Last Updated:
Statewide Survey of Madrasas in West Bengal: पश्चिम बंगाल की सुवेंदु सरकार ने राज्य के सभी मदरसों का देशव्यापी सर्वे कराने का आदेश देकर हड़कंप मचा दिया है. सिलीगुड़ी में कैबिनेट मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने इस फैसले को बेहद जरूरी बताते हुए बड़ा खुलासा किया है कि कैसे अवैध मदरसों में शाद अली जैसे आतंकी पनाह ले रहे थे और रोहिंग्याओं को बढ़ावा दिया जा रहा था.
बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकरी ने मदरसों का सर्वे वाला आदेश जारी किया है.
कोलकाता. पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के नेतृत्व वाली नई सरकार ने ‘बुलडोजर फैसले’ लेने की शुरुआत कर दी है. बंगाल की बीजेपी सरकार तुष्टिकरण की राजनीति को पूरी तरह खत्म करने और राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठा लिया है. सुवेंदु कैबिनेट ने पूरे पश्चिम बंगाल में संचालित होने वाले सभी मदरसों का एक व्यापक और राज्यव्यापी सर्वे कराने का आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है. सरकार के इस फैसले से राज्य के प्रशासनिक और धार्मिक हलकों में भारी खलबली मच गई है. इस बेहद संवेदनशील और बड़े फैसले पर सिलीगुड़ी पहुंचीं राज्य की कैबिनेट मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने मीडिया से बात करते हुए कई चौंकाने वाले और सनसनीखेज खुलासे किए हैं, जिन्होंने पूर्ववर्ती सरकार की नीतियों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.
कैबिनेट मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने साफ शब्दों में कहा कि राज्य में मदरसों का सर्वे कराया जाना समय की मांग है और यह राष्ट्रीय सुरक्षा के लिहाज से बेहद आवश्यक और जरूरी हो गया था. उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले 34 वर्षों के वामपंथी शासन और उसके बाद के तृणमूल कांग्रेस के शासनकाल में वोट बैंक की राजनीति के लिए जानबूझकर अवैध घुसपैठ को बढ़ावा दिया गया, जिसके दुष्परिणाम आज पूरा बंगाल भुगत रहा है.
अवैध मदरसों में छिप रहे थे आतंकी, तीन बार वोट डाल चुका था शाद अली
अग्निमित्रा पॉल ने सिलीगुड़ी में पत्रकारों के सामने एक खौफनाक आतंकी कनेक्शन का पर्दाफाश किया. उन्होंने बताया कि जांच में यह बात सामने आई है कि बंगाल के अवैध मदरसे राष्ट्रविरोधी तत्वों और आतंकवादियों के लिए सबसे सुरक्षित पनाहगाह बन चुके थे.
#WATCH | Siliguri: On state govt orders statewide survey of Madrasas, West Bengal Minister Agnimitra Paul says, “It is very much required and very much necessary because… in the last 34 years, we have seen how Rohingyas and illegal infiltrators were encouraged and brought into… pic.twitter.com/Thha7cYlj0

