India
oi-Puja Yadav
Bengaluru
Roads
Pothole-Free:
कर्नाटक
के
मुख्यमंत्री
सिद्धारमैया
ने
राज्य
की
राजधानी
बेंगलुरु
की
सड़कों
पर
पड़े
गड्ढों
को
लेकर
अधिकारियों
को
कड़ा
निर्देश
दिया
है।
मंगलवार,
21
अक्टूबर
को
उन्होंने
स्पष्ट
रूप
से
कहा
कि
शहर
की
सभी
सड़कों
के
गड्ढे
एक
हफ्ते
के
भीतर
भर
दिए
जाएं।
मुख्यमंत्री
ने
यह
आदेश
उस
समय
दिया
जब
राज्य
में
सड़कों
की
खराब
स्थिति
को
लेकर
लगातार
बहस
चल
रही
है।सीएम
सिद्धारमैया
ने
अधिकारियों
को
निर्देश
देते
हुए
कहा
कि
ग्रेटर
बेंगलुरु
प्राधिकरण
(GBA)
और
शहरी
विकास
विभाग
के
शीर्ष
अधिकारी
इस
काम
की
निगरानी
करें।

उन्होंने
कहा,
मैंने
ग्रेटर
बेंगलुरु
अथॉरिटी
के
चीफ
कमिश्नर
महेश्वर
राव
और
शहरी
विकास
विभाग
के
अतिरिक्त
मुख्य
सचिव
तुषार
गिरीनाथ
से
बात
की
है।
एक
हफ्ते
के
भीतर
सभी
गड्ढे
भर
दिए
जाने
चाहिए।
उन्होंने
यह
भी
माना
कि
इस
साल
लगातार
बारिश
के
कारण
सड़क
मरम्मत
कार्य
में
देरी
हुई
है।
सीएम
ने
कहा,
बारिश
के
कारण
कई
जगह
काम
रुका
हुआ
था,
लेकिन
अब
हमें
तेजी
दिखानी
होगी।
क्या
है
सफेद
टॉपिंग
से
जिससे
बदलेगा
शहर?
सिद्धारमैया
ने
सड़क
विकास
परियोजनाओं
की
शुरुआत
करते
हुए
कहा
कि
शहर
के
कई
हिस्सों
में
व्हाइट
टॉपिंग
रोड
का
काम
चल
रहा
है।
उन्होंने
बताया
कि
इस
तकनीक
से
बनी
सड़कें
25-30
साल
तक
खराब
नहीं
होतीं,
जिससे
गड्ढों
की
समस्या
खत्म
हो
जाएगी।
उन्होंने
कहा,
हम
गड्ढे
भी
भरेंगे
और
व्हाइट
टॉपिंग
का
काम
भी
करेंगे
ताकि
आने
वाले
वर्षों
में
सड़कें
टिकाऊ
बनें।
मुख्यमंत्री
ने
बताया
कि
सभी
विधायकों
के
क्षेत्रों
के
विकास
के
लिए
8,000
करोड़
रुपये
का
बजट
आवंटित
किया
गया
है।
उन्होंने
कहा
कि
यह
धनराशि
केवल
सत्तारूढ़
दल
के
नहीं,
बल्कि
विपक्षी
विधायकों
के
क्षेत्रों
में
भी
खर्च
की
जाएगी
ताकि
संतुलित
विकास
हो
सके।
डिप्टी
सीएम
डीके
शिवकुमार
ने
दी
अपडेट
उपमुख्यमंत्री
डी.के.
शिवकुमार,
जो
बेंगलुरु
विकास
विभाग
का
भी
प्रभार
संभाल
रहे
हैं,
ने
बताया
कि
सरकार
ने
सड़कों
की
मरम्मत
की
निगरानी
के
लिए
जनता-हितैषी
रिपोर्टिंग
सिस्टम
शुरू
किया
है।
उन्होंने
कहा,
क्या
किसी
और
सरकार
ने
ऐसा
सिस्टम
बनाया
है,
जहां
जनता
गड्ढों
या
कचरे
की
तस्वीरें
भेजकर
तुरंत
कार्रवाई
की
मांग
कर
सके?
यह
मुख्यमंत्री
सिद्धारमैया
के
नेतृत्व
में
ही
संभव
हुआ
है।
शिवकुमार
ने
दावा
किया
कि
अब
तक
10,000
से
अधिक
गड्ढे
भरे
जा
चुके
हैं,
जबकि
पिछली
भाजपा
सरकार
के
समय
20,000
गड्ढों
की
शिकायतें
लंबित
थीं।
बीजेपी
पर
डिप्टी
सीएम
का
पलटवार
डिप्टी
सीएम
ने
विपक्ष
पर
निशाना
साधते
हुए
कहा
कि
भाजपा
नेताओं
ने
सरकार
की
हर
विकास
योजना
का
मज़ाक
उड़ाया,
चाहे
वह
113
किलोमीटर
के
कॉरिडोर
प्रोजेक्ट
की
बात
हो
या
सिटी
टनल
परियोजना
की।
उन्होंने
बिना
नाम
लिए
एक
भाजपा
सांसद
को
“खाली
बर्तन
जो
सिर्फ
शोर
मचाता
है
और
ट्वीट
करता
है।
शिवकुमार
ने
चुनौती
दी,
बेंगलुरु
से
पांच
बीजेपी
सांसद
हैं
–
क्या
इनमें
से
किसी
ने
केंद्र
से
शहर
के
लिए
एक
रुपया
भी
लाया
है?
वित्त
मंत्री
निर्मला
सीतारमण
खुद
मंत्री
हैं,
क्या
उन्होंने
बेंगलुरु
के
लिए
10
रुपये
भी
दिलवाए?
अगर
उन्होंने
दिलवाए
हैं,
तो
मैं
कोई
भी
सज़ा
स्वीकार
करूंगा।
कर्नाटक
सरकार
ने
बेंगलुरु
को
‘गड्ढामुक्त
शहर’
बनाने
की
दिशा
में
बड़ा
कदम
उठाया
है।
अब
देखना
यह
होगा
कि
क्या
वाकई
बेंगलुरु
की
सड़कें
एक
हफ्ते
में
गड्ढों
से
मुक्त
हो
पाएंगी
या
यह
भी
सिर्फ
एक
राजनीतिक
वादा
बनकर
रह
जाएगा।
-

