दुर्गा सप्तमी को बिहार का मौसम कैसा रहेगा
पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने इसी बीच अगले 6 दिन के मौसम का अपडेट यानी पूर्वानुमान जारी कर दिया है। पटना मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी अपडेट के अनुसार आज यानी सप्तमी को भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, खगड़िया के एक दो स्थानों पर वज्रपात या मेघगर्जन की संभावना है। इन जिलों के साथ पटना, गया, नालंदा, नवादा, जहानाबाद, शेखपुरा, लखीसराय, बेगूसराय, सुपौल, अररिया, किशनगंज, सुपौल, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा में एक या दो जगहों पर बारिश हो सकती है।
दुर्गाष्टमी में कैसा रहेगा बिहार का मौसम, जानिए
पटना मौसम विज्ञान केंद्र से जारी पूर्वानुमान के अनुसार दुर्गाष्टमी यानी 10 अक्टूबर को सुपौल, अररिया, किशनगंज, सुपौल, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, खगड़िया के एक या दो जगहों पर बारिश हो सकती है। पटना, आरा समेत बाकी जिलों में मौसम के शुष्क रहने के ही आसार हैं।
नवमी और विजयादशमी को बिहार में बारिश होगी या नही?
पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने 11 अक्टूबर यानी नवमी और 12 अक्टूबर यानी विजयादशमी को लेकर कोई चेतावनी नहीं दी है। इन दोनों दिन के लिए मौसम विभाग ने जो पूर्वानुमान जारी किया है, उसक अनुसार पटना से पूर्णिया तक राज्य के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा यानी बारिश के कोई आसार नहीं हैं।

