India
oi-Pallavi Kumari
Bengal Chunav 2026 (Narendra Modi): पश्चिम बंगाल की सियासत जैसे-जैसे चुनावी मोड में जा रही है, वैसे-वैसे बयानबाज़ी भी तेज़ होती जा रही है। गुरुवार(09 अप्रैल) को हल्दिया की जनसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीधा निशाना ममता बनर्जी की सरकार पर साधा और दावा किया कि राज्य की जनता बदलाव चाहती है। पीएम मोदी ने अपने भाषण में युवाओं, महिलाओं, सरकारी कर्मचारियों और मछुआरों तक को साधने की कोशिश की और 6 बड़ी गारंटी का ऐलान किया, जो चुनावी नैरेटिव को नई दिशा दे सकती हैं।

PM मोदी की 6 गारंटी, चुनावी वादा या गेम चेंजर? (PM Modi SIX Guarantee)
रैली में प्रधानमंत्री ने बंगाल के लिए 6 गारंटी का एलान किया, जो सीधे-सीधे अलग-अलग वर्गों को टारगेट करती हैं।
- पहली गारंटी में उन्होंने कानून-व्यवस्था सुधारने और लोगों को न्याय दिलाने का वादा किया।
- दूसरी गारंटी में सरकारी सिस्टम को पूरी तरह जवाबदेह बनाने की बात कही।
- तीसरी गारंटी में हर घोटाले और अपराध की जांच कराने की बात रखी गई।
- चौथी गारंटी भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है, जिसमें दोषियों को जेल भेजने की बात कही गई।
- पांचवीं गारंटी में उन्होंने कहा कि शरणार्थियों को सम्मान दिया जाएगा, जबकि घुसपैठियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
- छठी और सबसे अहम गारंटी सरकारी कर्मचारियों के लिए रही, जिसमें 7वां वेतन आयोग लागू करने का वादा किया गया। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अब तक राज्य को “लूटने वालों” का हिसाब किया जाएगा।

“डबल धोखा” वाला हमला: युवाओं को लेकर क्या बोले मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने आरोप लगाया कि राज्य में युवाओं के साथ “डबल धोखा” हुआ है। उनका कहना था कि एक तरफ प्राइवेट सेक्टर लगभग खत्म हो गया है, दूसरी तरफ सरकारी नौकरियों में भी घोटाले हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि भर्ती प्रक्रियाओं में भ्रष्टाचार के चलते हजारों युवाओं के सपने टूटे हैं और उनके परिवार भी प्रभावित हुए हैं। मोदी ने यह भी जोड़ा कि इस माहौल ने युवाओं के भीतर असुरक्षा और अविश्वास पैदा किया है, जो किसी भी राज्य के विकास के लिए अच्छा संकेत नहीं है।
-

Mamata Banerjee ने भवानिपुर से भरा पर्चा, क्या सुवेंदु अधिकारी फिर दोहरा पाएंगे नंदीग्राम का इतिहास?
-

‘TMC को दो टूक’, चुनाव आयोग ने ममता बनर्जी की पार्टी के लिए शेयर की पोस्ट, ऐसा क्या लिखा जो मच गया बवाल?
-

‘महिलाओं को 2,000 और किसानों को 15,000 रुपये’, पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी किया घोषणा पत्र
-

‘मेरे साथ रात गुजारो, 50 लाख दूंगा’, वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit ने सामने रखा काला सच, खुला E-Mail का राज
-

Iran War Update: बेहोश पड़े हैं मोजतबा खामेनेई! नहीं ले पा रहे कोई फैसला, रिपोर्ट में लीक हुई जानकारी?
-

SDM Jyoti Maurya: ‘2 महीने में होगा तलाक’, सुलह की बात पर भड़कीं ज्योति मौर्या , पति आलोक ने क्यों बोला झूठ?
-

Navjot Singh Sidhu की बेटी Rabiaa Sidhu कौन हैं? क्या करती हैं? पिता से कितनी ज्यादा अमीर हैं?
-

‘एक रात के लिए मेरा रेट तय किया’, 24 साल की एक्ट्रेस का इंडस्ट्री ने किया बुरा हाल, अब काले सच से उठा पर्दा
-

Video: कहां हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा? वीडियो ने खोल दिया राज, हिमंता-पासपोर्ट केस में पीछे पड़ी है पुलिस
-

RR vs MI: बारिश के कारण राजस्थान-मुंबई मैच नहीं हुआ शुरू, कब होगा मुकाबले का टॉस
-

Khan Sir के साथ वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit का वीडियो वायरल, 50 लाख के ऑफर के बाद दोनों के बीच क्या हुई बात?
-

North Korea Missile Launch: ईरान-अमेरिका में सीजफायर, इधर किम जोंग ने दागी मिसाइल, जापान में अफरा-तफरी

