India
oi-Smita Mugdha
Bihar Chunav 2025: महागठबंधन ने मंगलवार (9 जुलाई) को बिहार बंद का आह्वान किया है। तेजस्वी यादव के साथ राहुल गांधी ने वोटर लिस्ट संशोधन के विरोध में मार्च निकाला है। आरजेडी, कांग्रेस और लेफ्ट पार्टियां (INDIA Alliance In Bihar) मिलकर मजबूती से चुनाव लड़ने का दावा कर रही हैं। इंडिया गठबंधन भले ही एकजुट होने का दावा कर रही हो, लेकिन अंदरखाने में चल रही रस्साकशी की सुगबुगाहट सतह पर दिखने लगी है। सूत्रों के मुताबिक आरजेडी अब कांग्रेस को और ज्यादा ढोने के मूड में नहीं है। लालू यादव और तेजस्वी ने दो टूक अंदाज में कांग्रेस को 25 सीटें कम करने का अल्टीमेटम दिया है।
बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में दबे लफ्जों में आरजेडी नेताओं ने माना था कि कांग्रेस को 70 सीटें देने की वजह से महागठबंधन जीत से दूर रही थी। कांग्रेस को महज 17 सीटों पर जीत मिली थी। दूसरी ओर कांग्रेस ने अपने कमजोर प्रदर्शन के लिए महागठबंधन के सहयोगियों को जिम्मेदार ठहराया था।

यह भी पढ़ें: ‘हम नीतीश को पीएम बनाना चाहते थे’, अखिलेश यादव की ये बात बिहार CM ने सुन ली तो हो जाएंगे परेशान!
Bihar Chunav 2025: कांग्रेस को तेजस्वी यादव देंगे झटका
सूत्रों के मुताबिक, तेजस्वी यादव की कांग्रेस के शीर्ष नेताओं के साथ बातचीत चल रही है और सीट शेयरिंग के लिए लंबे स्तर पर वार्ता हो रही है। तेजस्वी यादव और आरजेडी इस बार किसी भी सूरत में बहुमत के जादुई आंकड़े तक पहुंचना चाहते हैं। इसके लिए आरजेडी ने दो टूक अंदाज में कांग्रेस से अपनी सीटें कम करने के लिए कहा है। बिहार आरजेडी के सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस को 25 सीटें छोड़ने के लिए कहा गया है। दूसरी ओर कांग्रेस के कार्यकर्ता 100 सीटों पर लड़ने का दावा करते नजर आ रहे हैं। इतना तो तय है कि इस बार सीट शेयरिंग को लेकर इंडिया गठबंधन में घमासान होने के पूरे आसार हैं।
यह भी पढ़ें: 9 जुलाई को विपक्षी दलों ने क्यों बुलाया बिहार बंद? राहुल गांधी- तेजस्वी यादव पटना में करेंगे शक्ति प्रदर्शन
लेफ्ट पार्टियों ने की ज्यादा सीटों की डिमांड
आरजेडी की कोशिश है कि कांग्रेस के हिस्से की सीटें कम करके लेफ्ट पार्टियों को दी जाए। सीपीआई (एम) और लेफ्ट पार्टियों की मांग है कि पिछले चुनाव में उनका स्ट्राइक रेट बेहतर था तो उन्हें ज्यादा सीटें मिलनी चाहिए। लेफ्ट पार्टियों ने 19 सीटों पर चुनाव लड़ा था और 12 पर जीत दर्ज की थी। दूसरी ओर मुकेश सहनी भी अपने लिए 10 सीटों की डिमांड कर रहे हैं।
अब देखना यह है कि महागठबंधन में सीट शेयरिंग का फॉर्मूला कैसे तय होता है। कांग्रेस इतनी आसानी से अपने कोटे की 25 सीटें छोड़ने के लिए तैयार नहीं होगी। इस बार बिहार में दो प्रमुख गठबंधनों के साथ प्रशांत किशोर की जनसुराज भी मैदान में है।
यह भी पढ़ें: ‘तेजस्वी यादव के लोग Gopal Khemka के हत्याकांड में शामिल’, मोदी सरकार के इस मंत्री का दावा, मचा सियासी घमासान
-

Voter List संशोधन गरीब-मजदूरों चुनावी प्रक्रिया से बाहर रखने की एक सोची-समझी रणनीति है- Prashant Kishor
-

Nitish Kumar ने नौकरियों में महिलाओं को दिया 35 फीसदी आरक्षण, समझें इसका चुनावी गेम
-

Bihar Election 2025: चुनाव से पहले ही Tejashwi Yadav मीडिया पर भड़के, RJD लीडर ने प्रेस को दी सुधरने की धमकी
-

तेजस्वी ने लगवाए ‘शाहबुद्दीन जिंदाबाद’ के नारे, बिहार में सियासी बवाल BJP ने मुहर्रम हिंसा पर विपक्ष को घेरा
-

Opinion poll: बिहार में कौन सी जाति किस पार्टी को देगी वोट? यादव किसका देंगे साथ, कास्ट सर्वे ने किया हैरान
-

बिहार में वोटर लिस्ट पर घमासान: सुप्रीम कोर्ट 10 जुलाई को करेगा सुनवाई, फिलहाल EC की प्रक्रिया पर रोक नहीं
-

Manish kashyap: मनीष कश्यप जन सुराज में हुए शामिल, चनपटिया सीट से चुनाव लड़ना तय! क्या होंगे समीकरण?
-

Bihar Voter: ’15-20% लोग वोटर लिस्ट से छूट सकते हैं’, ओवैसी का दावा, तेजस्वी बोले- चुनाव आयोग ही कन्फ्यूज है
-

Opinion Poll: बिहार में किस पार्टी की बन रही सरकार? CM की रेस में कौन सा दिग्गज आगे? हैरान करने वाले नतीजे
-

‘तेजस्वी यादव के लोग Gopal Khemka के हत्याकांड में शामिल’, मोदी सरकार के इस मंत्री का दावा, मचा सियासी घमासान
-

‘Tejashwi Yadav की पत्नी वोटर कैसे बनीं’, गिरिराज सिंह के दावे के बाद बिहार में सियासी भूचाल
-

Bihar Voter List Update: वोटर लिस्ट संशोधन पर जनता ने उठाए सवाल, क्या है लोगों की सबसे बड़ी चिंता?, जानिए

