Hawk News
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Facebook Twitter Instagram
Sunday, July 12
Facebook Twitter LinkedIn VKontakte
Hawk News
Banner
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Hawk News
Home » All News » Breaking News Live: पीएम मोदी ने अरुणाचल प्रदेश को दी 5100 करोड़ की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
Hindi News

Breaking News Live: पीएम मोदी ने अरुणाचल प्रदेश को दी 5100 करोड़ की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला

HawkNewsBy HawkNewsSeptember 22, 2025No Comments8 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
Total Views: 0
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अरुणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर में 5100 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. इनमें सियोम सब-बेसिन में विकसित होने वाली हीओ जलविद्युत परियोजना (240 मेगावाट) और तातो-I जलविद्युत परियोजना (186 मेगावाट) शामिल हैं. इसके अलावा उन्होंने तवांग में एक अत्याधुनिक कन्वेंशन सेंटर और 1,290 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की भी आधारशिला रखी.

उधर भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) के मुख्यालय पहुंच गए हैं. उन्हें अवैध सट्टेबाजी ऐप 1xBet से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में तलब किया गया था.

दूसरी ओर, विदेश नीति के मोर्चे पर भारत और अमेरिका के रिश्तों को लेकर न्यूयॉर्क में विदेश मंत्री एस. जयशंकर और उनके अमेरिकी समकक्ष मार्को रूबियो के बीच मुलाकात होगी. यह बातचीत ऐसे समय पर हो रही है जब ट्रंप सरकार ने भारतीय उत्पादों पर 50% तक का टैरिफ लगाया है. इसके अलावा इस बैठक में एच1बी वीजा को लेकर भी बातचीत हो सकती है.

September 22, 2025 12:14 IST

जिसको कोई पूछता नहीं था, उसको हम पूजते हैं… अरुणाचल में पीएम मोदी

पीएम मोदी ने यहां कहा, ‘जनता ने मुझे मौका दिया, देश को नुकसान पहुंचाने वाली कांग्रेस सोच से मैंने देश को मुक्ती दिलाने की सोच ली है. हमारा मकसद सीटों और वोटों की संख्या नहीं, नेशन फर्स्ट की भावना है. जिसको कोई पूछता नहीं था, उसको हम पूजते हैं.’

September 22, 2025 12:07 IST

यह भूमि देशभक्ति के उफान की धरती – अरुणाचल में बोले पीएम मोदी

पीएम मोदी ने इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘अरुणाचल की यह भूमि उगते सूर्य की धरती के साथ देशभक्ति के उफान की भी धरती है. जैसे तिरंगे का पहला रंग केसरिया है, वैसे ही अरुणाचल का पहला रंग भी केसरिया है. यहां का हर व्यक्ति शौर्य और शांति का प्रतीक है.’

September 22, 2025 12:04 IST

पीएम मोदी ने अरुणाचल को दी 5100 करोड़ की सौगात, किरेन रिजिजू ने किया धन्यवाद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अरुणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर में 5100 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. इस दौरान केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, ‘जब-जब पीएम मोदी यहां पर आते हैं हमारे प्रदेश का विकास का दर और ताकत हम एक छलांक ऊपर चढ़ जाते हैं. जब-जब पीएम मोदी यहां आते हैं तो नई सौगात लेकर आते हैं आज भी कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं का उद्घाटन करेंगे. इसके लिए मैं सभी की तरफ से पीए मोदी को धन्यवाद करता हूं.’

September 22, 2025 11:48 IST

तेलंगाना फोन टैपिंग केस पर सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई, पूर्व खुफिया अधिकारी में सहयोग करने का दिया आदेश

सुप्रीम कोर्ट में शनिवार को तेलंगाना फोन टैपिंग केस से जुड़े मामले की सुनवाई हुई. यह सुनवाई पूर्व इंटेलिजेंस अधिकारी प्रभाकर राव की याचिका पर हुई. सुनवाई के दौरान तेलंगाना सरकार की ओर से पेश वकील ने राव की अंतरिम जमानत रद्द करने की मांग की. सरकार का कहना था कि प्रभाकर राव ट्रायल में सहयोग नहीं कर रहे और इस वजह से जांच प्रभावित हो रही है.

