Last Updated:
Bharatpur Bikaner Ajmer Nagar Nigam Chunav Result LIVE: राजस्थान के भरतपुर, बीकानेर और अजमेर नगर निगम चुनाव के नतीजे आज सामने आएंगे. 8 बजे से मतगणना शुरू हो गई है. बीजेपी और कांग्रेस के बीच मुकाबले की बात कही ज…और पढ़ें

भरतपुर, बीकानेर और अजमेर नगर निगम चुनाव रिजल्ट 2026 में बीजेपी और कांग्रेस के बीच मुकाबले पर सबकी नजर. जानें पल-पल की अपडेट.
Bharatpur Bikaner Ajmer Nagar Nigam Chunav Result 2026 LIVE: नमस्कार! News18 Hindi के इस लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. राजस्थान के भरतपुर, बीकानेर और अजमेर नगर निगम चुनाव के नतीजे आज सामने आएंगे. सुबह आठ बजे से तीनों शहरों में मतगणना शुरू हो गई है. वोटों की गिनती के साथ बीजेपी और कांग्रेस के बीच मुकाबले की तस्वीर भी साफ होगी. भरतपुर के 65 वार्डों में 401 प्रत्याशियों और अजमेर के 80 वार्डों में 360 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होना है. बीकानेर में भी वार्डवार नतीजों पर सभी की नजर रहेगी. शुरुआती रुझानों में किस पार्टी को बढ़त मिल रही है, किन वार्डों में मुकाबला रोचक बना हुआ है और कौन से उम्मीदवार जीत की ओर बढ़ रहे हैं, इसकी जानकारी इस लाइव ब्लॉग में मिलेगी. साथ ही, तीनों नगर निगमों में किस पार्टी की स्थिति मजबूत होती है और बोर्ड गठन के लिए समीकरण किस ओर जाते हैं, इस पर भी नजर रहेगी. भरतपुर, बीकानेर और अजमेर से जुड़े सभी अहम चुनावी अपडेट News18 Hindi पर लगातार मिलते रहेंगे.
September 14, 202608:06 IST
bharatpur Bikaner Ajmer Nagar Nigam Chunav Result Live: भरतपुर, बीकानेर, अजमेर में 8 बजे से मतगणना शुरू
राजस्थान नगर निकाय चुनाव के तहत भरतपुर, बीकानेर और अजमेर नगर निगमों के लिए मतगणना निर्धारित समयानुसार सुबह 8:00 बजे से शुरू हो चुकी है. भरतपुर नगर निगम (कुल 65 वार्ड) के मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच वोटों की गिनती की जा रही है. 80 वार्डों वाले बीकानेर नगर निगम चुनाव के लिए भी सुबह 8 बजे से मतपेटी/इलेक्ट्रॉन्म वोटिंग मशीनों (ईवीएम) के वोटों की गिनती जारी है. अजमेर के सभी 80 वार्डों के लिए भी मतगणना प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, और दोपहर तक तस्वीर पूरी तरह साफ होने की संभावना है.
September 14, 202607:49 IST
bharatpur Bikaner Ajmer Nagar Nigam Chunav Result Live: मतगणना शुरू होने से पहले केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा
राजस्थान के भरतपुर, बीकानेर और अजमेर नगर निगम चुनाव के नतीजों का इंतजार अब खत्म होने वाला है. सुबह 8 बजे से तीनों शहरों में मतगणना शुरू होगी. मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और अधिकारियों की निगरानी में EVM से वोटों की गिनती की जाएगी. सबसे पहले शुरुआती रुझान सामने आने लगेंगे, जिससे बीजेपी और कांग्रेस के बीच मुकाबले की तस्वीर साफ होने लगेगी. तीनों नगर निगम में वार्डवार नतीजों पर सभी की नजर है. खासतौर पर निर्दलीय प्रत्याशियों के प्रदर्शन से बोर्ड गठन के समीकरण प्रभावित हो सकते हैं. जैसे-जैसे मतगणना आगे बढ़ेगी, जीत-हार की तस्वीर भी साफ होती जाएगी.
September 14, 202607:12 IST
Bikaner Municipal Election 2026 Result Live: बीकानेर के 80 वार्डों का आज आएगा फैसला, मैदान में 373 चुनावी प्रत्याशी
राजस्थान के बीकानेर में आज शहर की सरकार का फैसला होगा. सुबह 8 बजे से नगर निगम चुनाव की मतगणना शुरू होगी. बीकानेर के राजकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय में EVM के जरिए वोटों की गिनती की जाएगी. मतगणना को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. बीकानेर नगर निगम के 80 वार्डों के मतदाताओं ने शहर की सरकार चुनने के लिए मतदान किया था. इस चुनाव में कुल 373 प्रत्याशी मैदान में हैं. अब इन सभी की किस्मत का फैसला मतगणना के साथ होगा. बीकानेर के 4,82,229 पंजीकृत मतदाताओं की नजरें चुनाव परिणाम पर टिकी हैं. सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या बीजेपी 2014 और 2019 की जीत को दोहराते हुए नगर निगम में अपनी हैट्रिक लगाएगी या कांग्रेस इस बार सत्ता का समीकरण बदलने में कामयाब होगी.
September 14, 202607:08 IST
Ajmer Nagar Nigam Chunav Result 2026 Live: 80 वार्डों में मतगणना, 360 प्रत्याशियों की किस्मत का आज फैसला
अजमेर नगर निगम चुनाव 2026 के नतीजों के लिए आज मतगणना होने जा रही है. नगर निगम के 80 वार्डों में चुनाव मैदान में उतरे 360 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला वोटों की गिनती के साथ होगा. अजमेर के पॉलिटेक्निक कॉलेज में मतगणना की जाएगी. जहां अलग-अलग वार्डों से आने वाले रुझानों पर राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों की नजर बनी हुई है. नाम वापसी के बाद चुनाव मैदान में बीजेपी के 79, कांग्रेस के 77 और 184 निर्दलीय प्रत्याशी रह गए थे. ऐसे में मुख्य मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस के बीच माना जा रहा है, लेकिन बड़ी संख्या में निर्दलीय उम्मीदवारों की मौजूदगी ने कई वार्डों में चुनावी समीकरण दिलचस्प बना दिए हैं.
September 14, 202606:51 IST
Bharatpur Nagar Nigam Chunav Result 2026 Live: भरतपुर नगर निगम के 65 वार्डों के लिए 9 सितंबर 2026 को हुआ मतदान, आज आएगा फैसला
भरतपुर नगर निगम चुनाव 2026 के नतीजों का इंतजार अब खत्म हो गया है. भरतपुर नगर निगम के 65 वार्डों के लिए 9 सितंबर 2026 को मतदान हुआ था. अब सोमवार, 14 सितंबर को वोटों की गिनती होगी. सुबह 8 बजे से राजकीय महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज में मतगणना शुरू होगी. इस चुनाव में 65 वार्डों के लिए कुल 401 उम्मीदवार मैदान में हैं. इनमें BJP के 57, कांग्रेस के 58 और 286 निर्दलीय उम्मीदवार शामिल हैं. मतगणना के लिए तीन कमरों में कुल 28 टेबल लगाई गई हैं और 201 EVM की गणना की जाएगी. मतदान के बाद सभी EVM को स्ट्रॉन्ग रूम में सुरक्षित रखा गया है. अब मतगणना के साथ ही यह साफ होगा कि भरतपुर नगर निगम के वार्डों में बीजेपी और कांग्रेस में किसका प्रदर्शन बेहतर रहता है और कितने निर्दलीय उम्मीदवार बाजी मारते हैं.

