Last Updated:
Rahul Gandhi on Bihar Chinav Result: बिहार चुनाव में कांग्रेस को सिर्फ 6 सीटें मिलने के बाद राहुल गांधी ने नतीजों को “चौंकाने वाला” और चुनाव को “अनफेयर” बताया. उन्होंने कहा कि यह लड़ाई संविधान और लोकतंत्र की रक्षा की लड़ाई है. कांग्रेस और INDIA गठबंधन पूरे नतीजों की समीक्षा कर नई रणनीति बनाएंगे. पार्टी के प्रदर्शन ने अंदरूनी कमजोरियों को खुलकर सामने ला दिया है.
बिहार चुनाव में कांग्रेस को 61 में से सिर्फ 6 सीटें मिलीं. (फाइल फोटो PTI)नई दिल्ली: ताउम्र गालिब ये भूल करता रहा, धूल चेहरे पर थी और मैं आइना साफ करता रहा… यह शायरी आज बिहार चुनाव के नतीजे आने के बाद विपक्ष पर सटीक बैठ रहा है. यहां तक कि लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी भी आज दर्द में होंगे. उनका पोस्ट तो यही इशारा करता है. बिहार विधानसभा चुनाव के अप्रत्याशित नतीजों के बाद कांग्रेस पार्टी गहरे आत्ममंथन के दौर में है. जबकि राहुल गांधी ने इसे एक “अनफेयर चुनाव” बताया.
एनडीए की बड़ी जीत के बाद राहुल गांधी की प्रतिक्रिया साफ तौर पर बताती है कि बिहार चुनाव का झटका सिर्फ सीटों के आंकड़ों तक सीमित नहीं है. वोटरों के भरोसे के लिए उन्होंने धन्यवाद दिया, लेकिन साथ ही कहा कि मुकाबला शुरुआत से ही बराबरी का नहीं था. कांग्रेस को 61 सीटों में से केवल 6 सीटें मिलने ने पार्टी को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि क्या गलती रणनीति में थी, या हवा कहीं और ही चल रही थी?
मैं बिहार के उन करोड़ों मतदाताओं का हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने महागठबंधन पर अपना विश्वास जताया।
बिहार का यह परिणाम वाकई चौंकाने वाला है। हम एक ऐसे चुनाव में जीत हासिल नहीं कर सके, जो शुरू से ही निष्पक्ष नहीं था।
यह लड़ाई संविधान और लोकतंत्र की रक्षा की है। कांग्रेस…

