Hawk News
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Facebook Twitter Instagram
Tuesday, November 24
Facebook Twitter LinkedIn VKontakte
Hawk News
Banner
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Hawk News
Home » All News » UP Chunav 2027: ऐन मौके पर खेल करेंगे राहुल गांधी, अखिलेश यादव से 2027 में ब्रेकअप को होंगे मजबूर?
Hindi News

UP Chunav 2027: ऐन मौके पर खेल करेंगे राहुल गांधी, अखिलेश यादव से 2027 में ब्रेकअप को होंगे मजबूर?

HawkNewsBy HawkNewsNovember 24, 2026No Comments6 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
Total Views: 0

लखनऊ. यूपी चुनाव 2027 से पहले कांग्रेस और सपा के बीच गठबंधन पर पूर्ण विराम लग जाएगा? क्या राहुल गांधी स्वीकार करेंगे सपा की 26 सीटों वाला ऑफर? क्या राहुल गांधी और अखिलेश यादव की राहें जुदा-जुदा होने वाली है? अगर सपा-कांग्रेस में सीट शेयरिंग पर बात नहीं बनती है तो क्या असदुद्दीन ओवैसी की AIMIM और चंद्रशेखर आज़ाद की आज़ाद समाज पार्टी और मायावती की बीएसपी के साथ राहुल गांधी समझौता करेंगे? या फिर कांग्रेस अकेले यूपी की सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ेगी? जानिए जो यूपी पॉलिटिक्स में जो कभी नहीं हुआ क्या वह 2027 में होने वाला है? क्या यूपी की राजनीति मे दो ध्रूव एक साथ नजर आएंगे?

23 नवंबर को सपा-कांग्रेस के बीच गठबंधन की बैठक दिल्ली में महज 19 मिनट चली. मंगलवार यानी 24 नवंबर 2026 को दोनों जब दूसरी बार मिले तो सपा ने कांग्रेस को 26 सीटों का ऑफर दिया. इस बात की पुष्टि सपा के सीनियर लीडर और राज्यसभा सांसद रामगोपाल यादव ने कर दी. रामगोपाल ने कहा, सपा ने कांग्रेस को 26 सीट का ऑफर किया है. खास बात यह है कि इसमें 22 सीट ऐसी है, जहां सपा को 60 से 70 हजार वोट आई थी और कांग्रेस को 2 से 3 हजार. रामगोपाल यादव का यह बयान कांग्रेस नेताओं को चुभ सकता है.

क्या कांग्रेस-सपा में गठबंधन पर कल बड़ा अपडेट आएगा?

सपा-कांग्रेस में गठबंधन टूटा तो क्या होगा?

बीते दो दिनों से सपा और कांग्रेस के बीच नई दिल्ली में सीट बंटवारे को लेकर औपचारिक बातचीत शुरू हुई है. दोनों दलों के नेताओं ने समझौते के करीब होने का भरोसा जताया है. लकिन सीटों की संख्या पर पेंच फंस रहा है. कुछ खबरों में कांग्रेस द्वारा 106 सीटों से कम पर तैयार नहीं होने की बात कही जा रही है. ऐसे में अगर यदि सपा और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे पर सहमति नहीं बनती है, तो राजनीतिक समीकरण बदल सकते हैं.

26 से कितना आगे बढ़ सकती है सपा?

दिलचस्प बात यह है कि कांग्रेस ने शुरुआत में 181 सीटों की मांग रखी थी. इसके बाद अपनी सूची घटाकर करीब 130-131 सीटों तक लाई. लेकिन सपा की तरफ से 26 सीटों का प्रस्ताव सामने आने के बाद दोनों दलों के बीच अंतर काफी बड़ा दिखाई दे रहा है. अब सवाल है कि क्या अखिलेश यादव और राहुल गांधी के बीच गठबंधन टूटने की नौबत आ सकती है? क्या कांग्रेस सभी 403 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार सकती है? अगर सपा से समझौता नहीं होता है तो कांग्रेस के पास मायावती, चंद्रशेखर आजाद और छोटे क्षेत्रीय दलों के रूप में कौन-कौन से विकल्प मौजूद हैं?

कांग्रेस को कौन-कौन सी सीटें दे रही है सपा?

सूत्रों और मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस की करीब 130 सीटों वाली सूची में से शुरुआती तौर पर 26 सीटों का प्रस्ताव रखा है. यह सूची कांग्रेस की पुरानी मांग से काफी छोटी है. रिपोर्टों के अनुसार, सपा के प्रस्ताव में छह सीटें ऐसी हैं, जहां कांग्रेस का पिछला प्रदर्शन अपेक्षाकृत बेहतर रहा है. रामपुर खास और फरेंदा, जहां कांग्रेस ने 2022 में जीत दर्ज की थी. मथुरा, खेरागढ़, जगदीशपुर और किदवई नगर, जहां कांग्रेस दूसरे स्थान पर रही थी. इसके अलावा 20 अन्य सीटों का प्रस्ताव भी दिया गया है. इनमें बागपत, मोदीनगर, हापुड़, जेवर, स्याना, खुर्जा, खैर, इगलास, मांट, आगरा उत्तर, फतेहपुर सीकरी, बिलग्राम-मल्लावां, गोविंद नगर, नानपारा, गोरखपुर शहर, खजनी, पडरौना, फाजिलनगर, पिंडरा और वाराणसी कैंट शामिल हैं.

