Entertainment
oi-Purnima Acharya
Bhojpuri
Navratri
Song:
गत
22
सितंबर
2025
से
देशभर
में
शारदीय
नवरात्रि
पर्व
की
शुरुआत
हो
चुकी
है।
मां
दुर्गा
की
भक्ति
में
लोग
डूब
गए
हैं
और
चारों
ओर
देवी
गीतों
की
गूंज
सुनाई
दे
रही
है।
भोजपुरी
फिल्म
इंडस्ट्री
भी
इस
मौके
पर
पीछे
नहीं
है।
खेसारी
लाल
यादव
का
नया
देवी
गीत
शारदीय
नवरात्रि
के
आगमन
से
पहले
ही
कई
स्टार्स
ने
अपने-अपने
भक्ति
गीत
रिलीज
कर
दिए
हैं।
वहीं
भोजपुरी
सिनेमा
के
ट्रेंडिंग
स्टार
खेसारी
लाल
यादव
का
नया
देवी
गीत
‘खुश
रख
माई’
भी
दर्शकों
के
बीच
धमाल
मचा
रहा
है
और
नवरात्रि
की
खुशियों
में
चार
चांद
लगा
रहा
है।

भक्ति
और
विश्वास
से
सजा
गीत
इस
गाने
की
झलक
टी-सीरीज
हमार
भोजपुरी
ने
अपने
इंस्टाग्राम
पेज
पर
शेयर
करते
हुए
लिखा
है-
भक्ति
और
विश्वास
से
सजा
ये
गीत,
‘खुश
रख
माई’
अब
सुनिए
पूरे
दिल
से
और
प्यार
बनाए
रखिए।
इस
गाने
में
खेसारी
लाल
यादव
के
साथ
एक्ट्रेस
कोमल
सिंह
भी
नजर
आ
रही
हैं।
वहीं
इसे
खेसारी
लाल
और
कविता
यादव
ने
अपनी
आवाज
दी
है।
‘खुश
रख
माई’
गाने
की
खास
बातें
-गाना
‘खुश
रख
माई’
टी-सीरीज
हमार
भोजपुरी
के
यूट्यूब
चैनल
पर
रिलीज
किया
गया
है।
इसके
बोल
और
म्यूजिक
कंपोजिशन
अभिषेक
भोजपुरिया
ने
किया
है।
म्यूजिक
मोनू
सिन्हा
का
है
और
डायरेक्शन
पवन
पाल
ने
किया
है।
कोरियोग्राफी
कुलदीप
विशाखा
ने
की
है।
-गाने
का
निर्माण
टी-सीरीज
के
बैनर
तले
हुआ
है,
जो
भोजपुरी
गानों
के
लिए
खास
रीजनल
चैनल
चलाता
है।
गाने
में
खेसारी
लाल
यादव
और
कोमल
सिंह
माता
रानी
की
चुनरी
पहनकर
उनकी
स्तुति
करते
नजर
आ
रहे
हैं।
-खासतौर
पर
इसमें
एक
सुहागिन
महिला
का
किरदार
दिखाया
गया
है
जो
मां
दुर्गा
से
अपने
मायके
और
ससुराल
की
खुशहाली
की
प्रार्थना
करती
है।
ये
पहलू
भोजपुरी
महिलाओं
से
गहराई
से
जुड़ता
है,
इसलिए
गाने
को
खूब
तारीफें
मिल
रही
हैं।
खेसारी
लाल
यादव
के
पिछले
गाने
को
मिले
लाखों
व्यूज
-इससे
कुछ
दिन
पहले
ही
खेसारी
लाल
यादव
का
एक
और
देवी
गीत
‘माई
महारानी
आ
गईली’
रिलीज
हुआ
था।
इसे
जीएमजे
भोजपुरी
यूट्यूब
चैनल
पर
अपलोड
किया
गया
था।
उस
गाने
में
खेसारी
लाल
यादव
के
साथ
एक्ट्रेस
निशा
पांडे
नजर
आई
थीं।
गाने
के
बोल
कृष्णा
बेदर्दी
ने
लिखे
थे।
म्यूजिक
रजनी
राजा
का
था।
-गाने
का
वीडियो
डायरेक्शन
पवन
पाल
ने
किया
था।
गाने
के
प्रोड्यूसर
राजकुमार
सिंह
थे।
इस
गाने
को
भी
दर्शकों
ने
खूब
पसंद
किया
था
और
यूट्यूब
पर
इसे
लाखों
व्यूज
मिल
चुके
हैं।
-

Bhojpuri Navatri Song: नवरात्रि पर रानी चटर्जी का नया भोजपुरी गाना रिलीज, देवी मां की भक्ति में डूबीं एक्ट्रेस
-

Shardiya Navratri Day 3: इस कथा के बिना अधूरी हैं मां चंद्रघंटा की पूजा, नवरात्रि के तीसरे दिन जरूर करें पाठ
-

Shardiya Navratri Day 3: गाएं मां चंद्रघंटा का ये भजन, मैया करेंगी हर संकट का हल!
-

नवरात्रि में कुट्टू के आटे से बनी चीजें खाई तो हो जाए सावधान! दिल्ली में सैकड़ों लोग हो रहे है बीमार
-

Durga Mata ki Aarti: इस आरती बिना अधूरी है नवरात्रि की पूजा, जरूर करें इसका पाठ, भरी रहेगी तिजोरी
-

Shardiya Navratri: इस भोग के बिना है मां ब्रह्मचारिणी की पूजा अधूरी! नवरात्रि के दूसरे दिन माता को क्या चढ़ाएं?
-

Mardaani 3: नवरात्रि पर रानी क्यों बनीं ‘दुर्गा’? हाथ में अस्त्र-इरादे बुलंद, राक्षसों का वध देख कांपेगी रूह!
-

Shardiya Navratri Day 2:श्रद्धा-भक्ति से करें मां ब्रह्मचारिणी का पूजन, नवरात्रि के दूसरे दिन गाएं कौन सा भजन?
-

Shardiya Navratri 2025: 9 दिनों के लिए हर ओर उत्सव और भक्ति का रंग, इन 5 गानों से डांडिया नाइट होगी खास
-

Shardiya Navratri 2025, Day 1: आज है मां शैलपुत्री का दिन, इस आरती से करें देवी को प्रसन्न, संवर जाएगा जीवन
-

PM Modi Northeast Visit: नवरात्रि पर पीएम मोदी का पूर्वोत्तर दौरा, त्रिपुरा सुंदरी मंदिर में करेंगे विशेष पूजा
-

Vidisha MP News: मां काली प्रतिमा टूटी, मुस्लिम बस्ती से फेंके पत्थरों का आरोप, जांच में बच्चों की गलती
-

Shardiya Navratri 2025 Fasting Rules: क्या गर्भवती महिलाएं रख सकती हैं व्रत? जानें नियम
-

Gurugram Puja Hopping: माता रानी के दर्शन के लिए ये पंडाल हैं बेस्ट! किस दिन खुलेगा मां का पट?
-

Delhi Traffic Advisory:नवरात्रि में कौन से रास्ते बंद, कहां लगा है डायवर्जन?घर से निकलने से पहले देख लें डिटेल

