Hawk News
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Facebook Twitter Instagram
Thursday, July 9
Facebook Twitter LinkedIn VKontakte
Hawk News
Banner
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Hawk News
Home » All News » Breaking News LIVE: आसमान में हड़कंप! दोहा से हांगकांग जा रही Qatar Airways फ्लाइट की अहमदाबाद में इमरजेंसी लैंडिंग
Hindi News

Breaking News LIVE: आसमान में हड़कंप! दोहा से हांगकांग जा रही Qatar Airways फ्लाइट की अहमदाबाद में इमरजेंसी लैंडिंग

HawkNewsBy HawkNewsOctober 14, 2025No Comments9 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
Total Views: 0

Breaking News in Hindi: दोहा से हांगकांग जा रही Qatar Airways Flight QR816 को शनिवार दोपहर तकनीकी खराबी के कारण अहमदाबाद एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी. फ्लाइट ने दोपहर करीब 2:30 बजे सुरक्षित लैंडिंग की और सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं. एयरलाइन ने बयान जारी कर बताया कि यह एक प्रिकॉशनरी इमरजेंसी लैंडिंग थी, जो टेक्निकल इश्यू के चलते की गई. वर्तमान में इंजीनियरिंग टीम विमान की टेक्निकल जांच कर रही है ताकि खराबी की सही वजह पता लगाई जा सके. एयरलाइन ने यात्रियों की सुरक्षा को अपनी ‘टॉप प्रायोरिटी’ बताते हुए कहा कि आगे की उड़ान व्यवस्था जल्द बहाल की जाएगी.

October 14, 2025 15:24 IST

Breaking News LIVE: भारत-मंगोलिया की दोस्ती हुई और गहरी, पीएम मोदी बोले, ‘हम सीमाविहीन पड़ोसी नहीं, आत्मीय साथी हैं’

भारत और मंगोलिया के रिश्तों में नई गर्माहट आई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को मंगोलिया के राष्ट्रपति खुरेलसुख उखना का नई दिल्ली में गर्मजोशी से स्वागत किया. यह दौरा खास इसलिए भी है क्योंकि छह साल बाद कोई मंगोलियाई राष्ट्रपति भारत आया है. दोनों देशों के बीच इस मुलाकात को रणनीतिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक साझेदारी को मजबूत करने की दिशा में अहम माना जा रहा है. दोनों देशों ने इस मौके पर संयुक्त डाक टिकट जारी किया, जो उनके साझा इतिहास और बौद्ध विरासत का प्रतीक है. पीएम मोदी ने कहा कि भारत और मंगोलिया सिर्फ कूटनीतिक पार्टनर नहीं बल्कि ‘स्पिरिचुअल सिबलिंग’ हैं यानी आध्यात्मिक रूप से जुड़े हुए पड़ोसी. उन्होंने कहा, ‘हमारी सीमाएं नहीं मिलतीं, लेकिन हमारे दिल जरूर जुड़े हैं.’

  • पीएम मोदी और राष्ट्रपति उखना ने मुलाकात की शुरुआत ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान से की. राष्ट्रपति ने अपनी स्वर्गीय माताजी के नाम पर एक वटवृक्ष लगाया. मोदी ने कहा, ‘यह वृक्ष हमारी मित्रता और पर्यावरण के प्रति साझा प्रतिबद्धता का प्रतीक रहेगा.’
  • दोनों नेताओं ने रक्षा, व्यापार और टेक्नोलॉजी पर भी चर्चा की. मोदी ने कहा कि पिछले दस वर्षों में भारत-मंगोलिया रणनीतिक साझेदारी के हर पहलू में नई गहराई आई है. रक्षा और सुरक्षा सहयोग पहले से ज्यादा मजबूत हुआ है.
  • उन्होंने यह भी घोषणा की कि भारत जल्द ही भगवान बुद्ध के दो महान शिष्यों – सारिपुत्र और मौद्गल्यायन – के पवित्र अवशेष मंगोलिया भेजेगा. साथ ही भारत ‘गंदन मॉनेस्ट्री’ में एक संस्कृत शिक्षक भी भेजेगा, ताकि वहां बौद्ध ग्रंथों का अध्ययन और भारतीय ज्ञान परंपरा को बढ़ावा मिल सके.
  • प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और मंगोलिया सिर्फ भू-राजनीतिक साझेदार नहीं बल्कि आध्यात्मिक पड़ोसी हैं. उन्होंने कहा, ‘हमारा रिश्ता राजनीतिक सीमाओं से परे है. भारत हमेशा मंगोलिया को अपना पड़ोसी मानता है.’
  • भारत ने इस मौके पर मंगोलियाई नागरिकों के लिए फ्री ई-वीजा सुविधा की घोषणा भी की, ताकि दोनों देशों के लोगों के बीच यात्रा और संपर्क आसान हो सके.
  • मोदी ने यह भी कहा कि भारत मंगोलिया के साथ मिलकर विकासशील देशों की आवाज़ को वैश्विक मंचों पर और बुलंद करेगा.