सपा की तरफ से कांग्रेस से यह भी कहा गया है कि वह बाकी सीटों पर अपने संभावित उम्मीदवारों के नाम और उनकी जीत की संभावनाओं का आधार बताए. कांग्रेस की परेशानी यह है कि वह 2027 के विधानसभा चुनाव में सिर्फ सपा की छोटी सहयोगी बनकर नहीं रहना चाहती. पार्टी को लगता है कि 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद यूपी में उसकी राजनीतिक स्थिति बदली है. 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने यूपी की 17 सीटों पर चुनाव लड़ा और छह पर जीत दर्ज की. वहीं सपा ने 62 सीटों पर चुनाव लड़कर 37 सीटें जीतीं.

कांग्रेस प्लान-B और प्लान- C क्या है?

कांग्रेस ने विधानसभा क्षेत्रों को A, B और C श्रेणियों में बांटकर अपनी चुनावी स्थिति का आकलन भी शुरू किया है. अगर सपा और कांग्रेस के बीच गठबंधन नहीं बनता है तो राजनीतिक चर्चा में सबसे पहला नाम बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती का आता है. इसके पीछे एक बड़ी वजह है. कांग्रेस और बसपा दोनों ही यूपी में दलित, मुस्लिम, ब्राह्मण और अन्य सामाजिक वर्गों के बीच अपना आधार बढ़ाने की कोशिश कर सकती हैं.

मायावती से कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम की मुलाकात

कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने मायावती से मुलाकात और संभावित गठबंधन के सवाल पर पहले कहा था कि राजनीति में संभावनाएं कभी खत्म नहीं होतीं. हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया था कि इस पर अंतिम फैसला मायावती को करना है. लेकिन इसमें तीन बातों पर पेंच फंसे तो हैरानी नहीं होगी. पहला, मायावती की बसपा फिलहाल अपनी स्वतंत्र राजनीतिक पहचान और संगठन पर जोर दे रही है. दूसरा, बसपा और कांग्रेस के बीच अतीत में भी कई राजनीतिक मुद्दों पर मतभेद रहे हैं. तीसरा, दोनों पार्टियों के बीच सीटों और नेतृत्व को लेकर सहमति बनाना आसान नहीं होगा.

स्वामी प्रसाद मौर्य सहित इन दलों के साथ जाएगी कांग्रेस?

इसके अलावा स्वामी प्रसाद मौर्य की अपनी जनता पार्टी और ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद की आजाद समाज पार्टी से कांग्रेस गठबंधन कर सकती है. पिछले दिनों स्वामी प्रसाद मौर्य की राहुल गांधी औऱ प्रियंका गांधी से मुलाकात हुई थी. उनकी पार्टी कांग्रेस के साथ सीटों को लेकर बातचीत की संभावनाएं तलाशती रही है. इसके बाद संजय चौहान की जनवादी पार्टी (सोशलिस्ट) से कांग्रेस गठबंधन कर सकती है. अपना दल (कमेरावादी) के साथ भी कांग्रेस गठबंधन कर सकती है. इन दलों के नेता चाहते हैं कि उन्हें कांग्रेस के संभावित हिस्से में से विधानसभा सीटें मिलें और वे अपने चुनाव चिह्न पर लड़ सकें. हालांकि, कांग्रेस की ओर से कुछ नेताओं को अपने चुनाव चिह्न पर लड़ाने की इच्छा भी जताई गई थी.

यूपी चुनाव 2027 से पहले असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद ने सामाजिक परिवर्तन मोर्चा बनाया है. दोनों नेताओं ने सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ने की बात कही है. ऐसे में सवाल है कि अगर सपा से कांग्रेस का गठबंधन टूटता है तो क्या राहुल गांधी इस मोर्चे के साथ जा सकते हैं?

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Article6 साल बाद पंजाब चुनाव में फिर साथ आएंगे BJP और अकाली दल? अमित शाह और सुखबीर की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर टिकी निगाहे | Punjab Election 2027 BJP Akali Dal Alliance amit shah Sukhbir Singh Badal joint press conference
Next Article बिहार के कृषि उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाने की तैयारी, CM सम्राट चौधरी ने 2030 तक लॉजिस्टिक्स विकसित करने का दिया निर्देश | 2027 तक बिहार अपने कृषि उत्पादों को ब्रांड करेगा और विश्वविद्यालय परियोजनाओं को गति देगा
HawkNews
  • Website

Related Posts

बिहार के कृषि उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाने की तैयारी, CM सम्राट चौधरी ने 2030 तक लॉजिस्टिक्स विकसित करने का दिया निर्देश | 2027 तक बिहार अपने कृषि उत्पादों को ब्रांड करेगा और विश्वविद्यालय परियोजनाओं को गति देगा

November 24, 2026

6 साल बाद पंजाब चुनाव में फिर साथ आएंगे BJP और अकाली दल? अमित शाह और सुखबीर की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर टिकी निगाहे | Punjab Election 2027 BJP Akali Dal Alliance amit shah Sukhbir Singh Badal joint press conference

November 24, 2026

हिमाचल में 4 साल में 329 हत्याएं और 1,386 दुष्कर्म, महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराधों में इजाफा

November 24, 2026

Comments are closed.

