Agency:एजेंसियां
Last Updated:
Bihar Chunav C-Voter Survey: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर C-Voter सर्वे का नतीजा सामने आया है. बिहार के Preferred Chief Minister को लेकर कराए गए सर्वे में मौजूदा मुख्यमंत्री नीतीश मुख्यमंत्री फिसलते हुए नजर आ रहे हैं. तेजस्वी यादव ने अपनी पकड़ मजबूत की है तो प्रशांत किशोर स्थापित राजनीतिक दलों को कड़ चुनौती दे रहे हैं.
C-Voter के एक सर्वे में चौंकाने वाले नतीजे सामने आए हैं. Bihar Chunav C-Voter Survey: बिहार में विधानसभा चुनाव की सरगर्मी सिर चढ़कर बोल रहा है. इस बार का चुनावी मुकाबला त्रिकोणीय होने का स्टेज पूरी तरह से सज चुका है. एक तरफ नीतीश कुमार की अगुआई में सत्तारूढ़ NDA है तो दूसरी तरफ तेजस्वी यादव के लीडरशिप में महागठबंधन. प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी भी अपनी छाप छोड़ रही है. इन सबके बीच C-Voter के एक सर्वे (Preferred Chief Minister) का नतीजा सामने आया है. ये नतीजे चौंकाने वाले हैं. इसके मुताबिक, एक समय में सुशासन बाबू कहलाए जाने वाले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लोकप्रियता के मामले में पिछड़ गए हैं. आरजेडी नेता तेजस्वी यादव बिहार की जनता की पहली पसंद बन गए हैं. वहीं, दूसरे नंबर पर प्रदेश की राजनीति में हलचल लाने वाले प्रशांत किशोर हैं, जबकि नीतीश कुमार इस मामले में तीसरे पायदान पर खिसक गए हैं. चिराग पासवान और सम्राट चौधरी भी इस लिस्ट में जगह पाने में कामयाब रहे हैं.
बिहार, उत्तर प्रदेश और दिल्ली से प्रारंभिक के साथ उच्च शिक्षा हासिल की. झांसी से ग्रैजुएशन करने के बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में PG डिप्लोमा किया. Hindustan Times ग्रुप से प्रोफेशनल कॅरियर की शु…और पढ़ें
बिहार, उत्तर प्रदेश और दिल्ली से प्रारंभिक के साथ उच्च शिक्षा हासिल की. झांसी से ग्रैजुएशन करने के बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में PG डिप्लोमा किया. Hindustan Times ग्रुप से प्रोफेशनल कॅरियर की शु… और पढ़ें

