Hawk News
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Facebook Twitter Instagram
Thursday, July 2
Facebook Twitter LinkedIn VKontakte
Hawk News
Banner
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Hawk News
Home » All News » Breakin News Today LIVE | यह भारत के लिए जीने का वक्‍त, मरने का नहीं – मोहन भागवत; मुंबई में आवारा कुत्‍तों का आतंक – breaking news today live aaj ki badi khabar hindi ke pramukh samachar national news updates
Hindi News

Breakin News Today LIVE | यह भारत के लिए जीने का वक्‍त, मरने का नहीं – मोहन भागवत; मुंबई में आवारा कुत्‍तों का आतंक – breaking news today live aaj ki badi khabar hindi ke pramukh samachar national news updates

HawkNewsBy HawkNewsDecember 13, 2025No Comments6 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
Total Views: 0

Last Updated:December 13, 2025, 12:37 IST

Breaking News Today LIVE: गुजरात के अहमदाबाद में एयर इंडिया फ्लाइट क्रैश के छह महीने पूरे हो गए. इस मौके पर प्लेन क्रैश के पीड़ित परिवारों की तरफ से अमेरिकी वकील माइक एंड्रयू ने बताया कि प्लेन क्रैश को छह महीने…और पढ़ें

यह भारत के लिए जीने का वक्‍त, मरने का नहीं - मोहन भागवत

Breaking News Today LIVE: RSS प्रमुख मोहन भागवत ने विनायक दामोदर सावरकर से जुड़े एक कार्यक्रम में बड़ी बात कही है. (फाइल फोटो/PTI)

Breaking News Today LIVE: आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि देश को हर चीज से ऊपर रखना जरूरी है और अब समय है कि हम भारत के लिए जिएं न कि उसके लिए मरें. वे यहां विनायक दामोदर सावरकर के गीत ‘सागर प्राण तलमला’ की 115वीं जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे. भागवत ने कहा कि हम सावरकर को उनकी देशभक्ति के लिए याद करते हैं. हमारे देश में केवल अपने देश के प्रति भक्ति होनी चाहिए. ‘तेरे टुकड़े होंगे’ जैसी भाषा का इस्तेमाल नहीं होना चाहिए. उन्होंने आगे कहा कि छोटे-छोटे मुद्दों पर टकराव आज की सोच को दिखाता है. एक महान राष्ट्र बनाने के लिए हमें सावरकर के संदेश को याद कर उसे लोगों तक पहुंचाना होगा. जाति और धर्म के आधार पर होने वाले बंटवारे की ओर इशारा करते हुए भागवत ने कहा कि सावरकर ने कभी यह नहीं कहा कि वे महाराष्ट्र से हैं या किसी खास जाति से हैं. उन्होंने हमेशा एक राष्ट्र की विचारधारा सिखाई. हमें ऐसे सभी टकराव से ऊपर देश को रखना होगा. हमें मानना होगा कि हम सब भारत हैं. उन्होंने कहा कि भारत के लिए जीने का समय है, मरने का नहीं. हर एक व्यक्ति महत्वपूर्ण है. जैसे रामसेतु निर्माण में वानर सेना के साथ एक छोटी गिलहरी ने भी अपना योगदान दिया था. भागवत ने कहा कि स्वार्थ को दूर रखकर ही हम सावरकर जी के सपने को पूरा कर सकते हैं.

