Hawk News
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Facebook Twitter Instagram
Thursday, July 2
Facebook Twitter LinkedIn VKontakte
Hawk News
Banner
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Hawk News
Home » All News » Air India Flight: हवा में क्यों अटक गई 335 यात्रियों की जान, टेकऑफ करते ही क्यों लैंड हुआ एयर इंडिया का विमान?
Hindi News

Air India Flight: हवा में क्यों अटक गई 335 यात्रियों की जान, टेकऑफ करते ही क्यों लैंड हुआ एयर इंडिया का विमान?

HawkNewsBy HawkNewsDecember 22, 2025No Comments5 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
Total Views: 0

Last Updated:December 22, 2025, 11:22 IST

Air India Flight Emergency Landing: एयर इंडिया के एक विमान में उस वक्त खलबली मच गई, जब उसे वापस दिल्ली एयरपोर्ट पर उतारा गया. जी हां, मुंबई के लिए रवाना हुई एयर इंडिया की फ्लाइट AI-887 (बोइंग 777-300ER) को तकनीकी खराबी के चलते वापस दिल्ली लौटना पड़ा. विमान को सुबह 7:47 बजे सुरक्षित तरीके से इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. उस वक्त विमान में 335 यात्री सवार थे.

हवा में क्यों अटक गई 335 यात्रियों की जान, टेकऑफ करते ही क्यों लैंड हुआ विमान?दिल्ली से मुंबई जा रही एयर इंडिया फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. (रॉयटर्स)

Air India Flight Emergency Landing: एयर इंडिया का विमान हवा में था. उसके टेकऑफ हुए कुछ सेकेंड ही हुआ थे. अचानक बीच आसमान में कुछ ऐसा हुआ कि प्लेन में बैठे यात्रियों की जान हलक में अटक गई. आनन-फानन में पायलट ने सूझबूझ का परिचय दिया और तब जाकर एयर इंडिया विमान (एयर इंडिया की फ्लाइट AI-887 बोइंग 777-300ER) की इमरजेंसी लैंडिंग हो सकी. यह घटना दिल्ली एयरपोर्ट की सोमवार सुबह की है. इस घटना के बाद यात्रियों से लेकर एयरपोर्ट पर मौजूद अधिकारियों में हड़कंप मच गया. फिलहाल, सभी यात्री सुरक्षित हैं, मगर एक सबके जहन में अहमदाबाद प्लेन क्रैश की याद ताजा हो गई थी. अब सवाल है कि आखिर अचानक ऐसा क्या हुआ कि यात्रियों की जान हलक में अटक गई थी?

सबसे पहले जानते हैं कि हुआ क्या. दरअसल, दिल्ली से मुंबई जा रही एयर इंडिया की उड़ान एआई887 में तकनीकी समस्या आने के बाद विमान को दिल्ली एयरपोर्ट पर वापस उतारना पड़ा. विमान ने सोमवार की सुबह दिल्ली से टेक-ऑफ किया था, लेकिन कुछ ही देर बाद तकनीकी गड़बड़ी के संकेत मिलने पर फ्लाइट क्रू ने स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (एसओपी) के तहत एहतियातन वापस लौटने का फैसला लिया. विमान सुरक्षित रूप से दिल्ली एयरपोर्ट पर उतारा गया और सभी यात्री व क्रू सदस्य सुरक्षित बाहर निकाल लिए गए.

कैसे विमान में अटकी यात्रियों की जान?
विमान को सुबह 7:47 बजे सुरक्षित तरीके से इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. यह विमान में करीब 335 लोग सवार थे. एयर इंडिया की दिल्ली से मुंबई जा रही फ्लाइट AI887 को 22 दिसंबर को उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद तकनीकी कारणों से वापस दिल्ली लौटना पड़ा. सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली से मुंबई के लिए उड़ान भरने के बाद विमान के इंजन नंबर नंबर 2 में ऑयल प्रेशर जीरो हो गया था. इसकी भनकर जैसे पायलट को लगी, आनन-फानन में इमरजेंसी लैंडिंग का फैसला किया. इसके बाद पायलट ने तकनीकी खामी पर वापस दिल्ली एयरपोर्ट के अथॉरिटी को संपर्क किया. विमान की इमरजेंसी लैंडिंग की सूचना से हड़कंप मच गया. एयरपोर्ट पर कर्मचारियों ने विपरीत परिस्थितियों से निपटने के लिए तैयारियां शुरू कर दी. हालांकि, राहत की बात यह रही कि कुछ ही देर हवा में रहने के बाद विमान ने एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग की. विमान की वापस दिल्ली लौटने पर यात्रियों में भी हड़कंप मच गया.