वहीं, प्रभाकर राव की ओर से पेश वकील ने तर्क दिया कि उनके मुवक्किल अब तक 15 बार ट्रायल में पेश हो चुके हैं, इसलिए उन पर सहयोग न करने का आरोप सही नहीं है. दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने प्रभाकर राव को ट्रायल में पूरा सहयोग करने का निर्देश दिया. अदालत ने साफ किया कि जांच और ट्रायल में किसी भी तरह की बाधा नहीं आनी चाहिए. मामले की अगली सुनवाई 8 अक्टूबर को तय की गई है.

September 22, 2025 11:33 IST

रॉबिन उथप्पा पहुंचे ईडी हेडक्वार्टर, 1xBet से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में होगी पूछताछ

भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) के मुख्यालय पहुंच गए हैं. उन्हें अवैध सट्टेबाजी ऐप 1xBet से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में तलब किया गया था. ईडी ने उथप्पा को 22 सितंबर 2025 को दिल्ली स्थित अपने कार्यालय में पेश होने का समन जारी किया था. एजेंसी इस मामले में उनके वित्तीय लेन-देन और ऐप से कथित जुड़ाव को लेकर पूछताछ कर रही है.

गौरतलब है कि इस मामले में ईडी पहले ही भारतीय क्रिकेट टीम के दो और दिग्गज खिलाड़ियों शिखर धवन और सुरेश रैना से पूछताछ कर चुकी है. जांच एजेंसी का मानना है कि सट्टेबाजी एप्स के जरिए बड़े पैमाने पर ब्लैक मनी को सफेद किया गया है और इस नेटवर्क की जड़ें कई राज्यों तक फैली हो सकती हैं. ईडी अधिकारियों के अनुसार, उथप्पा से पूछताछ में इस बात पर फोकस रहेगा कि क्या उनके खाते या किसी संबंधित चैनल के जरिए ऐप से कोई वित्तीय लेन-देन हुआ है.

September 22, 2025 11:22 IST

पीएम मोदी पहुंचे ईटानगर, स्वदेशी के नारे के साथ हुआ स्वागत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अरुणाचल प्रदेश के दौरे पर राजधानी ईटानगर पहुंच गए हैं. यहां उन्होंने स्थानीय टैक्सपेयर्स, व्यापारियों और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों से बातचीत की. इस दौरान हाल ही में की गई जीएसटी दरों में कटौती के असर पर चर्चा हुई.

September 22, 2025 10:35 IST

दिल्ली पुलिस का बड़ा खुलासा, राष्ट्रीय ग्रामीण साक्षरता मिशन के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाला गैंग पकड़ा गया

दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो भारत सरकार के प्रमुख कार्यक्रम राष्ट्रीय ग्रामीण साक्षरता मिशन (RGSM) की आड़ में लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी कर रहा था.

सूत्रों के मुताबिक, इस गैंग ने मिशन के नाम पर देशभर में फैले कई राज्यों के लोगों को निशाना बनाया और रोजगार व प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल कराने के नाम पर उनसे मोटी रकम वसूली. पीड़ितों का कहना है कि उन्हें सरकारी योजना का हवाला देकर यह भरोसा दिलाया गया कि उनकी भर्ती और प्रशिक्षण सुनिश्चित होगा.

पुलिस जांच में सामने आया है कि गैंग ने फर्जी लेटरहेड, नियुक्ति पत्र और सरकारी प्रतीकों का इस्तेमाल कर लोगों को गुमराह किया. गिरोह के सदस्य खुद को मिशन से अधिकृत अधिकारी बताकर पैसे वसूलते थे.

September 22, 2025 09:55 IST

रॉबिन उथप्पा से आज पूछताछ करेगी ED

पूर्व क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ED मुख्यालय में पेश हो सकते हैं. रॉबिन उथप्पा को अवैध सट्टेबाजी ऐप 1xBet मामले में ईडी ने समन जारी किया था और उन्हें 22 सितंबर को दिल्ली स्थित ईडी कार्यालय में पेश होने के लिए कहा गया था. इस मामले में शिखर धवन और सुरेश रैना से पहले ही पूछताछ हो चुकी है.

September 22, 2025 09:12 IST

श्रीलंका दौरा पर भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी

भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी 22 से 25 सितंबर तक श्रीलंका दौरे पर जाने वाले हैं. इस चार दिवसीय आधिकारिक दौरे पर वे दोनों देशों की नौसेनाओं के बीच सहयोग को और मज़बूत करने के लिए उच्च स्तरीय वार्ता करेंगे.

