Govindganj Vidhansabha Chunav Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों में गोविंदगंज विधानसभा सीट से NDA गठबंधन के लोक जनशक्ति पार्टी के उम्मीदवार राजू तिवारी जीत चुके हैं. राजू तिवारी ने कांग्रेस उम्मीदरवार शशि भूषण राय को 32683 वोटों से हराया है. राजू तिवारी ने सबसे पहले जीतकर अगोविंदगंज में लोजपा की जीत का खाता खोल दिया था. भारतीय चुनाव आयोग के मुताबिक, राजू तिवारी को 96034 वोट मिले, जबकि शशि भूषण राय को 63351 वोट मिले थे. सभी 23 राउंड की वोटिंग के बाद ये नतीजे आए हैं. बता दें कि इस चुनाव में एनडीए को 202 सीटें और महागठबंधन को 35 सीटें मिली हैं. 243 की सीटों वाली बिहार विधानसभा में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनी है, जिसके 89 सीट और जेडीयू को 85 और लोजपा को 19 सीटें मिली हैं. वहीं आरजेडी को 25 तो कांग्रेस को 6 सीटें मिली हैं.
जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार कृष्णकांत मिश्रा को 9830 वोट मिले
आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार अशोक कुमार सिंह को 929 वोट मिले
बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार अजीत कुमार राम को 1815 वोट मिले
जन शक्ति जनता दल के उम्मीदवार आशुतोष कुमार को 3471 वोट मिले
अखंड भारतीय युवा पार्टी के उम्मीदवार राहुल कुमार प्रियदर्शी को 630 वोट मिले
NOTA – 2911
गोविंदगंज विधानसभा सीट को आज नए विधायक मिलने वाले हैं और यह बिहार के 70 विधानसभा क्षेत्रों में से एक है. यह विधानसभा क्षेत्र बाकी जिलों से बहुत आगे हैं और अपने काम के लिए काफी पहचान भी रखता है. यह निर्वाचन क्षेत्र तिरहुत क्षेत्र में स्थित है और इस निर्वाचन क्षेत्र का आरक्षण सामान्य है. गोविंदगंज विधानसभा क्षेत्र, पूर्वी चंपारण (सामान्य) लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का हिस्सा है और इसे ग्रामीण क्षेत्र में वर्गीकृत किया जा सकता है. साल 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में, गोविंदगंज में मंगलवार, 11 नवंबर को मतदान हुआ और मतों की गिनती आज की जा रही है.
गोविंदगंज सीट पर 2020 में जीत का अंतर
2020 के बिहार विधानसभा चुनावों में, इस सीट पर भाजपा के सुनील मणि तिवारी ने कांग्रेस के ब्रजेश कुमार को 27780 वोटों यानी कुल डाले गए वोटों के 18.24% वोटों के अंतर से हराया था. 2015 में, इस सीट पर लोजपा के राजू तिवारी ने कांग्रेस के ब्रजेश कुमार को 27920 वोटों यानी इस सीट पर हुए कुल वोटों के 20.39% वोटों के अंतर से हराया था. 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में इस सीट पर BJP के सुनील मणि तिवारी को 43.14% वोट शेयर मिला था.
2025 के प्रमुख उम्मीदवार (गोविंदगंज सीट से)
राजू तिवारी (लोजपा)
कृष्णकांत मिश्रा (जन सुराज)
शशि भूषण राय (कांग्रेस)
बता दें कि इनके अलावा, गोविंदगंज विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, अखंड भारतीय युवा पार्टी, जनशक्ति जनता दल ने भी अपने-अपने प्रत्याशी मैदान में उतारे हैं. भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, 2020 में इस सीट पर 56.74% मतदान हुआ, जबकि 2015 में यह 56.34% और 2010 में 51.53% था. यह निर्वाचन क्षेत्र लगभग 365.29 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला है और गोविंदगंज के भौगोलिक निर्देशांक हैं- 26°33’25.6″N 84°36’29.2″E.