एयर इंडिया ने घटना पर क्या कहा?
एयर इंडिया के प्रवक्ता के अनुसार, मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) के तहत चालक दल ने एहतियातन विमान को दिल्ली वापस लाने का निर्णय लिया. विमान ने दिल्ली हवाई अड्डे पर सुरक्षित लैंडिंग की, जिसके बाद सभी यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित रूप से उतार लिया गया. एयर इंडिया ने इस अप्रत्याशित स्थिति के कारण यात्रियों को हुई असुविधा पर खेद व्यक्त किया है. विमान की लैंडिंग के बाद ग्राउंड स्टाफ ने दिल्ली में यात्रियों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराई है. साथ ही, यात्रियों को मुंबई भेजने के लिए वैकल्पिक व्यवस्थाएं की गई हैं. फिलहाल दिल्ली में विमान सुरक्षित लैंड कर गया है और यात्रियों और क्रू को विमान से उतार लिया गया है. सभी सुरक्षित हैं.

अभी क्या है यात्रियों का हाल?
एयरलाइन ने बताया कि विमान की आवश्यक तकनीकी जांच की जा रही है. वहीं, दिल्ली में मौजूद ग्राउंड टीम यात्रियों को तत्काल सहायता प्रदान कर रही है और उन्हें जल्द ही उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था कर दी गई है. यात्रियों को हुई इस असुविधा के लिए एयर इंडिया ने खेद व्यक्त करते हुए कहा कि स्थिति पूरी तरह अप्रत्याशित थी, लेकिन यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा कंपनी की सर्वोच्च प्राथमिकता है. विमान की वापस लैंडिंग के बाद तकनीकी जांच प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और इंजीनियरिंग टीम आवश्यक निरीक्षण में जुटी हुई है.

हैदराबाद में क्यों हड़कंप?
उधर आज यानी 22 दिसंबर की रात करीब 12 बजे हैदराबाद एयरपोर्ट पर एम्स्टर्डम–हैदराबाद केएलएम एयरलाइंस की उड़ान को लेकर बम की धमकी वाला ई-मेल मिला. इसके बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं. यह उड़ान रात करीब 1 बजे सुरक्षित रूप से हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतर गई. एहतियात के तौर पर मानक सुरक्षा प्रक्रियाएं लागू की गईं और विमान व यात्रियों की जांच की गई. स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में रही।

About the Author

Shankar Pandit

Shankar Pandit has more than 10 years of experience in journalism. Before News18 (Network18 Group), he had worked with Hindustan times (Live Hindustan), NDTV, India News Aand Scoop Whoop. Currently he handle ho…और पढ़ें

First Published :

December 22, 2025, 11:13 IST

homenation

हवा में क्यों अटक गई 335 यात्रियों की जान, टेकऑफ करते ही क्यों लैंड हुआ विमान?

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous ArticleGold Rate: क्रिसमस से पहले 22 दिसंबर को सोना महंगा हुआ या सस्ता? दिल्ली से मुंबई तक क्या है 22K गोल्ड रेट | Gold Rate Today 22 december 2025 india delhi chennai mumbai kolkata Sone Ka Bhav Chandi Ka Bhav News in Hindi
Next Article Aaj Ka Taaja Samachar LIVE: यूपी में नहीं बनता कोडीन कफ सिरप-CM योगी आदित्यनाथ | Aaj Ka Taaja Samachar Live Aaj Ki Latest News Today Breaking News 22 december 2025, Weather updates Hindi
HawkNews
  • Website

Related Posts

Khamenei Funeral: खामेनेई के जनाजे पर हमला करेगा अमेरिका? Trump की करीबी महिला ने दिया इशारा, क्या है मतलब? | laura-loomer-khamenei-funeral-controversy-trump-iran-news-world-news-hindi

July 2, 2026

PM Modi Japan Gujaratis mitti pani: पीएम मोदी ने जापान में बसे भारतीयों से क्‍यों मांगा था म‍िट्टी-पानी, क्‍या हुआ उसका?

July 2, 2026

‘जो होना है, होकर रहेगा’, MP मनीष तिवारी छोड़ने वाले हैं कांग्रेस? पंजाब चुनाव में राहुल गांधी की बढ़ेगी टेंशन | Manish Tewari Will leave congress? Suspense after post punjab election INC committees row

July 2, 2026

Comments are closed.

