए पीएम मोदी ने लिखा कि आज, जब हम कन्नड़ राज्योत्सव मना रहे हैं, हम उत्कृष्टता और मेहनत की उस भावना का जश्न मना रहे हैं, जिसका पर्याय कर्नाटक के लोग हैं. हम कर्नाटक की उत्कृष्ट संस्कृति का भी जश्न मना रहे हैं, जो इसके साहित्य, कला, संगीत आदि में परिलक्षित होती है. यह राज्य ज्ञान में निहित प्रगति की भावना का प्रतीक है. मैं प्रार्थना करता हूं कि राज्य के लोग सुखी और स्वस्थ रहें.

November 1, 2025 09:48 IST

बंगाल में बज गया SIR का बिगुल, चुनाव आयोग ने शुरू कर दी ट्रेनिंग

निर्वाचन आयोग ने वोटर लिस्ट में सुधार के लिए विशेष सघन पुनरीक्षण (SIR) अभियान से जुड़ी तैयारियां शुरू कर दी हैं. इसके तहत बंगाल में बूथ लेवल अधिकारियों (BLOs) के प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत आज से कर दी है. इस प्रशिक्षण के लिए आयोग ने पहले ही 16 बिंदुओं वाली विस्तृत गाइडलाइन जारी की है.

प्रशिक्षण के दौरान BLOs को विशेष किट, आयोग की टोपी और SIR से संबंधित दिशानिर्देशों की जानकारी दी जाएगी. इसके अलावा BLOs के लिए एक विशेष मोबाइल ऐप भी तैयार किया गया है, जिसके उपयोग की विधि भी प्रशिक्षण में सिखाई जाएगी.

निर्वाचन आयोग ने सभी जिलों के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि BLOs का प्रशिक्षण 3 नवंबर तक हर हाल में पूरा कर लिया जाए, ताकि आगामी चुनावी कार्यों में SIR प्रणाली को प्रभावी ढंग से लागू किया जा सके.

November 1, 2025 09:24 IST

मुंबई में बढ़ गया सियासी तापमान, MVA की रैली को पुलिस ने नहीं दी इजाजत

महाविकास आघाड़ी यानी शिवसेना (उद्धव गुट), राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार) और कांग्रेस ने मतदाता सूची में गड़बड़ी और वोट चोरी के आरोपों को लेकर आज बड़ा प्रदर्शन करने का ऐलान किया है. इस रैली में उद्धव ठाकरे, आदित्य ठाकरे, शरद पवार, राज ठाकरे और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे. दोपहर एक बजे रैली की शुरुआत होगी और बीएमसी मुख्यालय की ओर मार्च निकाला जाएगा. हालांकि मुंबई पुलिस ने रैली की अनुमति नहीं दी है, जिसके चलते टकराव की आशंका जताई जा रही है. एमवीए नेताओं का कहना है कि लोकतांत्रिक अधिकारों को कुचलने की कोशिश हो रही है, जिसका वे शांतिपूर्ण विरोध करेंगे.

November 1, 2025 08:50 IST

रोहित आर्या का किया गया अंतिम संस्कार, केवल 5 लोग हुए शामिल

मुंबई के पवई स्थित एक स्टूडियो में 17 बच्चों को बंधक बनाने वाले रोहित आर्या का आज सुबह (शनिवार) पुणे के वैकुंठ श्मशान घाट में अंतिम संस्कार कर दिया गया। शुक्रवार शाम मुंबई के जेजे अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद देर रात उसका शव पुणे लाया गया। उसके बाद, पुणे पुलिस की कड़ी सुरक्षा में तड़के 2:30 बजे उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया. उनका अंतिम संस्कार बेहद शांतिपूर्वक और बहुत कम लोगों की उपस्थिति में हुआ. इस दौरान रोहित आर्या की पत्नी, बेटा, साला और दो अन्य रिश्तेदार मौजूद थे.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Article‘वो बदतमीजों के… हमेशा बेहूदा’, पूर्व कांग्रेस नेता ने राहुल गांधी पर जमकर बोला हमला, संस्‍कार पर उठाए सवाल | Former Congress leader Acharya Pramod Krishnam made controversial remarks on Rahul Gandhi, questioning his values.
Next Article सलमान खान के करियर को मिलेगी नई उड़ान, धांसू मेकर्स संग झामफाड़ एक्शन फिल्म के लिए मिलाया हाथ! | Salman Khan to star in Dil Raju and Vamsi’s film; deal reportedly confirmed
HawkNews
  • Website

Related Posts

GK: पीएम मोदी जो वाद्ययंत्र बजा रहे हैं उसका नाम क्‍या है?

July 7, 2026

अर्जेंटीना से हार के साथ मिस्र का विश्व कप सफर समाप्त होने के बाद काहिरा के कॉफी हाउस में सन्नाटा छा गया। | काहिरा के कॉफी हाउस में सन्नाटा पसरा रहा क्योंकि अर्जेंटीना के खिलाफ मिस्र का विश्व कप सफर समाप्त हो गया।

July 7, 2026

Sushant Sinha Desh ki Pathshala: मुस्लिम देश में PM मोदी का रौला… ऐसा स्वागत, ऐसी डील्स… पाक-चीन दोनों की नींद क्यों उड़ गई?

