Last Updated:
Aaj ka Dhanu Rashifal 29 October 2026: परिध योग और शुक्र की स्थिति में बदलाव के कारण 29 अक्टूबर 2026 का दिन धनु राशि के जातकों के लिए सकारात्मक रहने वाला है. करियर, बिजनेस और परिवार में बड़े परिवर्तन की संभावना है. 29 अक्टूबर 2026 को परिध योग और शुक्र की स्थिति में बदलाव से धनु राशि के जातकों का दिन सकारात्मक रहेगा. करियर, बिजनेस और परिवार में बड़े बदलाव की संभावना है. भगवान विष्णु की पूजा करना शुभ रहेगा. जानें राशिफल और उपाय.
जमुई: धनु राशि के जातकों के लिए 29 अक्टूबर 2026 का दिन काफी सकारात्मक रहने वाला है. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि आज शुक्र की स्थिति में बदलाव होगा. शुक्र की स्थिति में बदलाव के कारण धनु राशि के जातकों के जीवन में भी कई तरह के बड़े परिवर्तन सामने आ सकते हैं. उन्होंने बताया कि शुक्र को प्रेम, रिश्तों, सुख-सुविधाओं और भौतिक सुखों का कारक माना जाता है. शुक्र की स्थिति में बदलाव का असर धनु राशि के जातकों के पारिवारिक जीवन, प्रेम संबंधों और आर्थिक मामलों पर देखने को मिल सकता है. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा ने बताया कि 29 अक्टूबर को धनु राशि वालों के लिए सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का अवसर मिल सकता है.
नौकरी में मिल सकती है नई जिम्मेदारी
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि 29 अक्टूबर को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी रहेगी तथा संध्या काल के बाद पंचमी तिथि प्रवेश कर जाएगी. उन्होंने बताया कि आज के दिन रोहिणी नक्षत्र और परिध योग का भी संयोग बनेगा, जिससे धनु राशि के जातकों के करियर में बड़ी सफलता मिल सकती है. आज धनु राशि के जातकों को रुका हुआ धन वापस मिल सकता है. साथ ही अगर आप बिजनेस करते हैं, तो आपको उसमें कुछ नयापन करने का अवसर मिलेगा. जिससे आपकी अच्छी आमदनी हो सकती है. नौकरी करने वाले जातकों को अधिकारियों के सामने अपनी बात रखने और कामकाज में नई जिम्मेदारी पाने का मौका मिल सकता है. यदि आप लंबे समय से किसी नए प्रोजेक्ट या काम की शुरुआत का इंतजार कर रहे हैं, तो अब उससे जुड़ी बातचीत आगे बढ़ सकती है.
प्यार और परिवार में ऐसा रहेगा दिन
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि आज धनु राशि के जातकों के पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे और घर में आपसी तालमेल बना रहेगा. दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाने का मौका मिल सकता है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा. हालांकि आज अनावश्यक खर्च करने से बचना आपके लिए बेहतर रहेगा. उन्होंने बताया कि आज के दिन धनु राशि के जातकों को भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए. ऐसा करना आपके लिए शुभ रहेगा. आज के दिन के लिए आपका शुभ अंक 3 और शुभ रंग पीला रहेगा.
About the Author
अमित रंजन वर्तमान में News18 में बिहार, झारखंड और दिल्ली से जुड़ी खबरों के समन्वय और संपादन का कार्य देख रहे हैं. खोजी पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है. राजनीति, शिक्षा, खेल, क्राईम और मौसम जैसे विषयों …