Tags
culture fashion Featured fitness gadgets Just In leisure lifestyle Opinion phones Picks Science technology Top News
Categories
  • Beauty (12)
  • Business (19)
  • Celebrities (11)
  • Education (8)
  • Entertainment (6)
  • Fashion (12)
  • Fitness (11)
  • Health (3)
  • Hindi News (10,998)
  • Jobs (14)
  • Leisure (15)
  • Lifestyle (17)
  • Opinion (13)
  • Picks (7)
  • Politics (4)
  • Sports (3)
  • Tech (13)
  • Travel (10)
Editors Picks

Review: Record Shares of Voters Turned Out for 2020 election

January 11, 2021

EU: ‘Addiction’ to Social Media Causing Conspiracy Theories

January 11, 2021

World’s Most Advanced Oil Rig Commissioned at ONGC Well

January 11, 2021

Melbourne: All Refugees Held in Hotel Detention to be Released

January 11, 2021
Latest Posts

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

January 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

January 15, 2021

A Review of the Venus Optics Argus 18mm f/0.95 MFT APO Lens

January 15, 2021

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Advertisement
Demo
Demo
Top Posts

PM Modi के परमात्मा और महात्मा गांधी वाले बयान पर ऐसा क्या बोले राहुल गांधी? सदन में बजने लगी तालियां

July 1, 202412 Views

Katra Srinagar Mata Vashno Devi Vande Bharat Indian Railways New Train Rote

April 14, 202515 Views

CBSE Board Result 2025: क्या 6 मई को आएगा सीबीएसई रिजल्ट? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट, बोर्ड ने दी सफाई

May 4, 202513 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • YouTube
  • TikTok
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

By HawkNewsJanuary 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

By HawkNewsJanuary 15, 2021

A Review of the Venus Optics Argus 18mm f/0.95 MFT APO Lens

By HawkNewsJanuary 15, 2021

Subscribe to Updates

Get the latest tech news from FooBar about tech, design and biz.

Demo
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • Pinterest
Our Picks

Khamenei Funeral: खामेनेई के जनाजे पर हमला करेगा अमेरिका? Trump की करीबी महिला ने दिया इशारा, क्या है मतलब? | laura-loomer-khamenei-funeral-controversy-trump-iran-news-world-news-hindi

July 2, 2026

PM Modi Japan Gujaratis mitti pani: पीएम मोदी ने जापान में बसे भारतीयों से क्‍यों मांगा था म‍िट्टी-पानी, क्‍या हुआ उसका?

July 2, 2026

‘जो होना है, होकर रहेगा’, MP मनीष तिवारी छोड़ने वाले हैं कांग्रेस? पंजाब चुनाव में राहुल गांधी की बढ़ेगी टेंशन | Manish Tewari Will leave congress? Suspense after post punjab election INC committees row

July 2, 2026

Nitin Nabin| election commission| by election date| नितिन नबीन की विधानसभा सीट पर 30 जुलाई को मतदान और 3 अगस्त को मतगणना

July 2, 2026
Don't Miss

Stay updated with our comprehensive news portal, delivering timely insights on global events, politics, tech, culture, and more. Your reliable source for informed perspectives.

We're social. Connect with us:

Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

About

Your source for the lifestyle news. This demo is crafted specifically to exhibit the use of the theme as a lifestyle site. Visit our main page for more demos.

We're social, connect with us:

Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte
From Flickr
Ascend
terns
casual
riders on the storm
chairman
mood
monument
liquid cancer
blue
basement
ditch
stars
Popular Posts

Khamenei Funeral: खामेनेई के जनाजे पर हमला करेगा अमेरिका? Trump की करीबी महिला ने दिया इशारा, क्या है मतलब? | laura-loomer-khamenei-funeral-controversy-trump-iran-news-world-news-hindi

July 2, 2026

PM Modi Japan Gujaratis mitti pani: पीएम मोदी ने जापान में बसे भारतीयों से क्‍यों मांगा था म‍िट्टी-पानी, क्‍या हुआ उसका?

July 2, 2026

‘जो होना है, होकर रहेगा’, MP मनीष तिवारी छोड़ने वाले हैं कांग्रेस? पंजाब चुनाव में राहुल गांधी की बढ़ेगी टेंशन | Manish Tewari Will leave congress? Suspense after post punjab election INC committees row

July 2, 2026
Copyright © 2017. Designed by Webdadz.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.