केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी बोले- बिहार में हम 225 सीटें हासिल करेंगे
केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और राजद नेता राबड़ी देवी के बयान पर कहा, “वह तो साबित हो ही रहा है कि कांग्रेस कहां है, ये लोग कहां हैं, बाकी लोग कहां हैं, एकजुट होने का कोई सवाल ही नहीं है। उनका लक्ष्य सिर्फ सत्ता हासिल करना है… यहां NDA एकजुट है और हम यहां 225 सीटें हासिल करेंगे।”

