उपचुनाव जीतने के लिए लगा रहे आरोप : सुरेश्वर
महसी सीट से बीजेपी विधायक सुरेश्वर सिंह का कहना है कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव उपचुनाव में जीत दर्ज करने के लिए भाजपा पर दंगा करवाने का आरोप लगा रहे हैं। उपचुनाव के बाद सब शांत हो जाएगा। मंगलवार को संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि उन्होंने 18 अक्टूबर को एफआईआर दर्ज कराई। इससे पहले अर्पित श्रीवास्तव के भाजयुमो नेता होने की जानकारी नहीं थी। उन्होंने कहा कि नगर के हॉस्पिटल चौराहे पर हुई हिंसा में शामिल उपद्रवियों में कई नशे में थे, जिन्होंने एंबुलेंस के साथ मर्च्यूरी में तोड़फोड़ की। जितने भी लोग नामजद हैं, इनका सीसीटीवी फुटेज पुलिस देखेगी। विवेचना के बाद जिनकी गलती होगी, उनके विरुद्ध पुलिस कार्रवाई करेगी।
सरकार घर गिराना चाहती है तो अपने रिस्क पर करे : SC
राज्य अथॉरिटी अगर ध्वस्तीकरण पर रोक के आदेश का उल्लंघन कर ऐक्शन लेना चाहती है तो वह अपने रिस्क पर करे। सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को यह टिप्पणी बहराइच हिंसा के तीन आरोपियों के घर गिराने के नोटिस के खिलाफ याचिका पर सुनवाई करते हुए की। हालांकि, यूपी सरकार ने कोर्ट में कहा है कि सुनवाई तक कोई ऐक्शन नहीं लिया जाएगा। अगली सुनवाई बुधवार को होगी।

