Last Updated:
Indian Air Force Story: कई बार बचपन की सोची गई बात को सही कर पाना बहुत ही मुश्किल होता है. लेकिन एक ऐसी ही लड़की के बारे में बताने जा रहे हैं, जो बचपन से ही आर्म्ड फोर्सेज ज्वाइन करना चाहती थी, अब वह भारतीय…और पढ़ें
Indian Air Force Story: AFMC से MBBS करके बनीं फ्लाइंग ऑफिसर
Indian Air Force Story: अगर कुछ कर गुजरने की इच्छाशक्ति हो तो किसी भी काम को पूरा किया जा सकता है. फिर MBBS के लिए आयोजित की जाने वाली प्रवेश परीक्षा नीट यूजी ही क्यों न हो, उसे भी पास किया जा सकता है. ऐसी ही कहानी एक लड़की है, जो भारतीय वायुसेना की पहली फ्लाइंग ऑफिसर बनकर नया कीर्तिमान बनाई हैं. हम जिनकी बात कर रहे हैं, उनका नाम डॉ. अर्मिश असीजा (Dr. Armish Asija) है.
AFMC से MBBS की पूरी पढ़ाई
डॉ. अर्मिश असीजा पंजाब के फाजिल्का से ताल्लुक रखती हैं. उन्होंने आर्म्ड फोर्सेज मेडिकल कॉलेज (AFMC) पुणे से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की हैं. इसमें वह कक्षा में 5वीं रैंक हासिल की हैं. वह अपनी कक्षा की 30 महिला छात्रों में से एक थीं. वह अपने अनुभव साझा करते हुए बताते हैं कि आज का समय महिलाओं के लिए सकारात्मक बदलाव का संकेत देता है. लड़कियों को अपनी जगह मजबूत और सुरक्षित करने के लिए हर संभव प्रयास करना होता है.
आर्म्ड फोर्सेज में परिवार की पहली सदस्य
अर्मिश असीजा अपने परिवार से आर्म्ड फोर्सेज में शामिल होने वाली पहली सदस्य हैं. उनकी इस उपलब्धि ने न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे फाजिल्का जिले को गर्व से भर दिया है. उनका सफर महिलाओं की दृढ़ इच्छाशक्ति और सपनों को साकार करने की प्रेरणा का प्रतीक है. उन्होंने यह साबित कर दिया है कि सफलता के लिए स्थान मायने नहीं रखता, फिर चाहे आप दिल्ली में हों या फाजिल्का में, जो हासिल करना है, वह कहीं से भी संभव है.
परिवार का मिला सहारा
अर्मिश असीजा को जब भी कोई संदेह होता, तो उनका परिवार मनोबल बढ़ाता. उन्हें परिवार का पूरा सपोर्ट मिला है. उनकी मां सोनिका असीजा हिसार के गुरु जम्बेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में केमेस्ट्री डिपार्टमेंट की प्रमुख हैं, जबकि पिता मंदीप असीजा पर्यावरण इंजीनियर हैं. बचपन से ही आर्म्ड फोर्सेज के प्रति घर में सम्मान का माहौल देखकर उन्होंने इसे अपना लक्ष्य बनाया था. उनके चाचा नवदीप असीजा पंजाब सरकार में ट्रैफिक मैनेजमेंट के एडवाइजर हैं.
डॉ. अर्मिश असीजा का सफर यह बताता है कि कठिन परिश्रम और दृढ़ निश्चय से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है. उनकी उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक प्रेरणा हो सकती है.
ये भी पढ़ें…
यूपी के इन जिलों में बंद हुए स्कूल, 9वीं, 12वीं क्लासेज की टाइमिंग बदली, जानें तमाम डिटेल
ITBP में नौकरी पाने का शानदार मौका, 10वीं, 12वीं करें आवेदन, 81100 मिलेगी सैलरी
January 15, 2025, 19:55 IST