मुंबई में आवारा कुत्‍तों के आतंक को लेकर चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं. साल 2024 में मुंबई में 1.28 लाख से ज्यादा लोगों को आवारा कुत्तों ने काटा. इससे नागरिकों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है. इसी वजह से प्रशासन आवारा कुत्तों की संख्या नियंत्रित करने के लिए नसबंदी और टीकाकरण जैसे कदम उठा रहा है. यह जानकारी महाराष्‍ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने विधानपरिषद में एक लिखित जवाब में दी. यह सवाल एमएलसी सुनील शिंदे, वसंत खंडेलवाल, संदीप जोशी और अन्य सदस्यों ने पूछे थे. विधायकों ने बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) क्षेत्र में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या और नागपुर में भी इसी तरह की समस्या पर चिंता जताई. एकनाथ शिंदे ने बताया कि महाराष्ट्र की दूसरी राजधानी नागपुर में 2024 के दौरान 9,400 से ज्यादा लोगों को आवारा कुत्तों ने काटा. उन्होंने कहा कि पशु कल्याण बोर्ड के नियमों के अनुसार ह्यूमन सोसायटी इंटरनेशनल के जरिए बीएमसी द्वारा कराए गए सर्वे में पता चला है कि मुंबई में आवारा कुत्तों की संख्या 2014 में 95,172 थी, जो 2024 में घटकर 90,757 रह गई है. नागपुर नगर निगम (एनएमसी) क्षेत्र में 2024 में 9,427 लोगों को कुत्तों ने काटा, जबकि मुंबई में यह संख्या 1,28,252 रही.

अरुणाचल प्रदेश में कश्मीरी युवक गिरफ्तार

अरुणाचल प्रदेश के पश्चिमी सियांग जिले के आलो से जासूसी के एक मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. खुफिया एजेंसियों से मिली अहम जानकारी के आधार पर जम्मू-कश्मीर के एक युवक को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. यह पिछले एक सप्ताह के भीतर जासूसी के आरोप में हुई तीसरी गिरफ्तारी बताई जा रही है, जिससे सुरक्षा एजेंसियां और अधिक सतर्क हो गई हैं. गिरफ्तार युवक की पहचान जम्मू-कश्मीर निवासी हिलाल अहमद (26) के रूप में हुई है. अधिकारियों के अनुसार, हिलाल अहमद को 11 दिसंबर की रात करीब 11 बजे हिरासत में लिया गया. आरोप है कि वह संवेदनशील और गोपनीय जानकारियां साझा कर रहा था, जिससे राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा हो सकता था. गिरफ्तारी के बाद 12 दिसंबर की सुबह हिलाल अहमद को ईटानगर पुलिस थाने को सौंप दिया गया. अब मामले की आगे की जांच ईटानगर पुलिस कर रही है. सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि वह किन लोगों के संपर्क में था और क्या इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोग भी राज्य में सक्रिय हैं.

December 13, 202512:37 IST

Breaking News LIVE: एनसीपी (अजित पवार गुट) ने की मौलाना मदनी की तारीफ, बोले- मुस्लिमों के साथ ज्यादती हो रही

ब्रेकिंग न्‍यूज लाइव: महाराष्ट्र सरकार में उपमुख्यमंत्री अजित पवार की पार्टी एनसीपी (अजित पवार गुट) के नेता सैयद जलालुद्दीन ने जमीयत उलेमा-ए-हिंद के प्रमुख मौलाना महमूद मदनी के ‘जिहाद’ वाले बयान पर प्रशंसा की है. एनसीपी (अजित पवार गुट) अल्पसंख्यक सेल के प्रमुख सैयद जलालुद्दीन ने कहा कि मौलाना ने बार-बार समुदाय की भावनाओं और दर्द को सामने रखा है. महमूद मदनी के ‘जिहाद’ वाले बयान पर पिछले दिनों राजनीतिक विवाद के बावजूद सैयद जलालुद्दीन ने कहा, ‘मैं मौलाना के बयान से पूरी तरह सहमत हूं. मौलाना ने बार-बार समुदाय की भावनाओं और दर्द को सामने रखा है और हम इसकी सराहना करते हैं. उन्होंने जो कहा है वह बिल्कुल सही है.’

