India
oi-Divyansh Rastogi
Who is Air Marshal AK Bharti: भारत के सबसे खतरनाक और सटीक सैन्य ऑपरेशन ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में पाकिस्तान के दो सबसे बड़े आतंकी ठिकाने – बहावलपुर और मुरीदके – जब रफ़्तार से गिराए गए, तो उस स्ट्राइक के पीछे खड़े नामों में अहम रहे – एयर मार्शल अवधेश कुमार भारती। रविवार, 11 मई को तीनों सेनाओं की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब उन्होंने सैटेलाइट इमेज और मिसाइल स्ट्राइक के फुटेज दिखाए, तो एक बात साफ हो गई – भारत अब सिर्फ बातें नहीं करता, अब टारगेट लॉक करता है।
13 जून 1987 को भारतीय वायुसेना में कमीशन पाए एयर मार्शल AK भारती एक फाइटर कॉम्बैट लीडर हैं। 16 अगस्त 05 को उन्हें सुखोई-30 एमकेआई स्क्वाड्रन का सीओ नियुक्त किया गया। भारती ने सुखोई-30 MKI स्क्वाड्रन को खड़ा किया, आधुनिक हथियार प्रणालियों को ऑपरेशनल बनाया, और दुश्मन के इलाकों में घुसकर वार करने की रणनीतियां तैयार कीं।

गारंटी से फुल टारगेट हिट कराना – यही इनकी खासियत रही है। वह गगन शक्ति, इंद्रधनुष और गरुड़ जैसे उच्च स्तरीय अंतरराष्ट्रीय सैन्य अभ्यासों में भारत की तरफ से लीड कर चुके हैं। उन्हें 2008 में ‘वायुसेना मेडल’ से नवाजा गया – वजह थी ‘कर्तव्य के प्रति असाधारण समर्पण और बेहतरीन लीडरशिप।’
ऑपरेशन सिंदूर में भारती का प्लान – ‘आतंक का एड्रेस मिला, अब मिटाना है’
प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने बताया – ‘हमने बहावलपुर और मुरीदके में सैटेलाइट और इंटेलिजेंस से मिले डाटा पर काम किया। टारगेट फिक्स थे – आतंकवादी शिविर। हमने उन पर प्रिसिशन मिसाइलों से अटैक किया, ताकि आम नागरिकों को कोई नुकसान न पहुंचे।’ इन स्ट्राइक्स में- IC-814 हाईजैक का मास्टरमाइंड यूसुफ अजहर मारा गया, पुलवामा का साजिशकर्ता मुदासिर अहमद खत्म और लश्कर का टॉप कमांडर रऊफ को भी सीधा निशाना बनाया गया। मुरीदके वही जगह है, जहां अजमल कसाब और डेविड हेडली जैसे खूंखार आतंकियों को ट्रेनिंग दी गई थी। अब वहां बस धुआं है।
20 साल की सेवा, 12 पोस्टिंग, दर्जनों मिशन – ये सिर्फ ‘रैंक’ नहीं, ये इतिहास है
कमांडिंग रोल:
- नंबर 30 स्क्वाड्रन – पुणे
- 2 विंग – लोहेगांव
- पूर्वी वायु कमान – कोलकाता
- एयर ऑपरेशंस HQ – दिल्ली
प्रमुख ऑपरेशन पोस्टिंग:
- सूचना एवं इलेक्ट्रॉनिक युद्ध
- सामरिक बल कमान
- आक्रामक संचालन निदेशालय
सम्मान और उपलब्धियां
- 1997: वायुसेना प्रमुख द्वारा समर्पण के लिए प्रशंसा।
- 26 जनवरी 2008: ‘वायुसेना पदक’ से सम्मानित – असाधारण कर्तव्यनिष्ठा और युद्ध-तैयारी में उत्कृष्टता के लिए।
- 01 सितंबर 2023: वायु संचालन महानिदेशक (DG Air Ops) बने।
- 2025: ऑपरेशन सिंदूर में वायुसेना के रणनीतिक नेतृत्वकर्ता।
पद: 01 अक्टूबर 2024 से – Director General Air Operations (DG Air Ops)
भारतीय वायुसेना में एयर मार्शल युद्धकाल के दौरान क्या-क्या जिम्मेदारियां होती हैं? आइए जानें…
1. रणनीतिक योजना (Strategic Planning):
- दुश्मन के एयर डिफेंस, रडार नेटवर्क, एयरबेस और सैन्य ढांचे की पहचान।
- पूरे युद्ध क्षेत्र में वायुसेना की रणनीति बनाना – कौन से टारगेट पहले नष्ट किए जाएं, किस दिशा से हमला हो, आदि।
2. संचालन (Operations Execution):
- फाइटर, बॉम्बर, रीकॉन (जासूसी) और टैंकर विमानों के मिशन की मंजूरी।
- समय-समय पर एयरस्ट्राइक, CAP (Combat Air Patrol), और सपोर्ट मिशन की निगरानी।
3. इंटर-सर्विस समन्वय (Joint Warfare Coordination):
- थलसेना और नौसेना के साथ तालमेल – जैसे ग्राउंड ऑपरेशनों के लिए एयर सपोर्ट देना।
- NSA, रक्षा मंत्रालय और CCS (Cabinet Committee on Security) के साथ संपर्क बनाए रखना।
4. एयर डिफेंस मैनेजमेंट:
- देश की वायु सीमाओं की सुरक्षा का जिम्मा – दुश्मन के हमलों को रोकना।
- S-400, Akash, और अन्य एयर डिफेंस सिस्टम को तैनात करने का निर्णय।
5. इंटेलिजेंस और साइबर वॉरफेयर:
- दुश्मन की गतिविधियों पर खुफिया नजर।
- साइबर स्पेस में सुरक्षा और हमला दोनों को हैंडल करना।
जब बात आतंकी ढांचे को मिटाने की हो, तो भारत अब एक नाम पर भरोसा करता है – एयर मार्शल अवधेश कुमार भारती। ये वही अफसर हैं जिनकी प्लानिंग, लीडरशिप और फोकस से पाकिस्तान की आतंकी इंडस्ट्री का फुल-स्टॉप लिखा गया।
सोर्स- https://www.bharat-rakshak.com/indianairforce/database/18781
-

