Last Updated:
ED Raid on AAP Leader: ईडी ने बैंक फ्रॉड मामले में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता दीपक सिंगला के ठिकानों पर छापेमारी की है. जांच एजेंसी ने दिल्ली और गोवा में कई जगहों पर सुबह-सुबह तलाशी अभियान चलाया.
AAP नेता दीपक सिंगला के ठिकानों पर ईडी ने सुबह-सुबह छापेमारी की है.
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बैंक फ्रॉड मामले में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता दीपक सिंगला के ठिकानों पर छापेमारी की है. एजेंसी ने दिल्ली और गोवा में कई जगहों पर तलाशी अभियान चलाया. सूत्रों के मुताबिक, यह कार्रवाई बैंक धोखाधड़ी से जुड़े एक मामले में की गई है. ED की टीम ने सुबह से ही दीपक सिंगला से जुड़े परिसरों पर दस्तावेजों और डिजिटल रिकॉर्ड की जांच शुरू कर दी. बताया जा रहा है कि यह तलाशी अभियान ED की CDZO-2 यूनिट की ओर से अंजाम दिया गया. एजेंसी मामले में कथित वित्तीय अनियमितताओं और लेनदेन की जांच कर रही है.
सिंगला आम आदमी पार्टी (AAP) की ओर से विश्वास नगर विधानसभा सीट से उम्मीदवार रह चुके हैं. वर्ष 2024 में भी एक जांच के सिलसिले में ED ने उनके ठिकानों पर छापा मारा था.
हालांकि, अभी तक ED की ओर से आधिकारिक तौर पर मामले की विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई है. यह भी साफ नहीं हो पाया है कि जांच में कितनी रकम के कथित बैंक फ्रॉड की पड़ताल की जा रही है. फिलहाल एजेंसी की कार्रवाई जारी है और आने वाले समय में इस मामले में और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है.
यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप News18Hindi पर पढ़ रहे हैं. जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे अपडेट कर रहे हैं. ज्यादा बेहतर एक्सपीरिएंस के लिए आप इस खबर को रीफ्रेश करते रहें, ताकि सभी अपडेट आपको तुरंत मिल सकें. आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ Hindi.News18.com पर…
About the Author
साद बिन उमर को पत्रकारिता के क्षेत्र में 15 साल से अधिक का अनुभव है, जिनमें से 12 साल उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता को दिए है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने आज तक, एनडीटीवी, पीटीआई और नया इंडिया जैसे प्र…और पढ़ें