October 14, 2025 13:59 IST

1.7 अरब डॉलर की लाइन ऑफ क्रेडिट, फ्री वीजा… पीएम मोदी ने पूरी कर दी मंगोलिया की मुराद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मंगोलिया के राष्ट्रपति उखनाआ खुरेलसुख के बीच मंगलवार को दिल्ली के हैदराबाद हाउस में हुई बैठक में दोनों देशों के रिश्तों को नई ऊंचाई देने पर कई महत्वपूर्ण समझौते हुए.

पीएम मोदी ने इस मौके पर कहा कि ‘छह वर्ष के बाद मंगोलिया के राष्ट्रपति का भारत दौरा एक विशेष अवसर है. यह यात्रा भारत और मंगोलिया के संबंधों को नई दिशा देगी.’ उन्होंने कहा कि इस वर्ष भारत और मंगोलिया के बीच कूटनीतिक संबंधों के 70 वर्ष और सामरिक साझेदारी के 10 वर्ष पूरे हो रहे हैं, जो दोनों देशों के लिए गर्व का विषय है.

इस अवसर पर दोनों नेताओं ने भारत-मंगोलिया संबंधों को दर्शाने वाली एक साझा डाक टिकट भी जारी की. बैठक की शुरुआत मंगोलिया के राष्ट्रपति द्वारा अपनी स्वर्गीय मां के नाम पर वटवृक्ष लगाने से हुई. प्रधानमंत्री मोदी ने इस इशारा को ‘भावनात्मक और प्रेरणादायक’ बताया. पीएम मोदी ने घोषणा की कि भारत मंगोलिया के सीमा सुरक्षा बलों के लिए एक नया क्षमता निर्माण कार्यक्रम शुरू करेगा.

इसके अलावा, भारत ने मंगोलिया के रिफाइनरी प्रोजेक्ट के लिए 1.7 बिलियन डॉलर की लाइन ऑफ क्रेडिट देने की घोषणा की है. पीएम मोदी ने बताया कि भारत मंगोलिया के नागरिकों को फ्री ई-वीज़ा सुविधा भी प्रदान करेगा, जिससे दोनों देशों के बीच संपर्क और सहयोग और सशक्त होगा.

October 14, 2025 13:25 IST

दिवाली-छठ पर नहीं हो कोई दिक्कत… सीएम रेखा ने नई दिल्ली स्टेशन का लिया जायजा

दिवाली और छठ पर्व के मद्देनज़र दिल्ली सरकार ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष इंतज़ाम किए हैं. त्योहारों के दौरान स्टेशन पर बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए सरकार ने स्टेशन परिसर में यात्री सुविधा केंद्र स्थापित किया है, जहां यात्रियों को आवश्यक सहायता, जानकारी और मदद उपलब्ध कराई जाएगी.

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचकर इन व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि दिवाली और छठ के दौरान यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए सभी इंतज़ाम चाक-चौबंद रखे जाएं.

मुख्यमंत्री ने कहा कि हर साल इन त्योहारों के समय स्टेशन पर भारी भीड़ रहती है, ऐसे में लोगों की सुरक्षा, सफ़ाई और यात्रा सुविधा सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है. उन्होंने यह भी बताया कि अतिरिक्त स्टाफ़, सुरक्षा कर्मी और हेल्प डेस्क स्टेशन पर तैनात किए गए हैं ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो.