December 13, 202510:27 IST

Breaking News LIVE: दिल्ली में स्कूल फीस नियंत्रण कानून लागू – आशीष सूद

ब्रेकिंग न्‍यूज लाइव: दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने शुक्रवार को घोषणा की कि दिल्ली स्कूल शिक्षा (शुल्क निर्धारण एवं विनियमन में पारदर्शिता) अधिनियम–2025 और इससे संबंधित नियम अब तत्काल प्रभाव से लागू हो गए हैं. शिक्षा विभाग अधिनियम व नियमों में निर्धारित सभी प्रक्रियाओं जैसे स्कूलों से फीस प्रस्तावों की जांच, अनुमतियां, रिपोर्टिंग और निगरानी को लागू करना शुरू करेगा. सूद ने कहा कि पिछली सरकारों ने इस महत्वपूर्ण मुद्दे को 27 वर्षों तक नज़रअंदाज़ किया, जबकि वर्तमान सरकार ने कुछ ही दिनों में यह ऐतिहासिक सुधार लागू कर दिया. उनके अनुसार, इतने कम समय में एक मजबूत और पारदर्शी कानून लागू करना दिल्ली प्रशासन की दक्षता और सुशासन का प्रमाण है.

December 13, 202510:26 IST

Breaking News LIVE: मुंबई में 2024 में आवारा कुत्तों के काटने के 1.28 लाख मामले सामने आए: सरकार

ब्रेकिंग न्‍यूज लाइव: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि मुंबई में वर्ष 2024 के दौरान कुत्तों के काटने के 1.28 लाख से अधिक मामले सामने आए हैं, जिससे आम लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं. उन्होंने कहा कि इसे देखते हुए संबंधित अधिकारियों ने आवारा कुत्तों की आबादी को नियंत्रित करने के लिए बंध्याकरण और टीकाकरण जैसे उपाय शुरू किए हैं. शिंदे ने यह जानकारी शुक्रवार को राज्य विधान परिषद में सदस्यों सुनील शिंदे, वसंत खंडेलवाल, संदीप जोशी और अन्य के सवालों के लिखित जवाब में दी. इन विधायकों ने बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के अंतर्गत आने वाले इलाकों में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या और नागपुर में भी इसी तरह की समस्या पर चिंता जताई थी. उपमुख्यमंत्री ने बताया कि नागपुर में वर्ष 2024 में कुत्तों के काटने के 9,400 से अधिक मामले सामने आए.

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

December 13, 2025, 10:23 IST

homenation

यह भारत के लिए जीने का वक्‍त, मरने का नहीं – मोहन भागवत

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous ArticleGold Rate Today: नए साल से पहले आसमान छू रहा सोने का भाव, दिल्ली में 1.33 लाख पार, आपके शहर में क्या है रेट | Gold Rate Today Silver Price Today India 13 December 2025 24K 22K 18K Aaj Ka Sone Ka Bhav News
Next Article Kerala Local Body Election Result: शशि थरूर के क्षेत्र में बीजेपी की बढ़त देगी कांग्रेस को बड़ी टेंशन! | Kerala Local Body Election Result Congress leads BJP lead in Shashi Tharoor constituency hindi
HawkNews
  • Website

Related Posts

राजनाथ सिंह बनेंगे राष्ट्रपति? शाह के रोल में भी बदलाव! पॉलटिकल एक्सपर्ट की ‘भविष्यवाणी’ BJP में होगा कुछ बड़ा | Will Rajnath Singh Become Next President of India? amit shah role will change modi cabinet reshuffle political prediction

July 2, 2026

जोधपुरवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी! आज से नोएडा के लिए सीधी फ्लाइट शुरू, सिर्फ 1 घंटे 40 मिनट में होगा सफर

July 2, 2026

Khamenei Funeral: खामेनेई के जनाजे पर हमला करेगा अमेरिका? Trump की करीबी महिला ने दिया इशारा, क्या है मतलब? | laura-loomer-khamenei-funeral-controversy-trump-iran-news-world-news-hindi

July 2, 2026

Comments are closed.

