India
oi-Kumari Sunidhi Raj
Bhavantar
Bhugtan
Yojana:
मध्य
प्रदेश
में
सोयाबीन
उत्पादक
किसानों
के
हित
में
भावांतर
भुगतान
योजना
(Bhavantar
Bhugtan
Yojana)
लागू
की
गई
है।
किसान
बड़ी
संख्या
में
आगे
आकर
अपना
पंजीयन
करा
रहे
हैं।
अभी
तक
प्रदेश
भर
में
61
हजार
970
किसानों
ने
पोर्टल
पर
पंजीयन
कराया
है।
योजना
को
लागू
करने
के
लिए
जिला
स्तर
पर
प्रशासनिक
अमले
को
जिम्मेदारी
सौंपी
गई
है।
इस
बार
सोयाबीन
का
न्यूनतम
समर्थन
मूल्य
(MSP)
5328
रुपये
प्रति
क्विंटल
तय
किया
गया
है।
मुख्यमंत्री
डॉ.
मोहन
यादव
ने
कहा
कि
प्रदेश
सरकार
किसानों
को
उनके
उत्पादन
का
सही
मूल्य
दिलाने
के
लिए
प्रतिबद्ध
है।
जिस
तरह
धान
और
गेहूं
उत्पादक
किसानों
को
लाभ
दिया
गया
है,
उसी
तरह
सोयाबीन
उत्पादकों
को
भी
उचित
कीमत
दिलवाई
जाएगी।
सीएम
ने
सभी
कलेक्टरों
को
निर्देश
दिए
हैं
कि
किसानों
को
सीधा
लाभ
सुनिश्चित
कराया
जाए।

भावांतर
योजना
क्या
है?
भावांतर
योजना
किसानों
के
हित
में
चलाई
जाने
वाली
एक
सरकारी
योजना
है।
इसका
मुख्य
उद्देश्य
किसानों
को
उनकी
फसलों
का
उचित
मूल्य
दिलाना
है।
अक्सर
ऐसा
होता
है
कि
किसान
अपनी
उपज
को
न्यूनतम
समर्थन
मूल्य
(MSP)
से
कम
दाम
पर
बेचने
के
लिए
मजबूर
हो
जाते
हैं।
इस
समस्या
को
दूर
करने
के
लिए
यह
योजना
शुरू
की
गई।
ये
भी
पढ़ें:
Pension
Yojana:
किन
बुजर्गों
से
वापस
ली
जाएगी
वृद्धावस्था
पेंशन
की
रकम?
किस
वजह
से
विभाग
ने
उठाया
ये
कदम?
अगर
किसान
अपनी
उपज
बाज़ार
में
बेचते
समय
MSP
से
कम
दाम
पाता
है,
तो
सरकार
उस
अंतर
(MSP
और
वास्तविक
बिक्री
मूल्य
के
बीच
का
अंतर)
की
भरपाई
नकद
राशि
के
रूप
में
करती
है।
सबसे
पहले
इस
योजना
की
शुरुआत
मध्य
प्रदेश
सरकार
ने
की
थी।
क्या
है
भावांतर
योजना
के
लिए
पंजीयन
की
प्रक्रिया?
भावांतर
योजना
के
लिए
ई-उपार्जन
पोर्टल
पर
पंजीयन
का
कार्य
3
अक्टूबर
से
17
अक्टूबर
2025
तक
चलेगा।
योजना
की
अवधि
24
अक्टूबर
2025
से
15
जनवरी
2026
तक
रहेगी।
पंजीकृत
किसानों
और
उनके
रकबे
का
सत्यापन
राजस्व
विभाग
द्वारा
किया
जाएगा।
भावांतर
की
राशि
सीधे
किसानों
के
बैंक
खातों
में
हस्तांतरित
की
जाएगी।
अभी
तक
भावांतर
योजना
के
लिए
कितने
किसानों
ने
कराया
पंजीयन
राज्यभर
में
अब
तक
कुल
61,970
किसानों
ने
पंजीकरण
कराया
है।
इनमें
सबसे
अधिक
किसान
इंदौर,
शाजापुर
और
उज्जैन
जिलों
से
हैं।
जिलेवार
पंजीयन
स्थिति
-
इंदौर
–
12,207 -
शाजापुर
–
11,731 -
उज्जैन
–
8,221 -
राजगढ़
–
5,468 -
आगर
मालवा
–
3,540 -
देवास
–
2,894 -
सीहोर
–
2,331 -
विदिशा
–
2,207 -
बड़वानी
–
1,543 -
हरदा
–
1,318 -
रतलाम
–
1,241 -
खरगोन
–
1,207 -
मंदसौर
–
999 -
दमोह
–
992 -
धार
–
899 -
रायसेन
–
801 -
सागर
–
799 -
बैतूल
–
748 -
नीमच
–
461 -
गुना
–
421 -
खंडवा
–
368 -
नरसिंहपुर
–
319 -
अशोक
नगर
–
269 -
झाबुआ
–
215 -
छिंदवाड़ा
–
199 -
नर्मदापुरम
–
132 -
भोपाल
–
102 -
बुरहानपुर
–
75 -
शिवपुरी
–
49 -
उमरिया
–
44 -
अनूपपुर
–
41 -
छतरपुर
–
27 -
ग्वालियर
–
22 -
श्योपुर
–
20 -
बालाघाट
–
17 -
अलीराजपुर
–
16
अन्य
जिलों
में
भी
पंजीयन
कार्य
जारी
है।
ये
भी
पढ़ें:
PM
Kisan
21st
Installment:
पीएम
किसान
की
किस्त
जारी,
इन
लाभार्थियों
को
अभी
करना
होगा
और
इंतजार!
-