October 14, 2025 11:56 IST

कश्मीर में हुर्रियत और जमात-ए-इस्लामी नेताओं पर बड़ा एक्शन, कई ठिकानों पर छापेमारी

दक्षिण कश्मीर में सुरक्षा एजेंसियों ने मंगलवार को पूर्व हुर्रियत कॉन्फ्रेंस और जमात-ए-इस्लामी नेताओं के ठिकानों पर एक साथ बड़ी कार्रवाई की. यह छापेमारी शोपियां जिले के कई इलाकों में की गई.

सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई आतंकवाद से जुड़े मामलों और फंडिंग की जांच के सिलसिले में की गई. जांच एजेंसियों को शक है कि इन नेताओं के संपर्क आतंकी संगठनों या उनके सहयोगियों से रहे हैं, जिनकी भूमिका की अब गहराई से जांच की जा रही है.

स्थानीय पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों की संयुक्त टीमों ने पूर्व हुर्रियत नेताओं और जमात-ए-इस्लामी से जुड़े कई घरों की तलाशी ली, जिसमें कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज़ और डिजिटल उपकरण जब्त किए गए हैं.

October 14, 2025 10:58 IST

बैंक लोन फ्रॉड केस में ईडी का एक्शन, चार ठिकानों पर मारी रेड

केंद्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मंगलवार को एक बड़ा तलाशी अभियान चलाया. ईडी की दिल्ली ज़ोनल ऑफिस-I की टीम ने यशदीप शर्मा और अन्य के खिलाफ बैंक धोखाधड़ी मामले में यह छापेमारी की. यह कार्रवाई दिल्ली, हैदराबाद, जयपुर और मुंबई के चार ठिकानों पर की गई.

एजेंसी ने यह मामला पंजाब एंड सिंध बैंक की शिकायत पर दर्ज सीबीआई एफआईआर के आधार पर ईसीआईआर (ECIR) दर्ज करने के बाद शुरू किया. जांच में यह सामने आया है कि यशदीप शर्मा और उनके परिजनों ने अपनी कई कंपनियों के जरिए बैंक से लिए गए करीब 70 करोड़ के लोन का दुरुपयोग किया. सूत्रों के मुताबिक, तलाशी जिन ठिकानों पर चल रही है, वे यशदीप शर्मा की कंपनियों और उनके नज़दीकी सहयोगियों से जुड़े हुए हैं.

October 14, 2025 10:32 IST

कर्नाटक में RSS की गतिविधियों पर लगेगी लगाम – सीएम सिद्धारमैया ने दिए निर्देश

कर्नाटक में मंत्री प्रियंक खड़गे द्वारा राज्य में आरएसएस की गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाने की मांग के बाद अब मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने इस मुद्दे पर बड़ा बयान दिया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी स्थानों पर आरएसएस की गतिविधियों को सीमित किया जाना चाहिए, जैसा कि तमिलनाडु में किया गया है.

सिद्धारमैया ने बताया कि राज्य सरकार ने मुख्य सचिवों को निर्देश दिया है कि वे तमिलनाडु सरकार द्वारा सरकारी स्थानों पर आरएसएस की गतिविधियों को रोकने के लिए उठाए गए कदमों की समीक्षा करें. उन्होंने कहा, ‘आरएसएस संगठन सरकारी जगहों का इस्तेमाल अपनी गतिविधियों के लिए कर रहा है, इसे राज्य में प्रतिबंधित किया जाना चाहिए, ठीक वैसे ही जैसे तमिलनाडु में किया गया है.’