Bengaluru Metro: बेंगलुरु मेट्रो के बढ़े किराये में नहीं मिलेगी कोई रियायत, BMRCL ने दिए ये तर्क
-

Bengaluru Metro: विज्ञापनों की कमाई से नम्मा मेट्रो होगी मालामाल, सालाना होगी इतने करोड़ की कमाई
-

RJD Candidate List: राजद की पहली ऑफिशियल लिस्ट जारी, 52 कैंडिडेट्स में किस समाज के कितने लोग?
-

Bihar Chunav: तेजस्वी यादव की बढ़ी टेंशन! महागठबंधन में ‘फूट’ पड़ते ही JMM ने RJD पर लगा दिया ये ‘गंभीर आरोप’
-

Bihar Chunav: इस सीट पर बिना लड़े ही हार गया महागठबंधन, अब चिराग vs प्रशांत किशोर
-

Bihar Chunav: RJD-कांग्रेस ने 1-1 सीटों पर किया बैकआउट, अब भी 11 सीटों पर आमने-सामने महागठबंधन के प्रत्याशी
-

38 साल तक प्यून दास अंकल ने बजाई स्कूल की घंटी, आखिरी ‘टन-टन’ ने रुलाया सबको- दिल छू लेगा ये VIDEO
-

RJD Candidate List: RJD ने जारी की उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट, कितनी सीटों पर लड़ रही तेजस्वी की पार्टी?
-

Bihar Chunav: कौन हैं कामरान जिनका RJD ने काटा टिकट, निर्दलीय भरा नामांकन, जनसैलाब ने उड़ाई तेजस्वी की नींद
-

Bihar Chunav: ‘मेरा टिकट कटना आठवां आश्चर्य’, गोपाल मंडल ने भरा नॉमिनेशन, किस पार्टी से लड़ रहे हैं चुनाव?
-

Bihar Chunav: कौन हैं तेजस्वी के सहयोगी आई.पी. गुप्ता? यादवों को दी गाली, कहा- ‘लाठी मारे तो दांत काट लो’
-

Bihar Election 025: तेजस्वी यादव राघोपुर से चुनावी मैदान में, चिराग पासवान बोले- महागठबंधन पर संकट के बादल
-

Bihar Chunav में बाहुबली नेताओं की एंट्री, पत्नी-बेटा-भाई संभाल रहे कमान, देखिए पूरी लिस्ट
-

Bihar Chunav: चुनाव से पहले ही तेजस्वी यादव को बड़ा झटका, इस सीट पर महागठबंधन प्रत्याशी का पर्चा रद्द
-

Bihar Election 2025: ओवैसी की AIMIM ने 25 उम्मीदवारों की जारी की लिस्ट, 2 हिंदू नेताओं को इस सीट से दिया टिकट