Pension Yojana: किन बुजर्गों से वापस ली जाएगी वृद्धावस्था पेंशन की रकम? किस वजह से विभाग ने उठाया ये कदम?
-

जानिए मध्य प्रदेश में कब तक होगी बारिश, भोपाल में यू-टर्न लेते मौसम ने डैम गेट खोले, इंदौर में झमाझम बारिश
-

Mumbai Metro Line 3 का यह स्टेशन बना इंटरचेंज हब, मेट्रो बदलने के अलावा यात्रियों को मिलेंगी ये सुविधाएं
-

Rajgir Stadium: बिहार में 1000 करोड़ में बना देश का दूसरा सबसे बड़ा स्टेडियम, खासियत जान हो जाएंगे हैरान
-

कौन था कुख्यात गैंगस्टर नरेश पंडित? जिसने ASP अनुज चौधरी पर चलाई गोली, पुलिस एनकाउंटर में ढेर
-

Bihar Election 2025 Opinion Poll: बिहार चुनाव पर चौंकाने वाले 4 ओपिनियन पोल, नीतीश रचेंगे 2010 जैसा इतिहास?
-

Mumbai local train: खुशखबरी, क्लोज-डोर वाली लोकल ट्रेन का प्रोटोटाइप बनकर हुआ तैयार, जल्द होगा पायलट ट्रायल
-

‘श्रीकृष्ण’ की जिंदगी में मची उथल-पुथल, दूसरी पत्नी ने किया ऐसा कांड, नितीश भारद्वाज ने खोली ‘उस औरत’ की पोल
-

Kal Ka Match Kon Jeeta 5 Oct: कल का मैच कौन जीता- भारत vs पाकिस्तान
-

Bihar Election 2025 Date: बिहार चुनाव की तारीखों का ऐलान, 6 और 11 नवंबर को वोटिंग, 14 को नतीजे, जानें शेड्यूल
-

Aaj Ka Mausam: दिल्ली, बिहार और राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट जारी, जानें कहां पहुंचा साइक्लोन ‘शक्ति’?
-

Sandhya Shantaram Death: कौन थीं संध्या शांताराम जिनकी मौत से बॉलीवुड में पसरा मातम? कैसे गई जान?