October 14, 2025 10:18 IST

दुर्गापुर गैंगरेप केस : आरोपियों को जांच के लिए गांव ले गई पुलिस, जल्द हो सकता है खुलासा

दुर्गापुर के आईक्यू सिटी मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में मेडिकल छात्रा से हुए गैंगरेप मामले में जांच तेजी पकड़ चुकी है. मंगलवार को पुलिस ने इस मामले में गिरफ्तार किए गए दो आरोपियों शेख रियाजुद्दीन और शेख नासिरुद्दीन को बीजरा गांव ले जाकर पूछताछ की. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, संदेह है कि घटना से जुड़े कई अहम सुराग इसी इलाके में छिपे हो सकते हैं. जांच के दौरान दुर्गापुर न्यू टाउनशिप थाने और दुर्गापुर थाने की संयुक्त टीम मौके पर मौजूद रही.

October 14, 2025 09:38 IST

IPS वाई. पूरन कुमार के परिवार से मिलने निकले राहुल गांधी

लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी दिल्ली स्थित अपने आवास से रवाना हुए. राहुल गांधी हरियाणा के दिवंगत IPS अधिकारी वाई. पूरन कुमार के परिवार से मुलाकात करेंगे.

#WATCH लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी दिल्ली स्थित अपने आवास से रवाना हुए।

राहुल गांधी हरियाणा के दिवंगत IPS अधिकारी वाई. पूरन कुमार के परिवार से मुलाकात करेंगे। pic.twitter.com/sAiFgRXfud

— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 14, 2025

October 14, 2025 08:58 IST

आज कुतुब मीनार, हुमायूं का मकबरा देखने जाएंगे अफगानिस्तान के विदेश मंत्री

अफगानिस्तान के विदेश मंत्री अमीर खान मुत्तकी आज दिल्ली पहुंचे, जहां उन्होंने ऐतिहासिक स्थलों की सैर की. मुत्तकी ने कुतुब मीनार, हुमायूं का मकबरा और इंडिया गेट जैसे स्थानों को देखा. इस यात्रा को अफगानिस्तान और भारत के बीच संबंधों को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है. मुत्तकी की यह यात्रा उस समय हो रही है, जब अफगानिस्तान के साथ भारत के संबंधों में नई गहराई आ रही है, विशेषकर सुरक्षा और आर्थिक सहयोग के क्षेत्र में.

October 14, 2025 08:48 IST

मालेगांव में ATS की बड़ी कार्रवाई, हिरासत में एक संदिग्ध आतंकी

महाराष्ट्र एटीएस और हैदराबाद पुलिस ने मालेगांव में एक संयुक्त ऑपरेशन चलाकर तौसीफ शेख नाम के संदिग्ध को हिरासत में लिया है. प्रारंभिक जांच में पता चला है कि तौसीफ शेख भारत विरोधी गतिविधियों में शामिल था और विदेश में बैठे कुछ लोगों के संपर्क में था. पुलिस के अनुसार, वह मालेगांव और अन्य क्षेत्रों में युवाओं को बहला-फुसलाकर देश विरोधी कामों में लगाने की साजिश रच रहा था. इस कार्रवाई को सुरक्षा एजेंसियों की ओर से एक बड़ी सफलता माना जा रहा है, और आगे की जांच जारी है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous ArticleLove Story: 6 साल छोटी शाही परिवार की लड़की को दिल दे बैठा था ये IPS, दहेज में लिया कुछ ऐसा, हिल गए महाराजा! | IPS Rishiraj Singh Durgeswari Love Story: Royal Princess 6 Years Younger, Dowry Gift Surprised News Hindi
Next Article Ration Card eKYC: घर बैठे कैसे पूरी करें राशन कार्ड की केवाईसी प्रक्रिया? इसके बिना नहीं मिलेगा योजना का लाभ | Ration Card e KYC: Government Makes e-KYC Mandatory for Ration Cardholders to Ensure Proper Benefits
HawkNews
  • Website

Related Posts

अंतरिक्ष से होगी सुरक्षित वापसी, ISRO ने गगनयान मिशन पर पार किया बड़ा पड़ाव

July 9, 2026

20 साल बाद भी वही Comic Timing | Kapil Sharma से लेकर India’s Got Latent तक

July 9, 2026

30 दिन जेल में रहे तो PM-CM की कुर्सी जाएगी? संसद में आने वाला PM-CM Removal Bill क्या है? जिसपर हो रहा बवाल | What is PM-CM Removal Bill 30 day jail rule The Constitution (130th Amendment) Bill monsoon session 2026

July 9, 2026

Comments are closed.

