वॉशिंगटन: अमेरिका के स्कूल में एक बार फिर गोलीबारी की दहला देने वाली घटना सामने आई है। विस्कॉन्सिन के मैडिसन में एक क्रिश्चियन स्कूल में सोमवार सुबह एक युवक ने गोलियां बरसाईं, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि हमलावर की भी मौत हो गई। मैडिसन पुलिस प्रमुख शॉन बार्न्स ने घटना में मारे गए लोगों के बारे में कोई विवरण नहीं दिया। हालांकि यह बताया कि मारे गए लोगों में एक शिक्षक और एक किशोर छात्र शामिल है। उन्होंने बताया कि ‘एबंडैंट लाइफ क्रिश्चियन स्कूल’ में हुई गोलीबारी में कई लोग घायल हुए हैं।जिस स्कूल में गोलीबारी की घटना हुई है, उसमें लगभग 390 विद्यार्थी पढ़ते हैं। घटना दोपहर के समय हुई जब स्कूल चल रहा था। पुलिस ने पहले कुल पांच लोगों की मौत की जानकारी दी थी। बार्न्स ने संवाददाताओं से कहा, ‘आज का दिन न केवल मैडिसन के लिए बल्कि हमारे पूरे देश के लिए दुखद दिन है।’ उन्होंने बताया कि गोलीबारी के बाद हमलावर ने आत्महत्या कर ली।
छात्रा ने चलाई गोली
छात्रा ने चलाई गोली
पुलिस ने हमलावर की पहचान नहीं बताई, लेकिन बीबीसी ने अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट के हवाले से उसे 17 वर्षीय छात्रा बताया है। मैडिसन पुलिस प्रमुख ने कहा कि पुलिस को गोलीबारी के पीछे के मकसद का अभी पता नहीं चला है। संदिग्ध का परिवार जांच में सहयोग कर रहा है। चीफ बार्न्स ने कहा हमलावर गोलीबारी से पहले स्कूल में आई थी। गोलीबारी एक ही जगह पर हुई थी। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि यह क्लासरूप में हुई या गलियारे में की गई।
बाइडन ने कहा शॉकिंग
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने स्कूल में गोलीबारी की घटना की निंदी की और इसे चौंकाने वाला और अमानवीय बताया। राष्ट्रपति बाइडन ने कहा कि इस घटना ने एक बार फिर सख्त बंदूक कानूनों की आवश्यकता को रेखांकित किया है। बिडेन ने एक बयान में कहा, ‘हमें कांग्रेस से अभी कार्रवाई करने की आवश्यकता है।’

