Last Updated:
Aaj Ka Makar Rashifal 18 October 2026: 18 अक्टूबर 2026 का मकर राशि राशिफल. व्यापार में नए अवसर मिलने के योग हैं और नौकरी में मेहनत का लाभ मिलेगा. परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा.
Today Capricorn Horoscope: ज्योतिषाचार्य पंडित रमेश भोजराज द्विवेदी के अनुसार, 18 अक्टूबर 2026, रविवार का दिन मकर राशि के जातकों के लिए नई उम्मीदें लेकर आ सकता है. आज कार्यक्षेत्र में आपकी सक्रियता बढ़ेगी और रुके हुए कामों को आगे बढ़ाने का अवसर मिलेगा. व्यापार में नए संपर्क बन सकते हैं, वहीं नौकरीपेशा लोगों को अपनी योग्यता साबित करने का मौका मिल सकता है. परिवार का सहयोग मिलने से मनोबल बढ़ेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई में निरंतरता बनाए रखने की जरूरत है.
आज लंबे समय से अटके किसी महत्वपूर्ण काम को पूरा करने की दिशा में प्रगति हो सकती है. आप अपनी योजनाओं को नए तरीके से आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे. किसी पुराने मामले में राहत मिलने से मन प्रसन्न हो सकता है. जरूरी फैसले लेते समय धैर्य रखें और जल्दबाजी से बचें.
मकर राशि वाले विद्यार्थियों को लक्ष्य पर ध्यान देने की जरूरत
विद्यार्थियों के लिए दिन पढ़ाई और तैयारी को व्यवस्थित करने का है. एकाग्रता के साथ अध्ययन करने से कठिन विषयों को समझने में मदद मिलेगी. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को नियमित अभ्यास करना चाहिए. समय का सही उपयोग करने से लक्ष्य प्राप्ति की दिशा में आगे बढ़ सकेंगे.
मकर राशि वाले स्वास्थ्य का जरूर रखें ध्यान
स्वास्थ्य सामान्य रहने की संभावना है, लेकिन कामकाज की भागदौड़ से थकान महसूस हो सकती है. पर्याप्त आराम करें और खान-पान का ध्यान रखें. मानसिक तनाव से बचने के लिए दिनचर्या में थोड़ा समय विश्राम के लिए भी निकालें.
मकर राशि वाले करें ये उपाय
रविवार के दिन सूर्यदेव को तांबे के पात्र से जल अर्पित करें. जल में लाल फूल डालकर सूर्यदेव का स्मरण करें और ‘ॐ घृणि सूर्याय नमः’ मंत्र का 108 बार जाप करें. संभव हो तो जरूरतमंद व्यक्ति को गुड़ या गेहूं का दान करें। मान्यता है कि सूर्यदेव की आराधना से आत्मविश्वास और सकारात्मकता बढ़ती है.
About the Author
मेरा नाम जागृति दुबे है. मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में पिछले 6 वर्षों से सक्रिय हूं. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को मैंने वर्ष 2019 में GBN 24 न्यूज़ चैनल से इंटर्नशिप के साथ शुरुआत देकर एक पेशेव…