दौरे के दौरान एडमिरल त्रिपाठी श्रीलंका की शीर्ष सैन्य और राजनीतिक नेतृत्व से मुलाकात करेंगे. इसके साथ ही वे समुद्री सुरक्षा, क्षेत्रीय सहयोग और हिंद महासागर क्षेत्र में बढ़ते सामरिक महत्व पर भी चर्चा करेंगे

भारतीय नौसेना और श्रीलंकाई नौसेना के बीच लंबे समय से घनिष्ठ संबंध रहे हैं. इस यात्रा को दोनों देशों के बीच रक्षा और रणनीतिक सहयोग को नए आयाम देने वाला माना जा रहा है.

September 22, 2025 08:29 IST

PoK पर हमले की जरूरत नहीं… राजनाथ सिंह ने बताया प्लान

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि भारत को पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर पर हमले की जरूरत नहीं है. सोमवार को मोरक्को में भारतीय समुदाय के साथ बातचीत के दौरान ऑपरेशन सिंदूर के दूसरे और तीसरे चरण की संभावना पर अपना रुख स्पष्ट किया. पढ़ें खबर विस्तार से…

September 22, 2025 08:15 IST

पीएम मोदी का पूर्वोत्तर दौरा क्यों खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अरुणाचल प्रदेश और त्रिपुरा के दौरे पर रहेंगे. ईटानगर में प्रधानमंत्री 3,700 करोड़ रुपये से अधिक की दो प्रमुख जलविद्युत परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे. वहीं त्रिपुरा में वे माता त्रिपुरा सुंदरी मंदिर परिसर के विकास कार्यों का उद्घाटन करेंगे और नवरात्रि के पहले दिन शक्तिपीठ में दर्शन-पूजन भी करेंगे. उनके इस दौरे को पूर्वोत्तर राज्यों के बुनियादी ढांचे और धार्मिक पर्यटन को मजबूती देने वाला कदम माना जा रहा है.

September 22, 2025 07:59 IST

नवरात्रि का यह शुभ अवसर बहुत खास… पीएम मोदी ने दी देशवासियों को बधाई

आज से नवरात्रि का पर्व शुरू हो रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी देशवासियों को इसकी शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने एक्स पर पोस्ट में लिखा, ‘आप सभी को नवरात्रि की अनंत शुभकामनाएं. साहस, संयम और संकल्प के भक्ति-भाव से भरा यह पावन पर्व हर किसी के जीवन में नई शक्ति और नया विश्वास लेकर आए. जय माता दी! नवरात्रि में आज मां शैलपुत्री की विशेष पूजा-अर्चना का दिन है. मेरी कामना है कि माता के स्नेह और आशीर्वाद से हर किसी का जीवन सौभाग्य और आरोग्य से परिपूर्ण रहे.’

इसके साथ ही एक अन्य पोस्ट में पीएम मोदी ने कहा, ‘इस बार नवरात्रि का यह शुभ अवसर बहुत विशेष है. GST बचत उत्सव के साथ-साथ स्वदेशी के मंत्र को इस दौरान एक नई ऊर्जा मिलने वाली है. आइए, विकसित और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प की सिद्धि के लिए सामूहिक प्रयासों में जुट जाएं.’

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleदिल्ली की यमुना नदी को बचाने के लिए छोड़ दी अपनी नौकरी | Earth Warriors
Next Article GST 2.0 पर गृहमंत्री Amit Shah बोले, ‘जनता के विश्वास का टैक्स, कांग्रेस में इसे लागू करने की हिम्मत नहीं थी’ | GST 2 0 Home Minister Amit Shah said its tax of public trust Congress never had courage to do hindi
HawkNews
  • Website

Related Posts

एयरफोर्स में करियर बनाने का मौका! अग्निवीर वायु और मेडिकल असिस्टेंट भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, तुरंत करें अप्लाई

July 12, 2026

Sheetal Rajan: अमेरिका में भारतीय मूल की Google की सीनियर अधिकारी की गोली मार कर हत्या, बेटा घायल | sheetal rajan google senior executive killed husband georgia domestic violence son injured

July 12, 2026

Arvind Kejriwal on Ram Mandir | ‘राम मंदिर में डकैती हुई, दोषियों को फांसी मिले’, सुंदरकांड के मंच से केजरीवाल का बड़ा हमला

July 12, 2026

Comments are closed.