Tags
culture fashion Featured fitness gadgets Just In leisure lifestyle Opinion phones Picks Science technology Top News
Categories
  • Beauty (12)
  • Business (19)
  • Celebrities (11)
  • Education (8)
  • Entertainment (6)
  • Fashion (12)
  • Fitness (11)
  • Health (3)
  • Hindi News (11,000)
  • Jobs (14)
  • Leisure (15)
  • Lifestyle (17)
  • Opinion (13)
  • Picks (7)
  • Politics (4)
  • Sports (3)
  • Tech (13)
  • Travel (10)
Editors Picks

Review: Record Shares of Voters Turned Out for 2020 election

January 11, 2021

EU: ‘Addiction’ to Social Media Causing Conspiracy Theories

January 11, 2021

World’s Most Advanced Oil Rig Commissioned at ONGC Well

January 11, 2021

Melbourne: All Refugees Held in Hotel Detention to be Released

January 11, 2021
Latest Posts

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

January 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

January 15, 2021

Marquez Explains Lack of Confidence During Qatar GP Race

January 15, 2021

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Advertisement
Demo
Demo
Top Posts

PM Modi के परमात्मा और महात्मा गांधी वाले बयान पर ऐसा क्या बोले राहुल गांधी? सदन में बजने लगी तालियां

July 1, 202412 Views

Katra Srinagar Mata Vashno Devi Vande Bharat Indian Railways New Train Rote

April 14, 202515 Views

CBSE Board Result 2025: क्या 6 मई को आएगा सीबीएसई रिजल्ट? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट, बोर्ड ने दी सफाई

May 4, 202513 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • YouTube
  • TikTok
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

By HawkNewsJanuary 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

By HawkNewsJanuary 15, 2021

Marquez Explains Lack of Confidence During Qatar GP Race

By HawkNewsJanuary 15, 2021

Subscribe to Updates

Get the latest tech news from FooBar about tech, design and biz.

Demo
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • Pinterest
Our Picks

राजनाथ सिंह बनेंगे राष्ट्रपति? शाह के रोल में भी बदलाव! पॉलटिकल एक्सपर्ट की ‘भविष्यवाणी’ BJP में होगा कुछ बड़ा | Will Rajnath Singh Become Next President of India? amit shah role will change modi cabinet reshuffle political prediction

July 2, 2026

जोधपुरवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी! आज से नोएडा के लिए सीधी फ्लाइट शुरू, सिर्फ 1 घंटे 40 मिनट में होगा सफर

July 2, 2026

Khamenei Funeral: खामेनेई के जनाजे पर हमला करेगा अमेरिका? Trump की करीबी महिला ने दिया इशारा, क्या है मतलब? | laura-loomer-khamenei-funeral-controversy-trump-iran-news-world-news-hindi

July 2, 2026

PM Modi Japan Gujaratis mitti pani: पीएम मोदी ने जापान में बसे भारतीयों से क्‍यों मांगा था म‍िट्टी-पानी, क्‍या हुआ उसका?

July 2, 2026
Don't Miss

Stay updated with our comprehensive news portal, delivering timely insights on global events, politics, tech, culture, and more. Your reliable source for informed perspectives.

We're social. Connect with us:

Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

About

Your source for the lifestyle news. This demo is crafted specifically to exhibit the use of the theme as a lifestyle site. Visit our main page for more demos.

We're social, connect with us:

Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte
From Flickr
Ascend
terns
casual
riders on the storm
chairman
mood
monument
liquid cancer
blue
basement
ditch
stars
Popular Posts

राजनाथ सिंह बनेंगे राष्ट्रपति? शाह के रोल में भी बदलाव! पॉलटिकल एक्सपर्ट की ‘भविष्यवाणी’ BJP में होगा कुछ बड़ा | Will Rajnath Singh Become Next President of India? amit shah role will change modi cabinet reshuffle political prediction

July 2, 2026

जोधपुरवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी! आज से नोएडा के लिए सीधी फ्लाइट शुरू, सिर्फ 1 घंटे 40 मिनट में होगा सफर

July 2, 2026

Khamenei Funeral: खामेनेई के जनाजे पर हमला करेगा अमेरिका? Trump की करीबी महिला ने दिया इशारा, क्या है मतलब? | laura-loomer-khamenei-funeral-controversy-trump-iran-news-world-news-hindi

July 2, 2026
Copyright © 2017. Designed by Webdadz.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.