Last Updated:
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की गर्लफ्रेंड का मामला एक बार फिर सुर्खियों में छा गया है. सोनिया गांधी की किताब के लांच कार्यक्रम में राहुल गांधी ने उस जगह के बारे में बताया जहां उनके माता-पिता मिले थे और वहीं राहुल अपनी गर्लफ्रेंड को लेकर गए थे. न्यूज18 इंडिया के रिपोर्टर अरुण सिंह ने जब पूछा कि राहुल जी आपकी गर्लफ्रेंड अब कहां है, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए जवाब दिया.
राहुल जी आपकी गर्लफ्रेंड अब कहां है? न्यूज18 इंडिया के सवाल पर सोनिया गांधी के बेटे ने दिया ये जवाब.
कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं. हालिया मुद्दा उनकी गर्लफ्रेंड को लेकर सुर्खियों में है. जब सोनिया गांधी की आत्मकथा की लांचिंग के मौके पर उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड का किस्सा सुनाया. लेकिन उससे भी ज्यादा मजेदार उसके बाद की कहानी है जब न्यूज18 इंडिया के रिपोर्टर ने राहुल गांधी से पूछा कि अब उनकी वो गर्लफ्रेंड कहां है? तो यह सुनते ही राहुल गांधी मुस्कुरा उठे और बहुत ही बेबाकी से जवाब भी देकर आगे बढ़े.
न्यूज18 इंडिया के सवाल पर राहुल गांधी ने कहा कि अब वो उनकी फ्रेंड है. यह सुनकर वहां मौजूद और लोग खिलखिला उठे. वहीं राहुल गांधी के पीछे चल रहीं मां सोनियां भी मुस्कुरा दीं. इसके बाद कांग्रेस नेता वहां मौजूद सभी लोगों से मिलते हैं और मुस्कुराते हुए बाहर निकल जाते हैं.
बता दें कि कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी की किताब ‘बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव’ का 16 नवंबर को आधिकारिक विमोचन था. इस दौरान सोनिया गांधी के साथ-साथ कार्यक्रम में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी का पूरा परिवार और कांग्रेस के बड़े नेता मौजूद थे.
इस दौरान सोनिया ने बताया कि शुरुआत में वह अपनी कहानी लिखने को लेकर बहुत सहज नहीं थीं. दोस्तों के कहने पर भी उन्होंने लंबे समय तक इस विचार को टाल दिया था. बाद में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और उनकी एक करीबी दोस्त मंजुलिका दुबे के समझाने पर उन्होंने लिखना शुरू किया.
सोनिया गांधी ने कहा कि उनके परिवार के बारे में कई ऐसी बातें कही गई हैं जिनका हकीकत से कोई लेना-देना नहीं है. यही वजह भी रही कि उन्होंने अपनी नजर से परिवार और जिंदगी की कहानी सामने रखने का फैसला किया. उन्होंने किताब को लेकर पाठकों की प्रतिक्रिया पर भी बात की और कहा कि लोगों का प्यार देखकर वह भावुक हैं.
सोनिया ने करीब से साझा किए कई किस्से
इस किताब में सोनिया गांधी ने अपने जीवन से जुड़े किस्सों को बेहद बारीकी से पिरोया है. इसमें उनकी सास इंदिरा गांधी से लेकर पति राजीव गांधी और पूरे गांधी परिवार के साथ के उनके संबंधों के बारे में भी विस्तार से बताया गया है. सोनिया ने कहा कि पुरानी यादों इंदिरा और राजीव की हत्याओं की उन दर्दनाक घटनाओं को फिर से याद करना और उन्हें लिखना बहुत मुश्किल भरा था.
About the Author
Priya Gautam is an accomplished journalist currently working with Hindi.News18.com with over 14 years of extensive field reporting experience. Previously worked with Hindustan times group (Hindustan Hindi) and …

