ऐसे हुआ फ्रॉड
फूल मियां ने बताया कि वर्ष 2018 में उन्होंने गुड्डू सुंदर उर्फ उवैस से नौकरी खोजने में मदद मांगी। वह कई बार दुबई जा चुका था। उवैस पर पर भरोसा करके फूल मियां ने अपना आधार कार्ड, पैन कार्ड, फोटो और अन्य दस्तावेज उसे सौंप दिए। गुड्डू ने उन्हें नन्हे उर्फ सुहैल और आसिफ खान से मिलवाया। उन्होंने फूल मियां को आश्वासन दिया कि उसे जल्द ही नौकरी मिल जाएगी। हालांकि, कोविड लॉकडाउन के कारण काम में देरी हुई और उसे कभी नौकरी नहीं मिली।
फूल मियां को इस साल 5 फरवरी को ल्ली आयकर विभाग से पहला नोटिस मिला। इसमें कहा गया था कि उनकी कंपनी HI क्लाउड इम्पैक्स ने 2.32 बिलियन रुपये का लेनदेन किया, जिसका काफी टैक्स बकाया है। हैरान फूल मियां तुरंत गुड्डू और नन्हे से संपर्क किया, जिन्होंने उनके दस्तावेजों का उपयोग करके एक कंपनी खोलने और इसे GST के लिए पंजीकृत करने की बात स्वीकार कर ली।
गुड्डू और नन्हें ने शुरुआत में समस्या के हल करने का वादा किया। जब वह ऐसा नहीं कर पाए तो उन्होंने फूल मियां को धमकी देना शुरू कर दिया। अब फूल मियां को दिल्ली आयकर विभाग से एक और नोटिस मिला है। इसके बाद उन्होंने पुलिस की शरण ली है।
दर्ज हुआ है केस
सर्किल ऑफिसर (सिटी सेकेंड) संदीप सिंह ने बताया कि फूल मियां नाम के व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसके दस्तावेजों का दुरुपयोग किया गया। उसके दस्तावेजों के आधार पर एक एक्सपोर्ट फर्म बनाई गई। इसके जरिए 200 करोड़ से अधिक का लेनदेन किया गया। फूल मियां को आयकर विभाग से नोटिस मिला है। उसकी शिकायत के आधार पर हमने शिकायत में नामजद लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है।