July 7, 2026

Comments are closed.

Tags
culture fashion Featured fitness gadgets Just In leisure lifestyle Opinion phones Picks Science technology Top News
Categories
  • Beauty (12)
  • Business (19)
  • Celebrities (11)
  • Education (8)
  • Entertainment (6)
  • Fashion (12)
  • Fitness (11)
  • Health (3)
  • Hindi News (11,126)
  • Jobs (14)
  • Leisure (15)
  • Lifestyle (17)
  • Opinion (13)
  • Picks (7)
  • Politics (4)
  • Sports (3)
  • Tech (13)
  • Travel (10)
Editors Picks

Review: Record Shares of Voters Turned Out for 2020 election

January 11, 2021

EU: ‘Addiction’ to Social Media Causing Conspiracy Theories

January 11, 2021

World’s Most Advanced Oil Rig Commissioned at ONGC Well

January 11, 2021

Melbourne: All Refugees Held in Hotel Detention to be Released

January 11, 2021
Latest Posts

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

January 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

January 15, 2021

A Review of the Venus Optics Argus 18mm f/0.95 MFT APO Lens

January 15, 2021

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Advertisement
Demo
Demo
Top Posts

PM Modi के परमात्मा और महात्मा गांधी वाले बयान पर ऐसा क्या बोले राहुल गांधी? सदन में बजने लगी तालियां

July 1, 202412 Views

Katra Srinagar Mata Vashno Devi Vande Bharat Indian Railways New Train Rote

April 14, 202515 Views

CBSE Board Result 2025: क्या 6 मई को आएगा सीबीएसई रिजल्ट? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट, बोर्ड ने दी सफाई

May 4, 202513 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • YouTube
  • TikTok
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

By HawkNewsJanuary 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

By HawkNewsJanuary 15, 2021

A Review of the Venus Optics Argus 18mm f/0.95 MFT APO Lens

By HawkNewsJanuary 15, 2021

Subscribe to Updates

Get the latest tech news from FooBar about tech, design and biz.

Demo
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • Pinterest
Our Picks

जोहान मानज़ाम्बी की चोट के चलते स्विट्जरलैंड को कोलंबिया के खिलाफ विश्व कप के राउंड ऑफ 16 मैच के लिए अपनी रणनीति में बदलाव करना पड़ा। | जोहान मानज़ाम्बी चोटिल हो गए हैं, कोलंबिया के खिलाफ स्विट्जरलैंड का विश्व कप मैच नहीं खेल पाएंगे।

July 8, 2026

GK: पीएम मोदी जो वाद्ययंत्र बजा रहे हैं उसका नाम क्‍या है?

July 7, 2026

अर्जेंटीना से हार के साथ मिस्र का विश्व कप सफर समाप्त होने के बाद काहिरा के कॉफी हाउस में सन्नाटा छा गया। | काहिरा के कॉफी हाउस में सन्नाटा पसरा रहा क्योंकि अर्जेंटीना के खिलाफ मिस्र का विश्व कप सफर समाप्त हो गया।

July 7, 2026

Sushant Sinha Desh ki Pathshala: मुस्लिम देश में PM मोदी का रौला… ऐसा स्वागत, ऐसी डील्स… पाक-चीन दोनों की नींद क्यों उड़ गई?

July 7, 2026
Don't Miss

Stay updated with our comprehensive news portal, delivering timely insights on global events, politics, tech, culture, and more. Your reliable source for informed perspectives.

We're social. Connect with us:

Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

About

Your source for the lifestyle news. This demo is crafted specifically to exhibit the use of the theme as a lifestyle site. Visit our main page for more demos.

We're social, connect with us:

Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte
From Flickr
Ascend
terns
casual
riders on the storm
chairman
mood
monument
liquid cancer
blue
basement
ditch
stars
Popular Posts

जोहान मानज़ाम्बी की चोट के चलते स्विट्जरलैंड को कोलंबिया के खिलाफ विश्व कप के राउंड ऑफ 16 मैच के लिए अपनी रणनीति में बदलाव करना पड़ा। | जोहान मानज़ाम्बी चोटिल हो गए हैं, कोलंबिया के खिलाफ स्विट्जरलैंड का विश्व कप मैच नहीं खेल पाएंगे।

July 8, 2026

GK: पीएम मोदी जो वाद्ययंत्र बजा रहे हैं उसका नाम क्‍या है?

July 7, 2026

अर्जेंटीना से हार के साथ मिस्र का विश्व कप सफर समाप्त होने के बाद काहिरा के कॉफी हाउस में सन्नाटा छा गया। | काहिरा के कॉफी हाउस में सन्नाटा पसरा रहा क्योंकि अर्जेंटीना के खिलाफ मिस्र का विश्व कप सफर समाप्त हो गया।

July 7, 2026
Copyright © 2017. Designed by Webdadz.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.