Tags
culture fashion Featured fitness gadgets Just In leisure lifestyle Opinion phones Picks Science technology Top News
Categories
  • Beauty (12)
  • Business (19)
  • Celebrities (11)
  • Education (8)
  • Entertainment (6)
  • Fashion (12)
  • Fitness (11)
  • Health (3)
  • Hindi News (11,229)
  • Jobs (14)
  • Leisure (15)
  • Lifestyle (17)
  • Opinion (13)
  • Picks (7)
  • Politics (4)
  • Sports (3)
  • Tech (13)
  • Travel (10)
Editors Picks

Review: Record Shares of Voters Turned Out for 2020 election

January 11, 2021

EU: ‘Addiction’ to Social Media Causing Conspiracy Theories

January 11, 2021

World’s Most Advanced Oil Rig Commissioned at ONGC Well

January 11, 2021

Melbourne: All Refugees Held in Hotel Detention to be Released

January 11, 2021
Latest Posts

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

January 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

January 15, 2021

A Review of the Venus Optics Argus 18mm f/0.95 MFT APO Lens

January 15, 2021

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Advertisement
Demo
Demo
Top Posts

PM Modi के परमात्मा और महात्मा गांधी वाले बयान पर ऐसा क्या बोले राहुल गांधी? सदन में बजने लगी तालियां

July 1, 202412 Views

Katra Srinagar Mata Vashno Devi Vande Bharat Indian Railways New Train Rote

April 14, 202515 Views

CBSE Board Result 2025: क्या 6 मई को आएगा सीबीएसई रिजल्ट? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट, बोर्ड ने दी सफाई

May 4, 202513 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • YouTube
  • TikTok
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

By HawkNewsJanuary 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

By HawkNewsJanuary 15, 2021

A Review of the Venus Optics Argus 18mm f/0.95 MFT APO Lens

By HawkNewsJanuary 15, 2021

Subscribe to Updates

Get the latest tech news from FooBar about tech, design and biz.

Demo
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • Pinterest
Our Picks

एयरफोर्स में करियर बनाने का मौका! अग्निवीर वायु और मेडिकल असिस्टेंट भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, तुरंत करें अप्लाई

July 12, 2026

Sheetal Rajan: अमेरिका में भारतीय मूल की Google की सीनियर अधिकारी की गोली मार कर हत्या, बेटा घायल | sheetal rajan google senior executive killed husband georgia domestic violence son injured

July 12, 2026

Arvind Kejriwal on Ram Mandir | ‘राम मंदिर में डकैती हुई, दोषियों को फांसी मिले’, सुंदरकांड के मंच से केजरीवाल का बड़ा हमला

July 12, 2026

Iran US conflict: होर्मुज में ईरान का बड़ा अटैक, 1 भारतीय लापता, 10 रेस्क्यू, समंदर में मची चीख-पुकार | iran us conflict strait of hormuz attack gfs galaxy ship one indian missing ten rescued

July 12, 2026
Don't Miss

Stay updated with our comprehensive news portal, delivering timely insights on global events, politics, tech, culture, and more. Your reliable source for informed perspectives.

We're social. Connect with us:

Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

About

Your source for the lifestyle news. This demo is crafted specifically to exhibit the use of the theme as a lifestyle site. Visit our main page for more demos.

We're social, connect with us:

Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte
From Flickr
Ascend
terns
casual
riders on the storm
chairman
mood
monument
liquid cancer
blue
basement
ditch
stars
Popular Posts

एयरफोर्स में करियर बनाने का मौका! अग्निवीर वायु और मेडिकल असिस्टेंट भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, तुरंत करें अप्लाई

July 12, 2026

Sheetal Rajan: अमेरिका में भारतीय मूल की Google की सीनियर अधिकारी की गोली मार कर हत्या, बेटा घायल | sheetal rajan google senior executive killed husband georgia domestic violence son injured

July 12, 2026

Arvind Kejriwal on Ram Mandir | ‘राम मंदिर में डकैती हुई, दोषियों को फांसी मिले’, सुंदरकांड के मंच से केजरीवाल का बड़ा हमला

July 12, 2026
Copyright © 2017. Designed by Webdadz.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.