Last Updated:
Ashutosh Ranka Educational qualification: NEET पेपर लीक और छात्र आंदोलन के बीच कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका अचानक सुर्खियों में आ गए हैं. केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह से मुलाकात के बाद वह चर्चा में हैं.आइए जानते हैं कि आखिर कौन हैं आशुतोष रांका? उनकी पढ़ाई क्या है? उन्होंने IIT से लेकर लंदन तक का सफर कैसे तय किया और अब छात्र आंदोलन में उनकी क्या भूमिका है?
Jantar Mantar CJP Protest, Ashutosh Ranka Educational qualification: दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET पेपर लीक और परीक्षा सुधार को लेकर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के दो चेहरे सबसे ज्यादा चर्चा में हैं सौरव दास और आशुतोष रांका. दोनों ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह से मुलाकात कर छात्रों की मांगों का ज्ञापन सौंपा.इस मुलाकात के बाद आशुतोष रांका अचानक सुर्खियों में आ गए.
Jantar Mantar CJP Protest, who is Ashutosh Ranka: NEET-UG परीक्षा में कथित गड़बड़ियों, पेपर लीक और परीक्षा प्रणाली में सुधार की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले कई हफ्तों से छात्रों का आंदोलन चल रहा है. इस आंदोलन का नेतृत्व कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) कर रही है.इसी आंदोलन के बीच सरकार ने बातचीत की पहल की.CJP की ओर से दो प्रतिनिधि सौरव दास और आशुतोष रांका केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और बाद में केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह से मिलने पहुंचे.दोनों नेताओं के सामने छात्रों की मांगें रखी गईं और परीक्षा प्रणाली में व्यापक सुधार की जरूरत पर जोर दिया गया.
Jantar Mantar CJP Protest, who is Ashutosh Ranka: आशुतोष रांका मूल रूप से राजस्थान के जयपुर से हैं.शुरुआती पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने देश के सबसे प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थानों में शामिल IIT कानपुर में दाखिला लिया.उन्होंने IIT कानपुर से बीटेक की पढ़ाई पूरी की.इंजीनियरिंग के दौरान ही उनकी रुचि केवल तकनीकी क्षेत्र तक सीमित नहीं रही, बल्कि सार्वजनिक नीति, प्रशासन और सामाजिक बदलाव जैसे विषयों की ओर भी बढ़ती गई.
Add News18 as
Preferred Source on Google
Jantar Mantar CJP Protest, Ashutosh Ranka educational qualification: बीटेक के बाद आशुतोष रांका उच्च शिक्षा के लिए ब्रिटेन चले गए.वहां उन्होंने दुनिया के प्रतिष्ठित संस्थानों में गिने जाने वाले लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस (London School of Economics and Political Science, LSE)से पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन (लोक प्रशासन)में मास्टर्स किया.LSE को सार्वजनिक नीति, अर्थशास्त्र और शासन के क्षेत्र में दुनिया के अग्रणी संस्थानों में माना जाता है. यहां पढ़ाई के दौरान आशुतोष ने प्रशासन, नीति निर्माण और सरकारी व्यवस्था को गहराई से समझा.
Jantar Mantar CJP Protest, Ashutosh Ranka iit kanpur: उच्च शिक्षा पूरी करने के बाद आशुतोष रांका ने लंदन में वैश्विक कंसल्टिंग कंपनी मैकेंजी एंड कंपनी (McKinsey & Company)के साथ काम किया.वर्ष 2022 से 2024 तक उन्होंने कंसल्टिंग और ग्लोबल पॉलिसी से जुड़े प्रोजेक्ट्स पर काम किया.इस दौरान उन्हें सार्वजनिक नीतियों, प्रशासनिक सुधार और विभिन्न देशों की शासन व्यवस्था को करीब से समझने का अवसर मिला.
Ashutosh Ranka Biography,: McKinsey छोड़ने के बाद आशुतोष रांका ग्लोबल हेल्थ से जुड़े एक संगठन में सीनियर एसोसिएट के रूप में काम कर रहे हैं.उनका कार्य स्वास्थ्य नीति, सार्वजनिक व्यवस्था और सामाजिक विकास से जुड़े विषयों पर केंद्रित बताया जाता है.यही अनुभव अब छात्र आंदोलन में भी उनकी भूमिका को अलग पहचान देता है. आशुतोष रांका की लिंक्डइन प्रोफाइल बताती है कि उनकी सबसे बड़ी रुचि पॉलिटिक्स और पब्लिक पॉलिसी में है.उन्होंने अपने परिचय में लिखा है कि वह भारत में सार्वजनिक जीवन के माध्यम से बड़े स्तर पर बदलाव लाना चाहते हैं.उनका मानना है कि बेहतर नीतियां और जवाबदेह शासन व्यवस्था समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला सकती है.
Ashutosh Ranka CJP Protest: जब कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने छात्रों के मुद्दों को लेकर अपना अभियान शुरू किया, तब आशुतोष रांका उससे जुड़े.पार्टी ने उन्हें राष्ट्रीय प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी.इसके बाद वे लगातार प्रेस कॉन्फ्रेंस, मीडिया बातचीत और सरकार के साथ होने वाली चर्चाओं में पार्टी का पक्ष रखते नजर आ रहे हैं.उनके साथ सौरव दास भी पार्टी के प्रमुख प्रवक्ताओं में शामिल हैं.
Jantar Mantar CJP Protest, Ashutosh Ranka biography: NEET पेपर लीक और परीक्षा सुधार को लेकर चल रहे आंदोलन में आशुतोष रांका संगठनात्मक और रणनीतिक भूमिका निभा रहे हैं.सरकार के साथ बातचीत, छात्रों की मांगों को व्यवस्थित तरीके से रखना, मीडिया के सामने पार्टी का पक्ष रखना और आंदोलन की दिशा तय करने जैसे कई अहम काम उनकी जिम्मेदारी में शामिल हैं.केंद्रीय मंत्रियों से हुई मुलाकात के बाद भी उन्होंने छात्र हितों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया.
Jantar Mantar CJP Protest, who is Ashutosh Ranka: कॉकरोच जनता पार्टी की बात करें तो फिलहाल इसके तीन चेहरे सबसे ज्यादा चर्चा में हैं.पहले हैं पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके जिन्होंने इस संगठन की शुरुआत की.दूसरे हैं स्वतंत्र पत्रकार सौरव दास जो पार्टी के प्रमुख प्रवक्ता हैं.तीसरे हैं आशुतोष रांका जो IIT कानपुर और LSE जैसी संस्थाओं से पढ़ाई करने के बाद अब छात्र आंदोलन के प्रमुख चेहरों में शामिल हो चुके हैं.

