Last Updated:
Aaj Ka Mithun Rashifal 12 October: शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन चंद्रमा-शनि के प्रभाव से बन रहा है घात योग. करीबी लोगों से धोखे और वित्तीय नुकसान की आशंका है. किसी भी दस्तावेज पर बिना पढ़े हस्ताक्षर न करें और पार्टनरशिप टालें. करियर, रिश्तों और मानसिक शांति के लिए ज्योतिषाचार्य के बताए खास उपाय और दिन का पूरा हाल विस्तार से जानें.
Aaj Ka Mithun Rashifal 12 October 2026 (मिथुन राशिफल)/देहरादून: आज 12 अक्टूबर यानी सोमवार का दिन है. हिंदी पंचांग के अनुसार आज रात 10 बजकर 14 मिनट तक आश्विन शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि रहेगी, इसके बाद तृतीया तिथि शुरू हो जाएगी. वहीं रात 11 बजकर 52 मिनट तक स्वाति नक्षत्र रहेगा, इसके बाद विशाखा नक्षत्र शुरू होगा. चंद्रमा पूरे दिन अपनी तुला राशि में संचरण करेंगे. सोमवार का दिन भगवान शिव और मां दुर्गा के द्वितीय स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की उपासना के लिए समर्पित माना जाता है. आज शारदीय नवरात्रि का दूसरा दिन है, मिथुन जातक के व्रत और धर्म से जुड़े कार्य करने से उन्हें लाभ हो सकते हैं.
चंद्रमा और शनि का प्रभाव तथा घात योग की आशंका
देहरादून के ज्योतिषाचार्य संजय ने बताया कि वैसे तो नवरात्रों का शुभ समय चल रहा है, लेकिन मिथुन जातकों पर चंद्रमा और शनि का प्रभाव जीवन में उतार-चढ़ाव ला सकता है. इस समय चंद्रमा की आठवीं दृष्टि आपके शुभचिंतकों पर पड़ रही है, जिसे ज्योतिष में घात योग माना जाता है. इसीलिए जिन लोगों पर आप आंख बंद कर भरोसा करते हैं, उनमें से आपको बहुत तगड़ा झटका लग सकता है क्योंकि आपको धोखा मिल सकता है. इसीलिए पैसे से जुड़े मामले हों या रिश्ते से जुड़े मामले हों, आप सोच-समझकर ही कोई भी कदम उठाइए.
वित्तीय मामलों और पार्टनरशिप में सतर्कता बरतने की सलाह
आपके पास अगर कोई भी एग्रीमेंट या किसी भी तरह के कागज आते हैं तो उन्हें बिना पढ़े और बिना देखे हस्ताक्षर बिल्कुल न करें. वहीं अगर आप किसी भी नए विचार या आइडिया में पार्टनरशिप करने की सोच रहे हैं तो इस विचार को अभी थोड़े समय के लिए रोक दीजिए. इस समय आपको अत्यधिक सावधानी बरतने की आवश्यकता है ताकि किसी भी प्रकार के आर्थिक या व्यावसायिक नुकसान से बचा जा सके.
मानसिक शांति और नकारात्मकता से बचने के उपाय
आप खुद को ज़ीरो की तरह बना लीजिए. आप समाधि, मेडिटेशन, उपवास और तीर्थ यात्रा करके खुद को शून्य बना लीजिए, जिसका अर्थ है कि भीतर किसी भी प्रकार की चिंता न रहे. इससे आज का दिन आपका बढ़िया बन जाएगा. शनि कर्म के मालिक हैं जो आपकी सत्ता के ऊपर हैं और आपकी लीडिंग पावर को कंट्रोल कर रहे हैं. आपको खुद पर पूरा ध्यान देना है तथा दूसरों की छोटी-मोटी गलतियों को नज़रअंदाज़ करना सीखना चाहिए.
करियर में सफलता के लिए कूटनीति और संवेदनशीलता का महत्व
उदाहरण के लिए आपके कार्यक्षेत्र या ऑफिस में जो आपके जूनियर हैं, उनकी कमियों का सबके सामने तमाशा न बनाएं. अपने करियर के लिए आप अपने चेहरे और व्यक्तित्व पर फोकस करें. आप डिप्लोमैटिक और तार्किक बनकर काम करेंगे तो आपके सभी काम शानदार तरीके से निपट जाएंगे. आज के दिन आप दृष्टिबाधित लोगों को भोजन करा सकते हैं तथा मेडिटेशन करके चिंता मुक्त होकर अपना काम कर सकते हैं, जिससे आपका करियर अच्छा बन पाएगा.
About the Author
Rahul Goel is a senior journalist with over 15 years of experience in print and digital media. He currently serves as a Coordinator and Publisher at News18 Hindi, managing State and Local18 content operations a…
और पढ़ें