Tags
culture fashion Featured fitness gadgets Just In leisure lifestyle Opinion phones Picks Science technology Top News
Categories
  • Beauty (12)
  • Business (19)
  • Celebrities (11)
  • Education (8)
  • Entertainment (6)
  • Fashion (12)
  • Fitness (11)
  • Health (3)
  • Hindi News (14,391)
  • Jobs (14)
  • Leisure (15)
  • Lifestyle (17)
  • Opinion (13)
  • Picks (7)
  • Politics (4)
  • Sports (3)
  • Tech (13)
  • Travel (10)
Editors Picks

Review: Record Shares of Voters Turned Out for 2020 election

January 11, 2021

EU: ‘Addiction’ to Social Media Causing Conspiracy Theories

January 11, 2021

World’s Most Advanced Oil Rig Commissioned at ONGC Well

January 11, 2021

Melbourne: All Refugees Held in Hotel Detention to be Released

January 11, 2021
Latest Posts

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

January 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

January 15, 2021

A Review of the Venus Optics Argus 18mm f/0.95 MFT APO Lens

January 15, 2021

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Advertisement
Demo
Demo
Top Posts

Sajjan Kumar Caste: चाय बेचने वाले सज्जन की जाति क्या? 3 बार कांग्रेस MP रहे, कितनी दौलत परिवार के लिए छोड़ी? | Sajjan Kumar Caste: Tea Seller 3 Time Congress MP Dies-Know Family, Net Worth News Hindi

August 20, 2026114 Views

PM Modi के परमात्मा और महात्मा गांधी वाले बयान पर ऐसा क्या बोले राहुल गांधी? सदन में बजने लगी तालियां

July 1, 202412 Views

Katra Srinagar Mata Vashno Devi Vande Bharat Indian Railways New Train Rote

April 14, 202515 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • YouTube
  • TikTok
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

By HawkNewsJanuary 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

By HawkNewsJanuary 15, 2021

A Review of the Venus Optics Argus 18mm f/0.95 MFT APO Lens

By HawkNewsJanuary 15, 2021

Subscribe to Updates

Get the latest tech news from FooBar about tech, design and biz.

Demo
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • Pinterest
Our Picks

बिहार के कृषि उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाने की तैयारी, CM सम्राट चौधरी ने 2030 तक लॉजिस्टिक्स विकसित करने का दिया निर्देश | 2027 तक बिहार अपने कृषि उत्पादों को ब्रांड करेगा और विश्वविद्यालय परियोजनाओं को गति देगा

November 24, 2026

UP Chunav 2027: ऐन मौके पर खेल करेंगे राहुल गांधी, अखिलेश यादव से 2027 में ब्रेकअप को होंगे मजबूर?

November 24, 2026

6 साल बाद पंजाब चुनाव में फिर साथ आएंगे BJP और अकाली दल? अमित शाह और सुखबीर की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर टिकी निगाहे | Punjab Election 2027 BJP Akali Dal Alliance amit shah Sukhbir Singh Badal joint press conference

November 24, 2026

हिमाचल में 4 साल में 329 हत्याएं और 1,386 दुष्कर्म, महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराधों में इजाफा

November 24, 2026
Don't Miss

Stay updated with our comprehensive news portal, delivering timely insights on global events, politics, tech, culture, and more. Your reliable source for informed perspectives.

We're social. Connect with us:

Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

About

Your source for the lifestyle news. This demo is crafted specifically to exhibit the use of the theme as a lifestyle site. Visit our main page for more demos.

We're social, connect with us:

Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte
From Flickr
Ascend
terns
casual
riders on the storm
chairman
mood
monument
liquid cancer
blue
basement
ditch
stars
Popular Posts

बिहार के कृषि उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाने की तैयारी, CM सम्राट चौधरी ने 2030 तक लॉजिस्टिक्स विकसित करने का दिया निर्देश | 2027 तक बिहार अपने कृषि उत्पादों को ब्रांड करेगा और विश्वविद्यालय परियोजनाओं को गति देगा

November 24, 2026

UP Chunav 2027: ऐन मौके पर खेल करेंगे राहुल गांधी, अखिलेश यादव से 2027 में ब्रेकअप को होंगे मजबूर?

November 24, 2026

6 साल बाद पंजाब चुनाव में फिर साथ आएंगे BJP और अकाली दल? अमित शाह और सुखबीर की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर टिकी निगाहे | Punjab Election 2027 BJP Akali Dal Alliance amit shah Sukhbir Singh Badal joint press conference

November 24, 2026
Copyright © 2017. Designed by Webdadz.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.