Last Updated:
Salary Hike : ऐसा लगता है कि 8वें वेतन आयोग से पहले ही प्राइवेट सेक्टर कर्मचारियों की जेब भरने वाली है. पहले पीएम मोदी और अब वित्त मंत्रालय ने कॉरपोरेट जगत से अपील की है कि वे अपने कर्मचारियों की सैलरी बढ़ाएं, ताकि बाजार में खपत और डिमांड बढ़े और इकनॉमी को मजबूती मिले.
सरकार ने प्राइवेट कंपिनयों से सैलरी बढ़ाने की अपील की है.
नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्राइवेट सेक्टर की कंपनियों से सैलरी बढ़ाने की अपील करने के बाद अब वित्त मंत्रालय ने भी कॉरपोरेट जगत से सैलरी बढ़ाने की अपील की है. वित्त मंत्रालय की सचिव अनुराधा ठाकुर ने निजी कंपिनयों से कहा है कि वे अपने कर्मचारियों का वेतन बढ़ाएं, ताकि लोगों के हाथ में ज्यादा पैसा पहुंचे. सरकार का मानना है कि सैलरी बढ़ेगी तो बाजार में डिमांड भी बढ़ेगी और अर्थव्यवस्था में मजबूती आएगी.
दरअसल, उद्योग संगठन फिक्की की ओर से 19 नवंबर को आयोजित एक कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कॉरपोरेट जगत से अपील की थी कि बढ़ती महंगाई और रोजमर्रा के खर्चों में तालमेल बैठाने के लिए कर्मचारियों की सैलरी बढ़ाई जानी चाहिए. पीएम मोदी की बात को आगे बढ़ाते हुए वित्त सचिव अनुराधा ठाकुर ने भी कॉरपोरेट जगत से सैलरी नहीं बढ़ाने को लेकर शिकायत की है. सचिव ने कहा कि निजी सेक्टर के कर्मचारियों की सैलरी न बढ़ना चिंताजनक है और कंपनियों को इस ओर ध्यान देना चाहिए.
वित्त मंत्रालय ने क्या कहा
पीएम मोदी की अपील के बाद वित्त मंत्रालय की सचिव ने भी कॉरपोरेट जगत से अपील की है. फिक्की के कार्यक्रम में शामिल वित्त सचिव ने कहा कि कंपनियों को उनके कर्मचारियों की सैलरी में आए ठहराव पर ध्यान देना चाहिए. उन्होंने कहा कि जब कर्मचारियों के हाथ में ज्यादा पैसा आएगा तो बाजार में डिमांड बढ़ेगी. इससे उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा और रोजगार भी पैदा होंगे. कुल मिलाकर कंपनियों के इस कदम से अर्थव्यवस्था में तेजी आएगी.
क्या कहा था पीएम ने
फिक्की के कार्यक्रम में पीएम मोदी ने उद्योग जगत से सीधा सवाल किया था कि जब सरकार ने कंपनियों को कॉरपोरेट टैक्स में बड़ी राहत दी और नए टैक्स रिजीम में 12 लाख तक सीधी टैक्स छूट दे दी तो भी कर्मचारियों की सैलरी क्यों नहीं बढ़ रही है. पीएम मोदी ने दो टूक पूछा था कि जब सरकार ने कंपनियों को इतनी राहत दी है तो क्या उन्होंने नई भर्तियां की हैं और अपने कर्मचारियों की सैलरी बढ़ाई है. पीएम ने उद्योग जगत से रोजगार बढ़ाने और अपने कर्मचारियों की सैलरी में इजाफा करने का साफ निर्देश दिया है.
About the Author
प्रमोद कुमार तिवारी को शेयर बाजार, इन्वेस्टमेंट टिप्स, टैक्स और पर्सनल फाइनेंस कवर करना पसंद है. जटिल विषयों को बड़ी सहजता से समझाते हैं. अखबारों में पर्सनल फाइनेंस पर दर्जनों कॉलम भी लिख चुके हैं. पत्रकारि…

