Last Updated:
Drugs Sample Test Fail: बीमारी से राहत पाने के लिए जो दवा आप खा रहे हैं वह आपकी सेहत के साथ खिलवाड़ भी कर सकती है. अक्टूबर 2026 की ताजा जांच रिपोर्ट में दवाओं की गुणवत्ता को लेकर बेहद चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं. डीएससीओ और राज्य प्रयोगशालाओं की संयुक्त पड़ताल में देश भर से लिए गए दवाओं के कुल 324 सैंपल क्वालिटी टेस्ट में फेल हो गए हैं.
CDSCO की जांच में 324 दवाओं के सैंपल फेल हो गए हैं. (सांकेतिक तस्वीर)
CDSCO Drugs Sample Test Fail: देश में दवाओं की गुणवत्ता को लेकर केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है. अक्टूबर 2026 की जांच में कुल 324 दवाओं के सैंपल गुणवत्ता मानकों पर खरे नहीं उतरे. इनमें 37 सैंपल केंद्रीय औषधि प्रयोगशालाओं और 287 सैंपल राज्य औषधि जांच प्रयोगशालाओं की जांच में गुणवत्ता मानकों पर खरे नहीं (NSQ) पाए गए हैं.
जांच के दौरान असम की स्टेट ड्रग्स लैब में एक दवा का सैंपल नकली (Spurious) भी पाया गया. जांच में सामने आया कि इस दवा को एक अनधिकृत निर्माता ने तैयार किया था और इसके लिए दूसरी कंपनी के ब्रांड नाम का इस्तेमाल किया गया था. इस मामले में जांच जारी है. CDSCO ने स्पष्ट किया है कि दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ ड्रग्स एक्ट और संबंधित नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी.
हालांकि, CDSCO ने दवाओं को लेकर जारी सूची के संबंध में एक अहम स्पष्टीकरण भी दिया है. संगठन के मुताबिक, NSQ घोषित होने का मतलब यह है कि जांच में संबंधित दवा का विशेष बैच गुणवत्ता मानकों पर खरा नहीं उतरा. इसका अर्थ यह नहीं है कि उसी दवा के बाजार में उपलब्ध सभी बैच खराब हैं.
CDSCO और राज्य औषधि नियामक लगातार दवाओं की गुणवत्ता की निगरानी कर रहे हैं. इस संयुक्त निगरानी का उद्देश्य घटिया गुणवत्ता वाली और नकली दवाओं की पहचान कर उन्हें बाजार से हटाना तथा दवा सुरक्षा से जुड़े नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.
About the Author
राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…

