हरीश कुमार निषाद गिरफ्तार
इस बीच, पुलिस ने मंगलवार को मामले में एक और आरोपी हरीश कुमार निषाद (24) को यूपी के कैसरगंज से गिरफ्तार किया। उसे 21 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। तीन अन्य को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। पकड़े गए लोगों में शूटर गुरमेल सिंह (23) और धर्मराज कश्यप (21) हैं। दूध डेयरी के मालिक प्रवीण लोनकर भी साजिशकर्ताओं में है। प्रवीण लोनकर शुभम लोनकर के भाई हैं, जिनकी सोशल मीडिया पोस्ट ने सिद्दीकी की हत्या को लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जोड़ा था।
बाबा सिद्दीकी की हत्या में हरीश का क्या रोल
हरीश कुमार निषाद पुणे शहर में कबाड़ की दुकान चलाते था। पुणे के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पिछले साल निषाद ने जिस दुकान को किराए पर लिया था वह दुकान दो सप्ताह से बंद है। मकान मालिक ने बताया कि उन्हें नहीं पता कि हरीश निषाद कहां गया। दुकान प्रवीण की डेयरी के बगल में है। निषाद अपने गृह जिले से कुछ युवाओं को दुकान पर काम करने के लिए लेकर आया था।
रेकी के लिए खरीदी थी 60 हजार की बाइक
पुलिस ने उनके द्वारा खरीदी गई मोटरसाइकिल जब्त कर ली है, जिसे कथित शूटरों को रेकी के लिए दिया गया था। एक अन्य वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘प्रवीण ने निषाद को सेकेंड हैंड बाइक खरीदने के लिए 60,000 रुपये दिए थे। निषाद इस बाइक पर पुणे से मुंबई गए और कुर्ला में अपने किराए के कमरे के पास शूटरों को सौंप दिया। शूटरों ने बाबा सिद्दीकी की रेकी लेने के लिए बाइक का इस्तेमाल किया।’

