India
oi-Ankur Sharma
Aaj Ka Mausam: पूरा उत्तर भारत इस वक्त मानसून की चपेट में है,अगर दिल्ली की बात करें तो आज दिल्लीवालों को उमस तंग करेगी, यहां अधिकतम तापमान 38-39 डिग्री जा सकता है, फिलहाल बरसात की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग ने कहा है कि देश की राजधानी में 7 जुलाई से फिर से आंधी-पानी का दौर शुरू होगा,जिसके लिए यहां पर अलर्ट जारी किया गया है।
बारिश के दौरान तेज हवाएं भी चलेंगी, जिसकी गति 56 से 66 किमी प्रति घंटे हो सकती है। अगर दिल्ली की आबोहवा के बारे में बात करें तो यहां के प्रदूषण में पहले की तुलना में गिरावट आई है, दिल्ली में आज सुबह 6 बजे AQI 123 दर्ज किया गया है।

दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों में आज AQI निम्नलिखित है।(सुबह 6 बजे की स्थिति)
- पूसा, दिल्ली -69 एक्यूआई
- शादीपुर, दिल्ली -88 एक्यूआई
- पंजाबी बाग, शिवाजी पार्क -89 एक्यूआई
- नॉर्थ कैंपस, दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी -91 एक्यूआई
- एफ मुंडका, दिल्ली -123 एक्यूआई
बादल फटने की वजह से बाढ़ जैसे हालत की मार सह रहे हिमाचल में आज भी रेड अलर्ट है। चंबा, कांगड़ा,कुल्लू, मंडी, हमीरपुर, ऊना, बिलासपुर, सोलन, सिरमौर और शिमला में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मंडी में बादल फटने से भयंकर तबाही मची हुई है यहां अभी तक 75 लोगों की मौतें हो चुकी हैं।
गुजरात में भारी बारिश की आशंका (Aaj Ka Mausam)
नर्मदा, नवसारी, पंचमहल, पाटन, पोरबंदर, राजकोट, साबरकांठा, सूरत, अहमदाबाद, अमरेली, आनंद, अरावली, बनासकांठा, भरूच, भावनगर, छोटा उदयपुर, दाहोद, द्वारका में तेज बरसात होगी इसलिए चेतावनी जारी की गई है।
पंजाब में भारी बारिश (Aaj Ka Mausam)
जालंधर, कपूरथला, लुधियाना, मानसा, मोगा, अमृतसर, बरनाला, बठिंडा, फरीदकोट, फतेहगढ़ साहिब, फिरोजपुर में आज भारी बारिश की आशंका है इसके लिए चेतावनी जारी की गई है।
यूपी में अलर्ट जारी
बुलंदशहर, देवरिया, एटा, इटावा, फैजाबाद, गाजियाबाद, गोरखपुर, झांसी, कानपुर नगर, लखनऊ, मथुरा, मेरठ, मुरादाबाद, सहारनपुर, वाराणसी, और सोनभद्र में आज जमकर बरसात हो सकती है।
राजस्थान में भी अलर्ट जारी
भरतपुर, भीलवाड़ा, बीकानेर, बूंदी, चित्तौड़गढ़, चूरू, दौसा, धौलपुर, डूंगरपुर, हनुमानगढ़, जयपुर, जैसलमेर, जालौर में आंधी -पानी की आशंका है। लोगों के सचेत रहने की अपील की गई है।
केरल में भारी बारिश का अलर्ट
उत्तरी केरल के कासरगोड , कन्नूर , वायनाड , कोझीकोड , मलप्पुरम जिले; मध्य केरल के पलक्कड़ , त्रिशूर , एर्नाकुलम , इडुक्की , कोट्टायम में भारी बरसात की आशंका है।
कर्नाटक में होगी बरसात
बेंगलुरु , बेल्लारी, बीदर, बीजापुर, चामराजनगर, चिक्कबल्लापुरा, चिकमगलूर, चित्रदुर्ग, दक्षिण कन्नड़, दावणगेरे, धारवाड़, गदग, गुलबर्गा, हसन में भारी बरसात होगी।
उत्तराखंड में ऑरेंज अलर्ट जारी (Aaj Ka Mausam)
उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल, देहरादून, पौड़ी गढ़वाल और हरिद्वार में ऑरेंज अलर्ट जारी है।