Tags
culture fashion Featured fitness gadgets Just In leisure lifestyle Opinion phones Picks Science technology Top News
Categories
  • Beauty (12)
  • Business (19)
  • Celebrities (11)
  • Education (8)
  • Entertainment (6)
  • Fashion (12)
  • Fitness (11)
  • Health (3)
  • Hindi News (11,164)
  • Jobs (14)
  • Leisure (15)
  • Lifestyle (17)
  • Opinion (13)
  • Picks (7)
  • Politics (4)
  • Sports (3)
  • Tech (13)
  • Travel (10)
Editors Picks

Review: Record Shares of Voters Turned Out for 2020 election

January 11, 2021

EU: ‘Addiction’ to Social Media Causing Conspiracy Theories

January 11, 2021

World’s Most Advanced Oil Rig Commissioned at ONGC Well

January 11, 2021

Melbourne: All Refugees Held in Hotel Detention to be Released

January 11, 2021
Latest Posts

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

January 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

January 15, 2021

Marquez Explains Lack of Confidence During Qatar GP Race

January 15, 2021

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Advertisement
Demo
Demo
Top Posts

PM Modi के परमात्मा और महात्मा गांधी वाले बयान पर ऐसा क्या बोले राहुल गांधी? सदन में बजने लगी तालियां

July 1, 202412 Views

Katra Srinagar Mata Vashno Devi Vande Bharat Indian Railways New Train Rote

April 14, 202515 Views

CBSE Board Result 2025: क्या 6 मई को आएगा सीबीएसई रिजल्ट? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट, बोर्ड ने दी सफाई

May 4, 202513 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • YouTube
  • TikTok
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

By HawkNewsJanuary 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

By HawkNewsJanuary 15, 2021

Marquez Explains Lack of Confidence During Qatar GP Race

By HawkNewsJanuary 15, 2021

Subscribe to Updates

Get the latest tech news from FooBar about tech, design and biz.

Demo
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • Pinterest
Our Picks

अंतरिक्ष से होगी सुरक्षित वापसी, ISRO ने गगनयान मिशन पर पार किया बड़ा पड़ाव

July 9, 2026

20 साल बाद भी वही Comic Timing | Kapil Sharma से लेकर India’s Got Latent तक

July 9, 2026

30 दिन जेल में रहे तो PM-CM की कुर्सी जाएगी? संसद में आने वाला PM-CM Removal Bill क्या है? जिसपर हो रहा बवाल | What is PM-CM Removal Bill 30 day jail rule The Constitution (130th Amendment) Bill monsoon session 2026

July 9, 2026

ITR Update : समय पर भर दिया रिटर्न, सारी जानकारी भी एकदम सही, फिर भी अटक जाएगा रिफंड और देनी पड़ेगी पेनल्टी अगर…

July 9, 2026
Don't Miss

Stay updated with our comprehensive news portal, delivering timely insights on global events, politics, tech, culture, and more. Your reliable source for informed perspectives.

We're social. Connect with us:

Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

About

Your source for the lifestyle news. This demo is crafted specifically to exhibit the use of the theme as a lifestyle site. Visit our main page for more demos.

We're social, connect with us:

Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte
From Flickr
Ascend
terns
casual
riders on the storm
chairman
mood
monument
liquid cancer
blue
basement
ditch
stars
Popular Posts

अंतरिक्ष से होगी सुरक्षित वापसी, ISRO ने गगनयान मिशन पर पार किया बड़ा पड़ाव

July 9, 2026

20 साल बाद भी वही Comic Timing | Kapil Sharma से लेकर India’s Got Latent तक

July 9, 2026

30 दिन जेल में रहे तो PM-CM की कुर्सी जाएगी? संसद में आने वाला PM-CM Removal Bill क्या है? जिसपर हो रहा बवाल | What is PM-CM Removal Bill 30 day jail rule The Constitution (130th Amendment) Bill monsoon session 2026

July 9, 2026
Copyright © 2017. Designed by Webdadz.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.