‘अमिताभ बच्चन बीमार हैं, उन्हें डॉक्टर दिखाओ’, भारत- PAK तनाव के बीच बिग बी पर भड़के लोग, कर दी ऐसी हालत
-

वाह रे पाकिस्तान! आतंकी का बेटा अहमद शरीफ चौधरी PAK आर्मी का चेहरा, जानें ओसामा बिन लादेन से क्या नाता?
-

‘इंदिरा गांधी होना आसान नहीं!’, भारत-पाक तनाव के बीच कांग्रेस ने लगाए पोस्टर, 1971 में क्या हुआ था?
-

ट्रंप के कश्मीर मुद्दे पर मध्यस्थता की पेशकश से सियासत तेज! विपक्ष ने की सर्वदलीय बैठक की मांग,किसने क्या कहा?
-

Operation Sindoor: पहलगाम आतंकी हमले में पति को खोने वाली सोहिनी देवी को अब मिली भारत की नागरिकता
-

India-Pakistan War: पाकिस्तान में न्यूक्लियर हथियारों को कौन करता है कंट्रोल? अथॉरिटी की आज PM के साथ बैठक
-

‘पाकिस्तान को दुनिया के नक्शे से मिटा दो’, भारत-PAK तनाव के बीच कंगना रनौत का बड़ा बयान
-

जम्मू, पंजाब, राजस्थान, गुजरात के कई शहरों में अलर्ट, लाइट बंद रखने और बाहर ना निकलने के आदेश
-

India Pakistan Tension के 18 दिन, कैसे भारत ने पाकिस्तान को दिया मुंहतोड़ जवाब, टाइमलाइन में पढ़ें पूरी कहानी
-

जिस S-400 को तबाह करने की फर्जी फैला खबरें रहे पाक की मिसाइलें इसे छू भी नहीं सकती, कैसे करता है काम?
-

MEA Press Briefing में पाक का झूठ एक्सपोज,कर्नल सोफिया ने कहा हमारे सभी एयरबेस सुरक्षित,जानें मुख्य बातें
-

पाकिस्तान को कितना नुकसान हुआ, कौन-कौन से झूठ बोले? भारतीय कर्नल सोफिया कुरैशी ने सब बता दिया
-

भारत-पाकिस्तान की 4 दिनों की जंग कैसे पहुंची थी ‘सीजफायर डील’ तक? क्यों हुई ट्रंप की एंट्री? समझें क्रोनोलॉजी
-

Jammu Kashmir में हाई अलर्ट के बीच यहां जानें जरूरी अपडेट्स, स्कूल से लेकर ATM तक क्या खुला-क्या बंद
-

India-Pakistan War: इस्लाम सिर्फ दिखावा,मकसद आतंकवाद को बढ़ाना’ ओवैसी का पाकिस्तान पर तीखा प्रहार

